22 GB

Directions Website

22 GB 22 GB
Sri Vijay Nagar
Dist Sri Ganga Nagar

22 जीबी गाँव में आपका स्वागत है – यह गाँव राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की श्री बिजयनगर तहसील के दक्षिणी भाग में, घग्गर नदी के किनारे, श्री विजयनगर–बिजयनगर–राजियासर मार्ग पर स्थित है।

🌍 भूगोल
कभी यह क्षेत्र रेतीले टीलों और कंटीली झाड़ियों से भरा हुआ था, लेकिन गंग नहर के आगमन ने इसे उपजाऊ कृषि भूमि में बदल दिया। बरसात के मौसम में बहने वाली घग्गर नदी और नहरों से सिंचाई यहाँ की कृषि गतिविधियों को समृद्ध बनाती है।

🙏 धर्म और समुदाय
यहाँ सभी लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। गाँव में जाट, स्वामी, ब्राह्मण, कुम्हार, सुथार, मेघवाल, नायक आदि विभिन्न समुदाय रहते हैं। आपसी एकता और सांस्कृतिक सद्भाव ही गाँव की पहचान है।

🗣️ भाषाएँ
गाँव के लोग मुख्य रूप से बागड़ी (राजस्थानी की एक बोली) बोलते हैं। हिंदी यहाँ की आधिकारिक भाषा है।

🌱 अर्थव्यवस्था
कृषि यहाँ की जीवनरेखा है। मुख्य फसलें हैं – गेहूँ, ज्वार, ग्वार, सरसों और धान।

🚜 परिवहन
अधिकांश बड़े गाँव सड़कों से अच्छे से जुड़े हुए हैं। 22 जीबी में रेलवे स्टेशन नहीं है, सबसे नज़दीकी स्टेशन कल्याणकोट है, जो सूरतगढ़-अनूपगढ़ लाइन पर स्थित है।

✨ हमारा उद्देश्य
इस चैनल के माध्यम से हम अपने गाँव की विरासत, संस्कृति, कृषि, समुदायों और जीवन को दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं। जुड़िए हमारे साथ और देखिए ग्रामीण राजस्थान की कहानियाँ, परंपराएँ और सुंदरता।

10/10/2026

🤔 आपके हिसाब से वार्ड पंच के लिए सही उम्मीदवार कौन?उम्मीदवारों के काम • अनुभव • विचारजानिए, समझिए और अपना निर्णय लीजिए।📍...
04/10/2026

🤔 आपके हिसाब से वार्ड पंच के लिए सही उम्मीदवार कौन?

उम्मीदवारों के काम • अनुभव • विचार

जानिए, समझिए और अपना निर्णय लीजिए।

📍 22 जीबी
ग्राम पंचायत — 24 जीबी
➡️ वार्ड नं. 6

📍 24 SD
ग्राम पंचायत — रघुनाथपुरा
➡️ वार्ड नं. 10
➡️ वार्ड नं. 11
➡️ वार्ड नं. 12
➡️ वार्ड नं. 13

आपका वार्ड • आपका मत • आपका निर्णय

🥊 22 जीबी निवासी अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में शानदार उपलब्धि70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026–27, अनूपगढ़ मे...
29/09/2026

🥊 22 जीबी निवासी अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में शानदार उपलब्धि
70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026–27, अनूपगढ़ में 22 जीबी निवासी एवं कोच अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में आइकॉनिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए।
🥇 4 स्वर्ण पदक
🥈 2 रजत पदक
🥉 2 कांस्य पदक
टीम ने अंडर-19 गर्ल्स में तृतीय स्थान एवं अंडर-19 बॉयज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन शानदार परिणामों में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ कोच अक्षय गोदारा (22 जीबी) के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
22 जीबी के लिए गर्व का क्षण!
कोच अक्षय गोदारा एवं सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🥊🏆👏

राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव 2026 24SD  (सरपंच रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत : सामान्य )राजियासर पंचायत समिति प्रधान : सामा...
26/09/2026

राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव 2026

24SD (सरपंच रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत : सामान्य )

राजियासर पंचायत समिति प्रधान : सामान्य महिला
पंचायत समिति जोन न. 2 : सामान्य महिला (रघुनाथपुरा पंचायत)

श्री गंगानगर जिला प्रमुख: सामान्य महिला
जिला परिषद् जोन न. 16 : सामान्य

राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव 2026 22GB (सरपंच 24GB ग्राम पंचायत : अनुसूचित जाति(SC) ) पंचायत समिति जोन न. 8 : सामान्य...
26/09/2026

राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव 2026
22GB (सरपंच 24GB ग्राम पंचायत : अनुसूचित जाति(SC) )

पंचायत समिति जोन न. 8 : सामान्य महिला (24GB, 28GB पंचायत)
श्री विजयनगर पंचायत समिति प्रधान : सामान्य महिला

जिला परिषद् जोन न. 15 : अनुसूचित जाति महिला (SC)
श्री गंगानगर जिला प्रमुख: सामान्य महिला

🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉गांव के दोहिते/भानजे श्री राजेन्द्र लेघा, पुत्र श्री चंदूराम लेघा, निवासी रघुनाथपुरा को न...
14/09/2026

🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉

गांव के दोहिते/भानजे श्री राजेन्द्र लेघा, पुत्र श्री चंदूराम लेघा, निवासी रघुनाथपुरा को नगरपालिका श्री विजयनगर के वार्ड नं. 2 से पार्षद पद पर चुनाव जीतने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐

आपकी यह जीत जनता के विश्वास, प्रेम और समर्थन की जीत है। नगरपालिका श्री विजयनगर के निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में आपके अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ आगे भी क्षेत्र को मिलता रहे, यही शुभकामना है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ें और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

🌹 पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।

#राजेन्द्रलेघा #गांवकेदोहिते #गांवकेभानजे #विजयनगर #श्रीविजयनगर #वार्डनंबर2 #पार्षद #चुनावीजीत #जनसेवा #जनताकाविश्वास #हार्दिकबधाई #शुभकामनाएं #गांवकीशान #क्षेत्रकाविकास

14/09/2026

💧 ग्राम 22GB की आवाज़ — जल जीवन मिशन 💧ग्राम 22GB में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक एक भी काम शुरू नहीं होना ग्रामीणों के लि...
12/09/2026

💧 ग्राम 22GB की आवाज़ — जल जीवन मिशन 💧

ग्राम 22GB में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक एक भी काम शुरू नहीं होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। लगभग 1 साल बीत जाने के बावजूद गांव के अंदर पेयजल पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्य नहीं किया गया है।

पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आज भी दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि स्वच्छ पानी और स्वस्थ जीवन के अधिकार का सवाल है।

📢 हमारी मांग:
संबंधित विभाग एवं प्रशासन ग्राम 22GB में लंबित जल जीवन मिशन के कार्य को प्राथमिकता से तुरंत शुरू करवाएं और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

🙏 ग्राम 22GB की जनता की ओर से विनम्र निवेदन — स्वच्छ जल हमारा अधिकार है।

स्वच्छ जल • स्वस्थ जीवन • हमारा अधिकार

#जलजीवनमिशन #ग्राम22GB #पेयजल #स्वच्छजल #जलअधिकार #ग्रामकीआवाज #जनताकीआवाज #ग्रामीणविकास #जलसंकट #पानी_है_तो_कल_है #श्रीगंगानगर #विजयनगर ी_जीवन_है

06/09/2026

📢 गांववासियों के लिए खास जरूरी सूचना

सभी गांववासियों को सूचित किया जाता है कि कल सोमवार सुबह 9:00 बजे गांव 22 GB, ग्राम पंचायत 24 GB, तहसील श्री विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर में सभी लोग एकत्रित होंगे।

हमारे गांव में लगभग 1 साल से पानी की बहुत गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद भी कोई अधिकारी हमारी समस्या की सुनवाई नहीं कर रहा है।

इसी समस्या को लेकर 22 GB गांव के सभी लोग एकजुट होकर 5 आरएम वाटर वर्क्स पहुंचेंगे और पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

🙏 सभी गांववासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सामूहिक प्रयास को सफल बनाएं।

💧 पानी हमारा हक है — एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं।

समय: सुबह 9:00 बजे
स्थान: गांव 22 GB
पहुंचना है: 5 आरएम वाटर वर्क्स
संपर्क: 📞 7877708011,
9782681019

All Credit: Meharchand Aasdev Suthar

दिवंगत आत्मा को शत शत नमन
22/06/2026

दिवंगत आत्मा को शत शत नमन

Address

Sri Vijay Nagar
335704

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 22 GB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share