21/05/2026
सभी भाइयों को नमस्कार 🙏🏻🙏🏻
आज के समय में इस भयंकर गर्मी 🔥 में, जब तापमान 35°, 40° से लेकर 45° डिग्री तक पहुंच रहा है, तब भी जो साथी दिन-रात लगातार अपने काम पर डटा हुआ है, वह हमारा मेहनती ट्रक 🚛 ड्राइवर भाई है।
एक तरफ चालक भीषण गर्मी, धूल और कठिन परिस्थितियों में सड़क पर संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा AC कमरों में बैठकर केवल नियम और आदेश दिए जाते हैं।
लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी कई जगहों पर — चाहे डंप हो या डीलर पॉइंट — चालकों के लिए:
• ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था नहीं
• गाड़ी खड़ी करने की उचित जगह नहीं
• बैठने के लिए रेस्ट रूम नहीं
• खाने-पीने की सही सुविधा नहीं
यह एक ट्रक ड्राइवर के साथ होने वाला बड़ा शोषण है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा।
सभी चालक भाइयों से निवेदन है कि जहां-जहां ऐसी समस्याएं हैं, वहां एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें और अपनी ताकत का एहसास करवाएं।
अब और प्रताड़ना नहीं सहेगा ट्रक ड्राइवर ✊🏻
ड्राइवर एकता जिंदाबाद ✊🏻🚛