07/07/2024
बरसात के समय में आप सभी साथियों के लिए मेरी तरफ से कुछ सुझाव:
1. अपील है आप सभी लोग छोटे बच्चे के दोनों कान में रुई डालें जब भी सुलाना हो
2. बरसात में पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाए
3. घर के सभी खिड़की दरवाजे के आसपास जहां से रेंगने वाले कीड़े आ सकते है लक्ष्मण रेखा चॉक लगाएं
4. सोने वाले बिस्तर को हर रोज सोने से पहले झाड़ कर लगाएं,दीवार से सटाकर बिस्तर ना लगाएं
5. घर के आसपास ध्यान रखें कि किसी वस्तु में पानी तो जमा नहीं है या पानी जमा होने का कोई स्थान तो नहीं है अगर है तो उसे खाली करदे खासतौर पर गमले,कूलर,पंछियों के लिए रखे बर्तन को समय समय पर साफ करते रहें अन्यथा डेंगू मलेरिया पनप सकता है, हिमाचल के निकटतम शहर चंडीगढ़ में घर के बाहर पानी जमा मिलने पर या उसमे मच्छरों का लार्वा मिलने पर जुर्माना पड़ता है और हर साल लोग पकड़े वही गलती दोहराते हैं
6. हर शाम को या रात को घर से बाहर पहले एक लाइट जलाकर रखें फिर अंदर वाली जलाएं,बंद करनी हो तो पहले अंदर वाली फिर बाहर वाली लाइट बंद करे,नंगे पाँव और गीले हाथों व चपल से बिजली के उपकरणों व स्विच को ना छुए
7. दरवाज़े के नीचे बची हुई दरार को बोरी से बंद कर दे या बाजार में मिलने वाले "Door Bottom sealing gaurd" से दरवाज़े के नीचे बची हुई दरार को बंद करें
8. जूते हमेशा बंद डिब्बे में रखें नहीं तो हमेशा लकड़ी या झाड़ू से हिला कर पहने
9. खाने-पीने की हर वस्तु को ढक कर रखें
10. हो सके तो पानी उबाल कर पिएं
11. घिसी हुई चप्पलों को बदल कर अच्छी पकड़ वाली रबर के सोल वाली बाथरूम चप्पल पहने
12. रात को सोने से पहले अपने साथ एक टॉर्च और छड़ी जरूर रखें
13. रात को जब भी शौच आदि के लिए उठे तो जमीन पर पाँव रखने से पहले टॉर्च से नीचे देख ले कि कोई जीव तो नहीं हैं
14. जमीन पर सोने से बचें,हो सके तो ऊँचे बेड पर ही सोए
15. बरसात में किसी कीट के काटने से,घास-फूस,मिट्टी या बारिश के पानी के संपर्क में आने से कई बार खुजली होने लगती है इसके इलाज के लिए घर पर cetrizine या able की गोली जरूर रखें और खुजली होने पर बादल जैसे उभार चमड़ी पर बनने पर या छोटी छोटी दानेदार फुंसी होने पर 24 घण्टे के अन्तराल में एक गोली खाएं, बच्चे बड़े सभी ले सकते हैं ध्यान रहे इसे लेने के बाद नींद आती है सो रात को खाना खाने के बाद ले सकते हैं
16. गीले कपड़े या पसीना पड़ने पर गीले हुए कपड़े नहाने के बाद बदल दे, चर्म रोग होने का या घाव होने का खतरा रहता है
17. चोट लगने पर 24 घण्टे के अंदर Tetnus का injection जरूर लगवाये
18. बरसात में सफ़र पर चलते समय वाहन को नई जगह पर पानी में ले जाने से बचें, पानी ज्यादा गहरा हो सकता है और बहाव आप में वह सकतें हैं, वाहन के ब्रेक और टायर नए या अच्छी पकड़ वाले रखें
19. बरसात में पानी के स्त्रोतों के पास ना जाएं, पहाड़ी क्षेत्रों में खास तौर पर ध्यान रखें, एक दम से हुई बारिश के कारण भारी मात्रा में पानी आ सकता है
20. घूमने या किसी मजबूरी में सफ़र पर जाना भी पड़े तो अपनी emergency recue kit बना ले जिसमें मेडिकल के लिए जरूरी दवाइयां जैसे बुखार, allergy, उल्टी, दस्त, चक्कर, गैस, antibiotic, painkiller, banddage और पट्टी, Bitadin, जख्म साफ़ करने के लिए saline, कैंची और rescue के लिए रस्सी, टॉर्च , छड़ी, एक छोटा चाकू और छोटा हथौडा हमेशा अपने साथ रखें
सफ़र पर जाने से पहले उस इलाके के समाचार सुने, जानकारी जुटाएं जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से संपर्क जरूर करें,ताकि आप भी सुरक्षित रहे और आपका परिवार भी!
Emergency Helpline Number: 112
By :
Er. Vishal Kaushal (DDMA Kangra, Himachal Pradesh)
Himachal Tourism
Himachal Pradesh Police
CMO Himachal
Ddma Kangra
District Disaster Management Authority - DDMA Kangra