Sasaram Railfan Association

Sasaram Railfan Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sasaram Railfan Association, Train station, Sasaram.

- सासाराम रेलवे स्टेशन के परिवर्तन की जानकारी
- पुनर्विकास परियोजनाओं और प्रगति की अपडेट
- ट्रेन संबंधित मुद्दे और चिंताएं
- रेलवे स्टेशन की सुविधाएं और सेवाएं
- आपकी आवाज, आपका स्टेशन: अपने विचार और सुझाव साझा करें

हावड़ा से सासाराम तक वंदे भारत—यह मांग नहीं, जरूरत है! 🚀22303/04 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को सासाराम जंक्शन तक बढ़...
19/05/2026

हावड़ा से सासाराम तक वंदे भारत—यह मांग नहीं, जरूरत है! 🚀
22303/04 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को सासाराम जंक्शन तक बढ़ाया जाए। इससे रोहतास के व्यापार, पर्यटन और यात्रियों को कोलकाता की बेहतरीन और प्रीमियम कनेक्टिविटी मिलेगी। East Central Railway Eastern Railway Headquarter कृपया ध्यान दें! 👇

18/05/2026

🚨 महत्वपूर्ण सूचना 🚨

आज सुबह लगभग 6:00 बजे सासाराम स्टेशन पर खड़ी सासाराम–पटना पैसेंजर ट्रेन (53212) के एक डिब्बे में अचानक आग लगने की घटना सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आग लगे डिब्बे को तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे अन्य कोचों और यात्रियों को किसी प्रकार की क्षति न हो।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और लगभग 6:45 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

स्थिति अब नियंत्रण में है। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

RTI से बड़ा खुलासा! 🚨 सासाराम जंक्शन पर राजधानी और अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के 6 प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में पिछले कई स...
16/05/2026

RTI से बड़ा खुलासा! 🚨 सासाराम जंक्शन पर राजधानी और अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के 6 प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में पिछले कई सालों से पेंडिंग हैं।

इस मुद्दे पर 'सासाराम रेल फैन एसोसिएशन' द्वारा वर्तमान विधायक स्नेहलता जी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी को भी पत्र सौंपकर गुहार लगाई जा चुकी है। प्रस्ताव तैयार हैं, फाइलें बोर्ड में हैं, अब बस हमारे जनप्रतिनिधियों के मजबूत पैरवी की जरूरत है! सासाराम की जनता आखिर और कितना इंतज़ार करेगी?
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR
Snehlata Kushwaha Deepak Prakash Upendra Kushwaha
Manoj Kumar Sasaram

अद्भुत, अद्वितीय और बेहद खूबसूरत: रंगों से निखरता हमारा सासाराम जंक्शन! 🎨✨अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत सासाराम ज...
12/05/2026

अद्भुत, अद्वितीय और बेहद खूबसूरत: रंगों से निखरता हमारा सासाराम जंक्शन! 🎨✨
अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत सासाराम जंक्शन पर रोहतास की विरासत को जिस खूबसूरती से दीवारों पर उकेरा जा रहा है, वह सच में मन मोह लेने वाला है।
📸 इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखिए:
✅ विश्व प्रसिद्ध शेरशाह सूरी मकबरे की शानदार कलाकृति
✅ अजेय रोहतासगढ़ किले की भव्यता
✅ कैमूर वन्यजीव अभयारण्य का प्राकृतिक सौंदर्य (हिरण, मोर और झरने) 🦌🦚
धूप में कड़ी मेहनत कर रहे इन प्रतिभाशाली कलाकारों के हाथों ने स्टेशन को एक नई जान दे दी है। यह खूबसूरत पहल रोहतास के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। तस्वीरों को शेयर करें और इस सुंदरता को सबके साथ बांटें! ❤️

Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR East Central Railway

क्या बिहार के शहरों को आपस में जुड़ने का हक़ नहीं? 🤔रोहतास (दक्षिण-पश्चिम) से सीमांचल (उत्तर-पूर्व) तक जाने के लिए आज भी...
10/05/2026

क्या बिहार के शहरों को आपस में जुड़ने का हक़ नहीं? 🤔

रोहतास (दक्षिण-पश्चिम) से सीमांचल (उत्तर-पूर्व) तक जाने के लिए आज भी ट्रेनों का भयंकर अकाल है। इसी दर्द को खत्म करने और बिहार की कनेक्टिविटी को नई जान देने के लिए प्रस्तुत है आम बिहारी के दिल की आवाज़— प्रस्तावित "सोन कोसी एक्सप्रेस" (सासाराम जं. ➡ कटिहार जं.) 🚂

🚨 इसकी सख्त ज़रूरत क्यों?

✅ टूरिज्म बूस्ट: यह एक ट्रेन सासाराम के इतिहास और गया-राजगीर के विश्वस्तरीय पर्यटन को सीधे बंगाल बॉर्डर से जोड़ देगी।

✅ आम आदमी की राहत: छात्रों, मरीजों और आम यात्रियों को बसें बदलकर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

✅ व्यापार और तरक्की: रोहतास के कृषि उत्पादों और सीमांचल के बाजार के बीच सीधा संपर्क बनेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों की इकॉनमी दौड़ेगी।

हम दिल्ली-मुंबई जाने के लिए तो दर्जनों ट्रेनें मांगते हैं, लेकिन क्या अपने ही राज्य में एक कोने से दूसरे कोने तक सुगम सफर हमारा हक़ नहीं है? यह किसी की ज़िद नहीं, लाखों यात्रियों की ज़रूरत है।

कृपया इस ज़मीनी मास्टरप्लान को जल्द मंज़ूरी दें! 🙏

आवाज़ दिल्ली तक पहुँचाने के लिए शेयर करें! 👇




🎉 सासाराम के लिए बड़ी खुशखबरी!रेलवे बोर्ड ने नई 18061/62 सांतरागाछी - खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे...
06/05/2026

🎉 सासाराम के लिए बड़ी खुशखबरी!
रेलवे बोर्ड ने नई 18061/62 सांतरागाछी - खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। और सबसे अच्छी बात... इस शानदार LHB ट्रेन का ठहराव हमारे 'सासाराम जंक्शन' पर भी होगा! 🚂
अब सासाराम से सीधे टाटानगर, रांची, कानपुर, आगरा और जयपुर (खातीपुरा) की एक और ज़बरदस्त कनेक्टिविटी मिल गई है। 📈 का धन्यवाद!

01/05/2026

सासाराम से सीतामढ़ी रेल कॉरिडोर धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग शेरशाह सूरी मकबरा, ताराचंडी धाम, गुप्ताधाम, पटनदेवी, महावीर मंदिर, पटनासाहिब गुरुद्वारा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी को जोड़ता है।

*प्रस्तावित रूट:* सासाराम → आरा → दानापुर → पाटलिपुत्र → हाजीपुर → मुजफ्फरपुर → सीतामढ़ी

सीधी ट्रेन न होने से लाखों श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और परिवारों को बार-बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। यह क्षेत्र बौद्ध, जैन, सिख, सूफी और हिंदू आस्था का संगम है, जिसमें पर्यटन की अपार संभावना है।

सासाराम-सीतामढ़ी सीधी ट्रेन से धार्मिक पर्यटन, होटल, परिवहन और स्थानीय रोजगार को सीधा बढ़ावा मिलेगा। यह शाहाबाद से मिथिला तक का सांस्कृतिक सेतु बनेगा।

जी, जनआस्था और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु इस ट्रेन को शीघ्र शुरू करें।

26/04/2026
🚨 पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास का मास्टरप्लान: सासाराम-कर्मचट डैम नई रेल लाइन! 🚂🌿🏭क्या हो अगर सासाराम से ट्रेन पकड़कर...
26/04/2026

🚨 पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास का मास्टरप्लान: सासाराम-कर्मचट डैम नई रेल लाइन! 🚂🌿🏭

क्या हो अगर सासाराम से ट्रेन पकड़कर आप सीधे खूबसूरत 'कर्मचट डैम' और ऐतिहासिक 'शेरगढ़ किले' तक पहुँच जाएं?

सासाराम से कर्मचट डैम (वाया रायपुर चोर, बड्डी, आलमपुर, सदोखर, मल्हीपुर) तक एक नई 'ब्रांच रेल लाइन' सिर्फ पटरियां नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के लिए 'गेम-चेंजर' साबित होगी!

इस एक रेल लाइन से होंगे 4 बड़े फायदे:

🟢 पर्यटन में भारी उछाल: ऐतिहासिक 'शेरगढ़ किला', खूबसूरत 'कर्मचट डैम' और पवित्र 'गुप्ता धाम' सीधे ट्रेन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

🟢 औद्योगिक विकास को रफ्तार: इस रूट के बनने से 'तारडीह औद्योगिक क्षेत्र' रेलवे के एकदम नज़दीक आ जाएगा, जिससे उद्योगों और माल ढुलाई (Freight) को ज़बरदस्त गति मिलेगी।

🟢 ग्रामीणों को लाइफलाइन: कैमूर पहाड़ी के समीप बसे गाँवों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए सुलभ सुविधा मिलेगी।

🟢 समान विकास का अधिकार: जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और पर्यटन कनेक्टिविटी के लिए ऐसी कई 'ब्रांच लाइनें' सफलतापूर्वक चल रही हैं, तो हमारे सासाराम में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

पर्यटन विभाग और रेलवे को इस विजन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह सासाराम और कैमूर के भविष्य की चाबी है!



🚨 सासाराम जंक्शन: डीडीयू मंडल में कमाई में डीडीयू - गया के बीच नंबर 1, फिर भी नई ट्रेनों से वंचित क्यों? 🚨हाल ही की RTI ...
23/04/2026

🚨 सासाराम जंक्शन: डीडीयू मंडल में कमाई में डीडीयू - गया के बीच नंबर 1, फिर भी नई ट्रेनों से वंचित क्यों? 🚨

हाल ही की RTI रिपोर्ट (FY 2025-26) ने साबित कर दिया है कि सासाराम जंक्शन (SSM) रेलवे के लिए कितना महत्वपूर्ण है!

📊 आंकड़े:
🥇 सासाराम (SSM): ₹53.31 करोड़ यात्री आय (56.5 लाख यात्री)
🥈 डेहरी (DOS): ₹53.08 करोड़ यात्री आय (58.7 लाख यात्री)

🥉 अनुग्रह नारायण रोड (AUBR): ₹34.93 करोड़ यात्री आय (25.3 लाख यात्री)

4️⃣ भभुआ रोड (BBU): ₹22.37 करोड़ यात्री आय (23.3 लाख यात्री)

सासाराम रेलवे को डीडीयू मंडल में सबसे ज्यादा कमाई दे रहा है, लेकिन बदले में सासाराम को क्या मिल रहा है?

❌ आज भी कई महत्वपूर्ण और लंबी दूरी की ट्रेनों का सासाराम में ठहराव (Stoppage) नहीं है।

❌ इतने भारी यात्री दबाव और कमाई के बावजूद सासाराम से देश के प्रमुख शहरों के लिए कोई 'डेडिकेटेड ट्रेन' (ओरिजिनेटिंग ट्रेन) क्यों नहीं चलाई जाती?

जब कमाई सासाराम से सबसे ज्यादा है, तो रेलवे प्रशासन यहाँ के यात्रियों के साथ यह भेदभाव कब तक करेगा? Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR East Central Railway सासाराम को उसका हक़ दें!

सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर जल्द खुलेगा 'हेयर सैलून'! 💇‍♂️🚉यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की शानदार पहल। अब स्टेशन पर...
23/04/2026

सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर जल्द खुलेगा 'हेयर सैलून'! 💇‍♂️🚉
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की शानदार पहल। अब स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार के दौरान आप ले सकेंगे बेहतरीन ग्रूमिंग का मज़ा। डीडीयू मंडल ने जारी किया टेंडर! ✨

Address

Sasaram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sasaram Railfan Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share