21/08/2026
🙏पूसा रोड ROB एवं ट्रेन ठहराव के लिए 12 घंटे का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
30 अगस्त 2026, रविवार को पूसा रोड ROB के निर्माण एवं पूसा स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 12 घंटे का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं प्रशासन को विधिवत आवेदन दिया जा रहा है।
आज पूसा समाज के सामने सबसे बड़ा सवाल है-आखिर पूसा के साथ सौतेला व्यवहार कब तक? वर्षों से पूसा के लोग जाम, दुर्घटनाओं, एंबुलेंस के फंसने, स्कूली बच्चों के देर से पहुंचने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं पूसा स्टेशन पर पर्याप्त ट्रेन ठहराव नहीं होने से आम यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
हमारा आरोप है कि हमारे कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हमारे सांसद द्वारा पूसा की इन गंभीर समस्याओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अब समय आ गया है कि हम अपनी आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ उठाएं।
यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है।
यह किसी राजनीतिक पार्टी, दल या व्यक्ति के पक्ष अथवा विपक्ष में नहीं है।
यह पूसा समाज के हक, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और बेहतर भविष्य की लड़ाई है।
पूसा एवं आसपास के सभी युवा, बुजुर्ग, व्यापारी, किसान, महिलाएं, विद्यार्थी और आम नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर समाज के हित में एकजुट हों और इस शांतिपूर्ण आंदोलन का हिस्सा बनें।
हम किसी से लड़ना नहीं चाहते, हम सिर्फ अपना हक चाहते हैं।
हम किसी के खिलाफ नहीं, पूसा की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एकजुट हैं।
17 दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
समयः सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक
स्थानः जल्द सूचित किया जाएगा
एक मंच - एक आवाज – दो प्रमुख मांगें
पूसा रोड ROB का निर्माण हो!
पूसा स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो !
आइए, पूसा समाज एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।
आपका साथ ही हमारी ताकत है।
समस्त पूसा समाज 🙏🙏