15/12/2025
यक्ष के पांच प्रश्न और युधिष्ठिर के उत्तर :
प्रश्न: पृथ्वी से भारी क्या है?
उत्तर: संतान को गर्भ में धारण करने वाली माता।
प्रश्न: आकाश से ऊँचा कौन है?
उत्तर: पिता।
प्रश्न: पवन से भी अधिक तीव्र गति किसकी है?
उत्तर: मन की।
प्रश्न: संख्या में तिनकों से अधिक क्या है?
उत्तर: चिंता।
प्रश्न: सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है?
उत्तर: यह कि हर व्यक्ति जानता है कि मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, फिर भी वह अमर होने की इच्छा करता है।
जिस स्थान पर यक्ष और युधिष्ठिर का संवाद हुआ था ये स्थान उत्तराखंड का *देवरिया ताल* ही है।