29/05/2026
क्या रेवती उत्तर टोला पुल से कुसौरी कला मार्ग भी इसी तरह बनाया जाएगा? यदि ऐसा है तो समय रहते इसकी जांच कराएं और घटिया निर्माण को रोकें।
क्योंकि नीचे दिये गये वीडियो के माध्यम से यह पता लग रहा है कि काम किस मानक से होगा।
बलिया के रेवती ब्लॉक स्थित हड़ियाकलां गांव में हाल ही में बनी सड़क महज तीन दिन में उखड़ने लगी। वायरल वीडियो में ग्रामीण अपने हाथों से सड़क उखाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।
संबंधित विभाग संज्ञान ले। यदि रेवती उत्तर टोला पुल–कुसौरी कला मार्ग पर भी इसी प्रकार का निर्माण हो रहा है, तो तत्काल गुणवत्ता जांच कराई जाए।
वीडियो सौजन्य: पुष्पेंद्र तिवारी, दैनिक भास्कर, रेवती - बलिया।
Kunwar Brijesh Singh
MYogiAdityanath
Keshav Prasad Maurya
Ketakee Singh
#बलिया