Agya chhattu_Adventure Guide

Agya chhattu_Adventure Guide Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Agya chhattu_Adventure Guide, Travel and transport, Rampur Bushahr.

किन्नौर कैलाश यात्रा जून 2024
03/05/2024

किन्नौर कैलाश यात्रा जून 2024

श्रीखंड कैलाश यात्रा जून 2024
02/05/2024

श्रीखंड कैलाश यात्रा
जून 2024

20/07/2022




स्पीति सर्किट ट्रिप...सितम्बर 2022
-------------------------------------------------------
दिनांक 6 सितम्बर से 14 सितम्बर 2022 तक (8 रात,9 दिन)
-----------------------------------------------------------------------

दिनांक 6 सितम्बर, मंगलवार ... दिन मे 2 बजे चंडीगढ़ से शिलारू/ शिमला , रात्रि विश्राम शिमला/ शिलारू

7 सितम्बर, वुधवार .. शिमला से कुफ़री,नारकंडा, किन्नौर गेट, सांगला वैली होते हुए सांगला/ रक्षाम रात्रि विश्राम सांगला/ रक्षाम

8 सितम्बर, गुरुवार ... भारत तिब्बत सीमा का अंतिम गाँव छितकुल भ्रमण और रिकॉन्ग पीओ होते हुए कल्पा.. रात्रि विश्राम कल्पा मे

9 सितम्बर, शुक्रवार ...मॉर्निंग कल्पा घूमना फिर खाब संगम, नाको झील, गियू मोनेस्टी होते हुए ताबो, रात्रि विश्राम ताबो

10 सितम्बर, शनिवार ... ताबो मोनेस्ट्री वहा से ढंकर मोनेस्ट्री होते हुए काज़ा, रात्रि विश्राम काज़ा

11 सितम्बर, रविवार ...की (Key) मोनेस्टी, लंगजा, कोमिक, हिक्किम घूमते हुए काज़ा, रात्री विश्राम काज़ा

12 सितम्बर, सोमवार ... काज़ा से चिचम ब्रिज होते हुए कुंजम पास और चन्द्रताल झील, रात्री विश्राम, चन्द्रताल झील के बेस कैंप मे

13 सितम्बर, मंगलवार ... चन्द्रताल से अटल टनल, सोलंग वैली होते हुए मनाली दिन तक मनाली पहुँच जायेंगे... हिडिम्बा माता मंदिर,और लोकल मनाली , रात्री विश्राम मनाली

14 सितम्बर, वुधवार ... मनाली से चंडीगढ़, रात करीब 8 से 9 बजे तक चंडीगढ़ पहुँच जायेंगे ... ट्रिप समाप्त

इस ट्रिप पर आप देखेंगे...

दुनिया का सबसे ऊँचाई पर डाकघर... हिक्किम
दुनिया का सबसे ऊँचाई पर बसा गाँव...कोमिक
दुनिया का सबसे ऊँचाई पर स्थित पेट्रोल पम्प... काज़ा
एशिया का सबसे ऊँचाई पर बना पुल... चिचम ब्रिज

साथ मे गियू ममी, करीब 1000 साल पुरानी ढंकर और ताबो मोनेस्टी(Gompa), करीब 4600 मीटर ऊँचाई पर स्थित कुंजम पास, और 4250 मीटर पर स्थित खूबसूरत चन्द्रताल झील... स्पीति वैली, अटल टनल, सोलंग वैली और रास्ते मे पड़ने वाले शानदार नज़ारे...

किन्नौर स्थित सांगला वैली, रक्षम, कल्पा, और भारत तिब्बत सीमा पर स्थित अंतिम गाँव छितकुल, किन्नौर गेट, और किन्नौर वैली

ट्रिप का शुल्क 24,000/- प्रति व्यक्ति

ट्रिप मे शामिल... 8 रात का होटल/होमस्टे .. डबल शेयरिंग, चन्द्रताल टेंट मे क्वाड़/ट्रिपल

टेम्पू ट्रैवलर/ इनोवा, लोगो की संख्या के आधार पर अनुभवी हिमाचली ड्राइवर और गाइड संग

पूरे ट्रिप मे ब्रेकफास्ट और डिनर

कोई भी जानकारी के लिए मुझे काल या व्हाट्सप्प कर सकते हो।
सम्पर्क सूत्र :----
आज्ञा छट्टू
+91 78766 30770

 किन्नर कैलाश हिन्दूओं व बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। किन्नर कैलाश हिन्दूओं के लिए एक आस्था का प्रति...
10/06/2022



किन्नर कैलाश हिन्दूओं व बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। किन्नर कैलाश हिन्दूओं के लिए एक आस्था का प्रतिक है। किन्नर कैलाश हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तिब्बत सीमा के समीप स्थित है। किन्नर कैलाश एक पर्वत है जो समुद्र तल से 6050 मीटर (लगभग 24000 फीट) की ऊँचाई पर है। किन्नर कैलाश, पर्वत की चौटी पर स्थित है जिसकी ऊँचाई लगभग 40 फीट और चौड़ाई लगभग 16 फीट है। हिन्दू धर्म में इस हिम खंण्ड को भगवान शिव के प्राकृतिक शिव लिंग के रूप में पूजा जाता है। किन्नर कैलाश की परिक्रमा भी कि जाती है, जो हिन्दूओं के लिए हिमालय पर होने वाले तीर्था यात्राओं में से एक है
हिमालय पर्वत का संबंध न केवल हिंदू पौराणिक कथाओं से है वरन हिंदू समाज की आस्था से भी इसका गहरा लगाव है। यह वही हिमालय है जहां से पवित्रतम नदी गंगा का उद्भव गोमुख से होता है। ‘देवताओं की घाटी’ कुल्लू भी इसी हिमालय रेंज में आता है। इस घाटी में 350 से भी ज्यादा मंदिरें स्थित हैं।
किन्नर कैलाश की यात्रा मानसरोवर और अमरनाथ की यात्रा के समान कठिन माना जाता है। यह यात्रा हर साल सवान के महीने में आरम्भ होती है। यात्रा को पूरा करने के लिए लगभग 2 से 3 दिन लगते है। यह यात्रा 1993 से पर्यटकों के लिए खोला गया है। यात्रा के दौरान हजारों की सख्या में ब्रह्म कमल के फूलों को देखा जा सकता है। यह फूल भगवान शिव को बहुत पसंद है।
हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार यह स्थान भगवान शिव और पार्वती से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव और पार्वती का मिलन इसी स्थान पर हुआ है।

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान शिव ने हर सर्दी में किन्नर कैलाश शिखर पर देवी और देवताओं की बैठक आयोजित की थी।

हर वर्ष सैकड़ों शिव भक्त जुलाई व अगस्त में महीने में दुर्गम मार्ग से होकर किन्नर कैलाश की यात्रा करते है। किन्नर कैलाश की यात्रा शुरू करने के लिए भक्तों को जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर स्थित पोवारी से सतलुज नदी को पार कर तंगलिंग गांव से हो कर जाना पडता है। गणेश पार्क से करीब पाच सौ मीटर की दूरी पर पार्वती कुंड है।
इस कुंड के बारे में मान्यता है कि इसमें श्रद्धा से सिक्का डाल दिया जाए तो मुराद पूरी होती है। भक्त इस कुंड में पवित्र स्नान करने के बाद करीब 24 घटे की कठिन यात्रा करके किन्नर कैलाश स्थित शिवलिंग के दर्शन कर पाते हैं।

किन्नर कैलाश के इस शिव लिंग की एक विशेषता यह कि है यह दिन में कई बार रंग बदलता है। सूर्योदय से पहले सफेद, सूर्योदय के बाद पीला, सूर्यास्त से पहले लाल और सूर्यास्त के बाद ये काले रंग का हो जाता है।

यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी होती है। अपने साथ गर्म कपड़े, टार्च, डंडा, जुराबें, पानी की बोतल, ग्लूकोज और जरूरी दवाइयां साथ रखें। नशे का प्रयोग न करें। यात्रा के दौरान जड़ी बूटियों और खासकर ब्रह्मकमल फूलों को नुकसान न करें।

यात्रा :-जुलाई से अगस्त
निकटतम रेलवे स्टेशन :- उतर रेलवे शिमला
कल्पा से 309 कि, मी,
निकटतम हवाई अड्डा :- जुब्बड़ हट्टी शिमला
पवारी से 243 कि, मी,
दिल्ली से कल्पा सड़क मार्ग द्वारा :-लगभग 570 को, मी,

बुकिंग शुरू हो चुकी है बुकिंग के लिए संपर्क करें
कॉल व व्हाट्सप्प
+91 78766- 30770

स्नेह मिलन सराहन बुशहर 15-17अप्रैल 2022शिमलाहिमाचल
25/04/2022

स्नेह मिलन सराहन बुशहर 15-17अप्रैल 2022

शिमला
हिमाचल

13/04/2022

Baga sarahan ke bugiyal ka drishay

Baga sarahan
Kullu
१३/०३/२२

जय श्री खंड महादेव.. 🙏🏻🙏🏻भीम डवारीकुल्लू.. सितम्बर 2021..
09/03/2022

जय श्री खंड महादेव.. 🙏🏻🙏🏻

भीम डवारी
कुल्लू..
सितम्बर 2021..

   काशा वैली का सुन्दर दृश्य....🤘🤘04/01/2022
08/01/2022





काशा वैली का सुन्दर दृश्य....🤘🤘

04/01/2022

 Shimla...Himachal pradesh..Sept. 2021
12/11/2021



Shimla...
Himachal pradesh..
Sept. 2021

 Kashapat valleyShimla..
08/11/2021



Kashapat valley
Shimla..

Address

Rampur Bushahr
172001

Telephone

+917876630770

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agya chhattu_Adventure Guide posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share