07/07/2023
आज दिन में 12:00 बजे के आसपास हावड़ा से सिकंदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस के 5 डिब्बों में आग लग गई। एनडीआरएफ की टीम सूचना मिलते ही तुरंत राहत कार्य के लिए पहुंची और आग पर काबू पाया गया। एनडीआरएफ, फायर सर्विस, आरपीएफ, रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी और तत्परता सराहनीय है। बचाव कार्य में तत्परता के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है