30/04/2026
आज दिनांक 30.04.2026 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में Aerodrome Committee की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।विमानपत्तन निदेशक श्री योगेश नगाईच द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती नेहा चंपावत, सचिव (गृह), छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई।
बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), स्थानीय पुलिस प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संभावित विमान अपहरण जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु हवाई अड्डे की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिक्रिया तंत्र एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।इस अवसर पर एंटी-हाइजैकिंग से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) की विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्ष महोदया ने सभी एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, आपसी समन्वय सुदृढ़ करने तथा नियमित संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
इस बैठक का समापन विमानपत्तन निदेशक के धन्यवाद प्रस्ताव तथा सभी एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हवाई अड्डे की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।✈️✨