23/12/2019
आइये मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। जीवन बचाएं।
ग्राम +पोस्ट- दिगरा-मुवानी, तहसील- देवलथल, जिला- पिथौरागढ़ के मल्लाकोट तोक में निवास करने वाले मजदूर गोविन्द राम पुत्र स्व.श्री भगवान राम कुछ समय पूर्व मजदूरी करते वक्त छत से गिर गया, जिसमें उसके पेट फटने की वजह से अंदुरुनी दिक्कतें आ गयी व हाथ भी टूट गया, जिससे गोविन्द राम कोमा में चले गया। कुछ ही समय पूर्व गोविन्द को होश आया और अब गोविन्द अपने घर पर है मगर उसका अभी ऑपरेशन होना बांकी है।
उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण गोविन्द के परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा है, घर पर अकेले कमाने वाले गोविन्द के पीछे उसकी माँ, पत्नी और तीन लड़कियां हैं।
ऐसे में गोविन्द को आपके सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है, ताकि उसके ऑपरेशन में आने वाले लाखों के खर्चे को पूरा किया जा सके।
गोविन्द के बैंक की डिटेल साझा कर रहे हैं, कृपा कर अपनी-अपनी और से आर्थिक सहयोग प्रदान कर गोविन्द की ज़िंदगी को बचाने में अपना योगदान प्रदान करें।
गोविन्द राम S/O स्वर्गीय भगवान राम
ग्राम व पोस्ट- मुवानी
एकाउंट नम्बर- 38361450594
IFSC:- SBIN0017189
एस. बी. आई. मुवानी