रेल फैन पेज

रेल फैन पेज रेल फैन पेज पर आपका स्वागत है

आगरा प्रकरण नया मोड़
02/08/2026

आगरा प्रकरण नया मोड़

वाराणसी के सीनियर डीएमएम 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सीबीआई की बंगले पर कार्रवाई कोटा। पूर्वोत्तर रेलवे...
25/07/2026

वाराणसी के सीनियर डीएमएम 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सीबीआई की बंगले पर कार्रवाई कोटा। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नीतेश अग्रवाल को गुरुवार देर रात सीबीआई ने घूसखोरी में गिरफ्तार किया है। उन्हें बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बंगला नम्बर-78 में ठेकेदार से 1.70 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को सीबीआई शुक्रवार सुबह लखनऊ ले गई। दोपहर में उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नीतेश अग्रवाल ने रेलवे में फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले गाजीपुर निवासी और विनायक इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर संदीप कुमार से बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई टीम ने गुरुवार देर रात नितेश के आवास पर छापा मारा। यहां पूर्व नियोजित तरीके से आरोपी सीबीआई ने नितेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके आवास की तलाशी में टेंडर से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज कब्जे में ले लिये। उनके मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल भी की। इसके बाद टीम रात में ही उनके लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस पहुंची वहां नितेश के कक्ष की तलाशी ली। वहां से कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की।

25/07/2026
24/07/2026
🚨 बड़ी खबर: समस्तीपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई! ⚖️समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में CBI न...
24/07/2026

🚨 बड़ी खबर: समस्तीपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई! ⚖️
समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने अचानक छापेमारी कर सहायक कार्मिक अधिकारी-2 (APO-2) अरुण कुमार मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को हिरासत में लिया है।
📌 मुख्य बिंदु:
🛑 शिकायत पर कार्रवाई: ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने पर एक रेल कर्मी ने 45 दिन पूर्व इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
🔫 सरकारी आवास से हथियार बरामद: छापेमारी के दौरान अधिकारी के आवास से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 9 कारतूस और ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी कई फाइलें जब्त की गईं।
⚖️ कानूनी कार्रवाई: सीबीआई दोनों से पूछताछ कर रही है और नगर थाना में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं!

क्या आप जानते हैं? 🚂 TRACK FACTS!ट्रेन में सफर करते समय क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि रेलवे पटरियों के मोड़ (Curves) पर...
24/07/2026

क्या आप जानते हैं? 🚂 TRACK FACTS!
ट्रेन में सफर करते समय क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि रेलवे पटरियों के मोड़ (Curves) पर एक तरफ की पटरी दूसरी पटरी से थोड़ी ऊँची क्यों बनाई जाती है?
इसे रेलवे की भाषा में 'सुपर एलीवेशन' (Super-elevation) या 'कैंट' (Cant) कहा जाता है। जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण:
🌀 सेंट्रीफ्यूगल फोर्स (अकेंद्रीय बल) से बचाव: जब ट्रेन किसी मोड़ पर मुड़ती है, तो उस पर बाहर की तरफ फेंकने वाला बल काम करता है। बाहरी पटरी को थोड़ा ऊँचा उठाने से यह बल संतुलित हो जाता है।
⚖️ समान भार (Weight Distribution): अगर पटरी समतल रखी जाए, तो मोड़ पर सारा वजन बाहरी पटरी पर आ जाएगा, जिससे ट्रेन के पलटने का खतरा बढ़ जाता है।
🛤️ घिसावट से बचाव: इससे ट्रेन के पहिए और पटरी दोनों सुरक्षित रहते हैं और पटरी एक तरफ से घिसती नहीं है।
है न हमारे भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना! अगली बार जब ट्रेन किसी मोड़ से गुज़रे और डिब्बा थोड़ा एक तरफ झुके, तो इस 'कैंट' को ज़रूर याद कीजिएगा।
क्या आपने कभी ट्रेन में सफर के दौरान मोड़ पर यह झुकाव महसूस किया है? कमेंट में ज़रूर बताएं!

22/07/2026

अक्सर मन में यह सवाल आता है कि जब हमारे देश में रेलवे का बिजलीकरण (Electrification) इतनी तेज़ी से हो रहा है और इलेक्ट्रिक ट्रेनें बेहद सस्ती भी हैं... तो फिर हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) पर इतना काम क्यों किया जा रहा है? 🤔
आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह और पूरी सच्चाई 👇
(अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो Post को Like और Share ज़रूर करें!)

Address

PATNA
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रेल फैन पेज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share