Palampur-New Bus Stand

Call Directions

Palampur-New Bus Stand It is most famous bus stand in hp nd also ths place is full fill with Girls nd Boys Bus Stand
(1)

पालमपुर का मुख्य बाजार बनेगा मॉल रोड, तीन घंटे के लिए बंद होगा ट्रैफिकशुक्रवार से रविवार शाम 5 से 8 बजे तक बंद होगा ट्रै...
03/07/2026

पालमपुर का मुख्य बाजार बनेगा मॉल रोड, तीन घंटे के लिए बंद होगा ट्रैफिक
शुक्रवार से रविवार शाम 5 से 8 बजे तक बंद होगा ट्रैफिक, पायलट आधार पर योजना होगी लागू
एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, ट्रैफिक के लिए अलग से जारी होगी अधिसूचना

पालमपुर के मुख्य बाजार सिविल अस्पताल से लेकर सुभाष चौक को मॉल रोड बनाया जाएगा। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हर सप्ताह शाम के 5 बजे से लेकर 8 बजे तक बाजार से होकर ट्रैफिक बंद किया जाएगा। योजना को फिलहाल पायलट आधार पर शुरु किया जाएगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो मामले पर उपमंडल प्रशासन उचित विचार कर इसे बढ़ाने की योजना बनाएगा। इस योजना को अगले सप्ताह से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

मामले पर आज आयोजित बैठक में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पालमपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कवायद को शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटक आकर्षित होंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। यदि यह योजना सफल रही तो मुख्य बाजार को पूरी तरह मॉल रोड में तबदील किया जाएगा। साथ ही इसका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर और विशेषत: मुख्य बाजार के आसपास अवैध पार्किंग को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य बाजार में ट्रैफिक बंद होने के समय लोगों को मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक प्लान क्या होगा इसकी अधिसूचना भी जल्द की जाएगी।

शहर के कारोबारियों, स्थानीय लोगों के साथ आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। एसडीएम का कहना है कि इस संबंध में एक सप्ताह तक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कारोबारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इस दौरान एसडीएम ने गौवंश को गौसदन तक पहुंचाने और कास्ट्रेशन करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए भी विचार किया गया। पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपने विचार रखे और सभी के हितों का ध्यान रखने की अपील की। अधिकतर हितधारकों ने मामले पर सहमति जताई और कहा कि वह पालमपुर के हित में लिए जाने फैसलों के लिए प्रशासन के साथ हैं।
.

नूरपुर पुलिस ने जसूर में नाकेबंदी के दौरान पालमपुर की 19 साल की युवती से 1 किलो 06 ग्राम चरस की बरामद #समाचारहिमाचल
28/06/2026

नूरपुर पुलिस ने जसूर में नाकेबंदी के दौरान पालमपुर की 19 साल की युवती से 1 किलो 06 ग्राम चरस की बरामद
#समाचारहिमाचल

पालमपुर का प्रथम आईकॉनिक लैंडमार्क रोटरी क्लॉक टावर
27/06/2026

पालमपुर का प्रथम आईकॉनिक लैंडमार्क
रोटरी क्लॉक टावर

19/06/2026
शौर्य चक्र से सम्मानित कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के खुंडियां निवासी वीर सपूत, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो श्री...
02/06/2026

शौर्य चक्र से सम्मानित कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के खुंडियां निवासी वीर सपूत, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो श्री अमित कुमार राणा का सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

आज प्रदेश ने अपना एक ऐसा वीर योद्धा खो दिया है, जिसने देश की सुरक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राष्ट्र की सेवा की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

बिझडी से सलौनी रोड पर एक बुजुर्ग अपनी साइकिल लेकर रोज घर से निकलते है सोहारी से पीछे जंगल में रोड साइड ही अपनी दुकान सजा...
31/05/2026

बिझडी से सलौनी रोड पर एक बुजुर्ग अपनी साइकिल लेकर रोज घर से निकलते है सोहारी से पीछे जंगल में रोड साइड ही अपनी दुकान सजाते है यह अमीर होने के लिए नहीं बल्कि अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए दुकान लगाते हैं कृपा मेरा सभी गाड़ी वालों से अनुरोध है कि आता-जाते राही इन बुजुर्ग से खरीददारी करें ताकि इस बुजुर्ग व्यक्ति की मदद हो सकें l

26/05/2026

Dated 25/05/2026
From Hamirpur to sujanpur

कांगड़ा के शाहपुर में बड़ा हादसा सामने आया है।करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल फिनिशिंग से पहले ही भरभराक...
13/05/2026

कांगड़ा के शाहपुर में बड़ा हादसा सामने आया है।
करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल फिनिशिंग से पहले ही भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि पुल का काम अंतिम चरण में था, लेकिन अचानक पूरा ढांचा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके का दौरा कर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

हाल ही मे हिमाचल प्रदेश मे मौसम बिगड़ा हुआ था, जिसके कारण बारिश व तेज तूफान ने कई जगह भारी तबाही मचायी! बहुत जगह बिजली कि...
13/05/2026

हाल ही मे हिमाचल प्रदेश मे मौसम बिगड़ा हुआ था, जिसके कारण बारिश व तेज तूफान ने कई जगह भारी तबाही मचायी! बहुत जगह बिजली कि तारों पर पेड़ व टहनिया गिरने से, विद्युत बाधित रही!
ये दुःखद हादसा पालमपुर के बिंद्रावन क्षेत्र में 11 May 2026 को करीब 11 बजे सामने आया है,इस क्षेत्र मे भी तूफान से बाधित विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाने का कार्य किया जा रहा था! जिसके लिए विभाग द्वारा अलग अलग क्षेत्र मे टीमें भेज रखी थी जो तारों कि मुरमत का कार्य कर रही थी! ऐसे मे एक टीम
पालमपुर के बिंद्रावन क्षेत्र में चीड़ के जंगलो मे काम कर रही थी जिसमे
30 वर्षीय मोहन लाल उर्फ मोनू, निवासी रानीताल जो ट्रांसफार्मर युक्त पोल पर चढ़ा हुआ था और तारों की मुरम्मत कर रहा था!मोनू बिंद्रावन विद्युत उपमंडल में कार्यरत था इस कर्मी की अभी कुछ महीने पहले शादी हुई थी।
बताया जा रहा है की ये तारों का आख़री jummper लगा रहा था इसके बाद मुरम्मत कार्य खत्म हो जाना था!
तभी अचानक से लाइन में बिजली दौड़ गई, जिससे मोहन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उनकी दुःखद मौत हो गयी!
बिजली विभाग की यह बहुत बड़ी लापरवाही है! इस लापरवाही के कारण एक नौजवान युवा की दुखद मौत हो जाती है! विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है! पर कर्मचारियों की सुरक्षा की बात करें तो वो शून्य के सामान है!
ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे, व परिवार को ये दुख सहने की हिम्मत दे!

Address

Palampur
Palampur
176061

Telephone

+911894230250

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palampur-New Bus Stand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category