17/05/2022
गरीबी
गरीबी एक ऐसी बीमारी है जो लोगों के जिंदगी को बर्बाद तो करता ही है इसके साथ उनके सपना, समय की आजादी इन सभी को पूरा होने से पहले इसे दफ़न कर देता है, गरीबी से उबरने का समाधान "आरक्षण " नहीं है, सरकार अगर सही मायने में गरीबी से निदान चाहती है तो सबसे पहले आरक्षण हटा दें और निम्न पहलु पर जोर देकर जितना अधिक काम करेगी , उतना अधिक हमारे देश से गरीब लोगों की संख्या में कमी आएगी, इसके साथ ही सरकार को चाहिए कि हमलोग जितने भी सामान का उपयोग अपने जिंदगी में करते हैं, उसका अधिक से अधिक उत्पादन का व्यवस्था अपने देश में करने पर बहुत अधिक जोर दें जिससे मंहगाई पर भी नियंत्रण रहे, तभी हमलोग गरीबी से अमीरी की ओर बढ़ेंगे, अगर सरकार निम्नलिखित पहलु पर काम करेगी तो गरीबी निश्चित खत्म हो जाएगी
गरीबी दूर करने का निदान
1.मंहगाई पर रोक
2..जनसंख्या नियंत्रण
3.प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सरकारी नौकरी
4.आमदनी का एक से अधिक जरिया
5..देश के प्रत्येक महिला को योग्यता के अनुसार, सरकार के द्वारा काम देने की व्यवस्था करना क्योंकि " जब प्रत्येक महिला को मिलेगा रोजगार तभी भागेगा गरीबी का अंधकार "