17/02/2026
प्रेस नोट
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं Zero Fatality District कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न
ब्लैक स्पॉट सुधार, 4E मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिये गये निर्देश
गौतम बुद्ध नगर 17 फरवरी, 2026
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैकल्टी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 तक जनपद में चिन्हित 152 क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स, 35 सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क अभियान्त्रिकी उपाय स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से स्थापित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी एवं आपातकालीन देखभाल अर्थात ‘4E मॉडल’ के समन्वित क्रियान्वयन से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जिला सड़क सुरक्षा कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पैनल अस्पतालों में 1.5 लाख रूपए तक की संचालित कैशलेस उपचार योजना की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। विद्यालय वाहनों की सुरक्षा के संबंध में सघन फिटनेस जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी एवं जीपीएस की अनिवार्य उपलब्धता, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की तैनाती तथा चालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न लोकेशन कैटेगरी के निरीक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया को गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में 02 Critical Corridor का संयुक्त निरीक्षण संबंधित Road Owning Agency, Health, Transport एवं Police विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि 152 Critical Crash Prone Locations का निरीक्षण केवल संबंधित Road Owning Agencies द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 15 Traffic Violation Locations का संयुक्त निरीक्षण Police एवं Transport Department द्वारा, 09 Critical Police Stations का निरीक्षण Police Department द्वारा तथा 1 ऐसे स्थान जहां एंबुलेंस हैंडओवर में 60 मिनट से अधिक विलंब दर्ज हुआ है, उनका निरीक्षण Health Department द्वारा किया जाएगा। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक श्रेणी की लोकेशन का आकलन पृथक रूप से किया जाना अनिवार्य होगा तथा इसके लिए जनपद के ZFD Action Plan का संदर्भ लिया जाएगा। निरीक्षण की योजना Dashboard पर उपलब्ध Map Location के आधार पर तैयार की जाएगी और ऑनलाइन फॉर्म केवल वास्तविक स्थल निरीक्षण पूर्ण होने के पश्चात ही भरा जाएगा। भरे हुए प्रपत्र की स्कैन की गई सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक ऑनलाइन प्रविष्टि की राज्य स्तरीय टीम द्वारा जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ZFD कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्यवाही दिनांक 25.02.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए तथा सभी विभाग निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
बैठक में ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से कहा कि ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों में तेजी लाये तथा पूर्व में चिन्हित दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है और विभागीय समन्वय, तकनीकी सुधार तथा जनसहभागिता से ही जनपद को Zero Fatality District के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी रूप से अग्रसर किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ उदित नारायण पांडेय द्वारा किया गया।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा सुमित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह, एवं संबंधित विभाग अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।