रेल भारत

Directions

रेल भारत Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from रेल भारत, Light Rail Station, Muzaffarpur.

15/08/2025

Happy independence Day आजादी के 79 साल की समस्त देशवासियों की हार्दिक शुभकामनाएं

#रेल #भारत #रेल #मंत्री

रेल  #भारत                  बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने जयनगर जाने वाली ट्रेन (14673) की जनरल ब...
14/08/2025

रेल #भारत
बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने जयनगर जाने वाली ट्रेन (14673) की जनरल बोगी से 6 छोटे-छोटे बच्चे बरामद किए. ये बच्चे अपने मां-बाप या सगे संबंधियों से बिछड़ गए थे और ट्रेन में रो रहे थे. रेलवे पुलिस के जवानों की जब इन पर नजर पड़ी तो उन्होंने सभी बच्चों को ट्रेन से सुरक्षित उतारकर आरपीएफ पोस्ट पर ले आए. मां-बाप की काफी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले. रोते-बिलखते बच्चों को आरपीएफ की एक महिला सिपाही ने शांत कराया. बिछड़े हुए बच्चों में एक तीन महीने का बच्चा भी शामिल है. रेलवे की महिला जवान ने उस बच्चे को मां की कमी नहीं महसूस होने दी और उसे दूध पिलाकर मानवता की मिशाल पेश की.

बताया जा रहा है कि जयनगर जाने वाली ट्रेन सख्या 14673 की जनरल बोगी में अपने मां के साथ 6 छोटे-छोटे बच्चे सवार हुए थे. इनमें 3 महीने का बच्चा भी शामिल था. बच्चों की मां कुछ सामान लेने के लिए स्टेशन पर उतरी और इसी बीच ट्रेन खुल गई. जिसके चलते ट्रेन में सवार बच्चों से उसकी मां बिछड़ गई. मां के बिना सभी बच्चे काफी भयभीत थे और 3 महीने का बच्चा भूख से रो रहा था. बच्चों के रोने पर अन्य यात्रियों ने कंट्रोल को सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के महिला उपनिरीक्षक सुष्मिता कुमारी अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और ट्रेन से सभी बच्चों को नीचे उतारा. उन्होंने रोते-बिलखते 3 महीने के बच्चे को दूध पिला कर शांत किया.

बच्चों से पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चे अपने मां के साथ नानी के घर से आ रहे थे. रास्ते में उनकी मां सामान लेने के लिए स्टेशन पर उतरी और ट्रेन चल दी. बच्चों ने अपना पता जयनगर जिला का अरनामा गांव बताया. उनके पिता का नाम देवराज है. ट्रेन में छूटे बच्चो में 7 साल का अनीश कुमार, 6 साल की ज्योति कुमारी, 5 साल की श्रुती कुमारी, 4 साल का प्रिंस कुमार, 3 साल का पुनीत कुमार, 2 साल की प्रनसी कुमारी और एक 3 महीने का भी बच्चा है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बरामद बच्चों को फिलहाल चाइल्ड हेल्प को सुपुर्द कर दिया गया है और माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है.

रेल भारत #मुजफ्फरपुर #पटना #गया जी ...

Address

Muzaffarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रेल भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share