Mandla Fort Railway Station

Mandla Fort Railway Station Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mandla Fort Railway Station, Railway Station, Maharajpur, Mandla.

Hey, This Page is a RailContening in this page would you have too seen latest updates about Mandla Nainpur Railways And Page will updated ager certain RailAction

इंदौर–नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस अब 18 कोच के साथ!28 जून 2026 को इंदौर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 19343 इंदौर–नैनपुर पेंचव...
29/06/2026

इंदौर–नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस अब 18 कोच के साथ!

28 जून 2026 को इंदौर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 19343 इंदौर–नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस आज, 29 जून 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे नैनपुर पहुँची। यह पहली बार 16 की बजाय 18 कोच के साथ संचालित हुई।

नैनपुर पहुँचने के बाद ट्रेन का खाली रेक मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर दिन भर के लिए पार्क किया गया। प्रस्तुत तस्वीर आज मंडला फोर्ट स्टेशन पर खड़े इसी 18 कोच वाले रेक की है।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त कोच की मांग पूरी होने पर यह एक स्वागतयोग्य कदम है। आशा है की जल्द ही ये ट्रेन मंडला फोर्ट से इंदौर के बीच संचालित होगी।
🚆

आज मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 58824 मंडला फोर्ट–छिंदवाड़ा डायरेक्ट ट्रेन एवं 51706 मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंज...
09/05/2026

आज मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 58824 मंडला फोर्ट–छिंदवाड़ा डायरेक्ट ट्रेन एवं 51706 मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मंडला लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मंडला फोर्ट स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
Ashwini Vaishnaw Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Bilaspur South East Central Railway, Nagpur Mandla Fort Railway Station

09 मई 2026 से मंडला फोर्ट–नैनपुर–जबलपुर एवं मंडला फोर्ट–नैनपुर–छिंदवाड़ा रेल सेवा एक ही नंबर से संचालित होगी। यात्रियों ...
08/05/2026

09 मई 2026 से मंडला फोर्ट–नैनपुर–जबलपुर एवं मंडला फोर्ट–नैनपुर–छिंदवाड़ा रेल सेवा एक ही नंबर से संचालित होगी। यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी।

🕒 मुख्य समय सारणी इस प्रकार है -

51703➡️ जबलपुर – नैनपुर – मंडला फोर्ट
• जबलपुर प्रस्थान –शाम 06:55बजे
• नैनपुर – 11:00 A/11:15 D बजे
• मंडला फोर्ट आगमन – रात 12:30बजे ( नाइट हाल्ट मंडला)

51704➡️ मंडला फोर्ट – नैनपुर – जबलपुर
• मंडला फोर्ट प्रस्थान –सुबह 05:10 बजे
• नैनपुर – 06:10 A/06:40 D बजे
• जबलपुर आगमन –सुबह 10:05 बजे

51705➡️ जबलपुर – नैनपुर – मंडला फोर्ट
• जबलपुर प्रस्थान – सुबह 09:55 बजे
• नैनपुर – 01:50 A/ 02:00 D बजे
• मंडला फोर्ट आगमन – 03:00 बजे

51706➡️ मंडला फोर्ट – नैनपुर – जबलपुर
• मंडला फोर्ट प्रस्थान – 03:30 बजे
• नैनपुर – 04:30 A/ 05:40 D बजे
• जबलपुर आगमन – रात 09:25 बजे

58823➡️ छिंदवाड़ा – नैनपुर – मंडला फोर्ट
• छिंदवाड़ा प्रस्थान – सुबह 07:15 बजे
• नैनपुर – 11:05 A/ 11:15 D बजे
• मंडला फोर्ट आगमन – 12:15 बजे

58824➡️ मंडला फोर्ट – नैनपुर – छिंदवाड़ा
• मंडला फोर्ट प्रस्थान – 03:00 बजे
• नैनपुर – 17:10 A/ 17:20 D बजे
• छिंदवाड़ा आगमन – रात 09:00 बजे

🚩 इन ट्रेनों का उद्घाटन एवं फ्लैग ऑफ कार्यक्रम 09 मई 2026 को दोपहर 3 बजे मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा।

🚆 खुशखबरी!अब मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से चलने वाली मंडला–छिंदवाड़ा एवं मंडला–जबलपुर ट्रेनें डायरेक्ट नंबर के साथ संचालित...
07/05/2026

🚆 खुशखबरी!

अब मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से चलने वाली मंडला–छिंदवाड़ा एवं मंडला–जबलपुर ट्रेनें डायरेक्ट नंबर के साथ संचालित होंगी।
यात्रियों को अब ट्रेन बदलने या अलग नंबर की परेशानी नहीं होगी, बल्कि एक ही नंबर से दोनों ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

📅 इन ट्रेनों का इनॉग्रल रन दिनांक 09/05/2026 को दोपहर 3:00 बजे मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से आयोजित होगा।

🚩 इस अवसर पर दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

यह मंडला क्षेत्र के रेल विकास एवं यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Bilaspur South East Central Railway, Nagpur

मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति से मंडला  रेलवे के विकास के लिए निवेदन यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि जो पत्र आप इस ...
27/04/2026

मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति से मंडला रेलवे के विकास के लिए निवेदन

यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि जो पत्र आप इस फोटो में देख रहे है, वह नैनपुर स्टेशन रेल सलाहकार समिति का पत्र नहीं, बल्कि मंडला फोर्ट रेल सलाहकार समिति का पत्र है।जो 24 अप्रैल को महाप्रबंधक को नैनपुर मे सोपा गया था। पत्र की विषयवस्तु को देखने पर यह स्पष्ट होता है कि इसमें मंडला के हितों की बात तो की गई है, किन्तु कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपेक्षित गंभीरता और दूरदर्शिता का अभाव दिखाई देता है।

ज्ञापन में यह मांग रखी गई है कि इंदौर–नैनपुर “पेंचवाली” ट्रेन के जो खाली रेक दिनभर मंडला फोर्ट में खड़े रहते हैं, उनमें एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाए ताकि यात्री मंडला से नैनपुर तक सफर कर सकें और नैनपुर पहुंचकर अपने आरक्षित डिब्बों में बैठ सकें।

लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब ट्रेन मंडला फोर्ट में खड़ी होती है, तो उसे मंडला से ही इंदौर तक पूर्ण रूप से (सभी डिब्बों के साथ) संचालित करने की मांग क्यों नहीं की जा रही? सिर्फ एक जनरल कोच जोड़ना कोई स्थायी समाधान नहीं है। हमारी वास्तविक मांग यह होनी चाहिए कि इंदौर से मंडला के बीच पूरी ट्रेन का नियमित संचालन हो, न कि केवल एक अतिरिक्त डिब्बे के सहारे सीमित सुविधा प्रदान की जाए।

इसके साथ ही, मंडला फोर्ट को एक टर्मिनल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है, परंतु यहां वे मूलभूत सुविधाएं आज भी उपलब्ध नहीं हैं, जो देश के अन्य टर्मिनल स्टेशनों में सामान्य रूप से होती हैं। उदाहरणस्वरूप—
•पिट लाइन (Pit Line)
•स्टेबलिंग लाइन (Stabling Line)
•वॉशिंग लाइन (Washing Line)
•कोचिंग डिपो (Coaching Depot)
•लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर हेतु रनिंग रूम

इन सभी सुविधाओं का अभाव मंडला से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में सबसे बड़ी बाधा है। यही कारण है कि जब भी जनप्रतिनिधियों द्वारा नई ट्रेनों की मांग की जाती है, रेलवे विभाग की ओर से यही उत्तर दिया जाता है कि मंडला में रखरखाव एवं सफाई की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए यहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलाना संभव नहीं है।

जब देश के अन्य टर्मिनल स्टेशनों—जैसे रीवा, राजेंद्र नगर टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल—में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो मंडला फोर्ट इससे वंचित क्यों रहे?

*सबसे गंभीर चिंता*
यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब मंडला के संघ और स्थानीय लोग इन सुविधाओं (कोचिंग डिपो, पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन) को प्राथमिकता में रखकर मुंडा उठा रहे हैं तो मंडला फोर्ट स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों का इस मुद्दे पर न तो समर्थन मिल रहा है, और न ही वे इसे प्राथमिकता दे रहे हैं

अतः हमारा विनम्र निवेदन है कि मंडला फोर्ट स्टेशन सलाहकार समिति इस महत्वपूर्ण विषय को अपनी प्राथमिकता में शामिल करे और निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाए—

• पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
• मंडला फोर्ट को पूर्ण रूप से विकसित टर्मिनल स्टेशन बनाया जाए।

हमारे द्वारा स्टेशन क्षेत्र की भूमि का ड्रोन से निरीक्षण कर संबंधित दस्तावेज एवं प्रस्ताव अधिकारियों को पूर्व में ही प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इसके बावजूद इस विषय में अपेक्षित समर्थन एवं पहल का अभाव चिंताजनक है।

अतः आपसे पुनः आग्रह है कि मंडला के समग्र रेलवे विकास के लिए ठोस और दूरदर्शी कदम उठाएं तथा अपने ज्ञापन में इन बिंदुओं को प्राथमिकता दें, ताकि मंडला को उसका उचित अधिकार और सुविधाएं मिल सकें।
Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Bilaspur South East Central Railway, Nagpur Narayan Singh Patta Mandla Fort Railway Station Vivek Agnihotri Neeraj Kandra Sudheer Kasar Abhinav Sihare Kapil Verma Chitransh Mekalwani media

मंडला के विकास हेतु व्यापारी संघ की पहल — रेल सुविधाओं को लेकर जीएम को सौंपा ज्ञापनमंडला/24 अप्रैल 2026मंडला जिले में रे...
25/04/2026

मंडला के विकास हेतु व्यापारी संघ की पहल — रेल सुविधाओं को लेकर जीएम को सौंपा ज्ञापन

मंडला/24 अप्रैल 2026
मंडला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अनाज दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ, मंडला ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके जी की उपस्थिति में नैनपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर श्री तरुण प्रकाश जी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को लेकर कई अहम मांगें रखी गईं। प्रमुख रूप से मंडला फोर्ट स्टेशन पर कोचिंग डिपो, पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन एवं वॉशिंग लाइन के निर्माण की मांग की गई, ताकि यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। व्यापारी संघ ने स्पष्ट किया कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में मंडला से नई एवं लंबी दूरी की ट्रेनें प्रारंभ करना संभव नहीं हो पा रहा है।

इसके अतिरिक्त ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें भी शामिल रहीं—

1. ट्रेन संख्या 58825/58826 छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर का मंडला फोर्ट तक सीधी विस्तार किया जाए एवं इस ट्रेन की नाइट होल्डिंग मंडला फोर्ट में हो।

2. शाम वाली जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर को मंडला फोर्ट तक रात 10.30 बजे तक लाया जाए जिसमें यात्री को सुविधा मिलेगी एवं रेलवे को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।

3. स्टेशन पर टिकट काउंटर एवं प्रवेश द्वार का विस्तार।

4. स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण, बीच में डिवाइडर निर्माण तथा दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाने की व्यवस्था की जाए।

5. मंडला फोर्ट से इतवारी के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जाए एक ट्रेन वाया छिंदवाड़ा जाए और एक ट्रेन वाया बालाघाट तुमसर हो कर जाए जिसका टाइम टेबल ऊपर ज्ञापन में है।

व्यापारी संघ ने यह भी बताया कि मंडला जिला मुख्यालय होने के बावजूद रेल सुविधाओं में पिछड़ा हुआ है, जबकि यहां पर्याप्त भूमि, जल संसाधन एवं संचालन की संभावनाएं उपलब्ध हैं। यदि कोचिंग डिपो एवं अन्य संरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जाती हैं, तो इससे न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में कई जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम जी, श्री रुचिराम गुरवानी जी, श्री जायु झा जी ,श्री अजय गुरवानी जी, श्री अभिजीत सोनवानी जी, श्री प्रियांशु जोशी जी सहित अन्य व्यापारी संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

व्यापारी संघ ने आशा व्यक्त की है कि रेलवे प्रशासन इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेगा, जिससे मंडला जिले को उसका अधिकार और अपेक्षित विकास मिल सके।
Ashwini Vaishnaw Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey PMO India Narayan Singh Patta South East Central Railway, Bilaspur Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Nagpur Mandla Fort Railway Station

15/04/2026

मंडला फोर्ट के रेल विकास को लेकर युवाओं की हुंकार, टर्मिनल स्टेशन होने के बावजूद अधूरी सुविधाएं

आई सुनिए पत्रकार आयुष चौरसिया Ayush Chourasia एवं युवा नागरिक राजा यादव Yadav Raja Singh की चर्चा

मंडला: मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन के रेल विस्तार को लेकर अब युवाओं ने भी अपनी आवाज़ बुलंद करनी शुरू कर दी है। हाल ही में मंडला के युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई, जिसमें रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान युवाओं ने एक स्वर में कहा कि मंडला फोर्ट एक टर्मिनल स्टेशन होने के बावजूद यहां अब तक कोचिंग डिपो, पिट लाइन , स्टेबलिंग लाइन और वॉशिंग लाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने इसे बेहद महत्वपूर्ण विषय बताते हुए मांग की कि इन सभी सुविधाओं का निर्माण मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन में ही किया जाए।

युवाओं का कहना है कि यदि इन आवश्यक रेल सुविधाओं का निर्माण मंडला में होता है, तो यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा, साथ ही क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल मंडला का रेल नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

चर्चा के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि इन परियोजनाओं को किसी अन्य स्थान पर ले जाने के बजाय मंडला फोर्ट में ही विकसित किया जाना चाहिए, क्योंकि मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन और देश के प्रत्येक टर्मिनल स्टेशन में यह सुविधा होती है तो यह सुविधा मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन में भी होनी चाहिए।

युवाओं ने सरकार और रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है।
Ashwini Vaishnaw Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey South East Central Railway, Bilaspur Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Nagpur PMO India Narayan Singh Patta Chainsingh Warkade Mandla Fort Railway Station

मंडला फोर्ट मे कोचिंग डिपो बनाने की मांग तेज, विधायक नारायण सिंह पट्टा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्रमंडला: म...
22/03/2026

मंडला फोर्ट मे कोचिंग डिपो बनाने की मांग तेज, विधायक नारायण सिंह पट्टा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

मंडला: माननीय बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन को पूर्ण विकसित टर्मिनल स्टेशन बनाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडला एक टर्मिनल स्टेशन होने के बावजूद यहां आज तक पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन और कोचिंग डिपो जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि देश के अधिकांश टर्मिनल स्टेशनों पर ये सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिससे ट्रेनों का संचालन बिना किसी बाधा के होता है। मंडला में इन सुविधाओं के अभाव का मुद्दा गंभीर है और इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यदि मंडला में कोचिंग डिपो की स्थापना की जाती है, तो जबलपुर एवं गोंदिया कोचिंग डिपो पर वर्तमान में पड़ रहा अत्यधिक दबाव काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इन दोनों डिपो में बड़ी संख्या में ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। मंडला फोर्ट में कोचिंग डिपो बनने से कुछ ट्रेनों का मेंटेनेंस मंडला में ही किया जा सकेगा, जिससे दोनों प्रमुख डिपो का भार कम होगा।

कोचिंग डिपो की स्थापना से मंडला स्टेशन से कई ट्रेनों का आगमन एवं प्रस्थान संभव होगा, जिससे मंडला रेलवे स्टेशन का महत्व बढ़ेगा। इससे मंडला जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विधायक जी ने अपने पत्र में यह भी बताया कि मंडला में कोचिंग डिपो बनने से रेलवे को कई फायदे होंगे। मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन मेन लाइन सेक्शन में स्थित नहीं है, जिससे यहाँ ट्रेन शंटिंग (मूवमेंट)सुगमता से की जा सकती है तथा रेलवे ट्रैफिक कंट्रोल पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

मंडला क्षेत्र में नदियों की उपलब्धता के कारण रेलवे को वर्ष भर जल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित रहेगी, जिससे कोच वाशिंग, वाटरिंग एवं रखरखाव कार्य निर्बाध रूप से किए जा सकेंगे।

मंडला शहर सड़क मार्ग से जबलपुर (लगभग 90 किमी), रायपुर, नागपुर एवं बिलासपुर (लगभग 250 किमी) से जुड़ा हुआ है, जिससे कोचिंग डिपो से संबंधित सामग्री एवं स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति सुगमता से की जा सकेगी

अंत में उन्होंने आशा जताई कि माननीय रेल मंत्री इस विषय में सकारात्मक और जनहित में निर्णय लेंगे, जिससे मंडला क्षेत्र को रेल सुविधाओं में बड़ा लाभ मिल सके ।
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India Narayan Singh Patta Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey Chainsingh Warkade South East Central Railway, Bilaspur South East Central Railway, Nagpur PMO India

मंडला व्यापारी संघ की पहल, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, मंडला फोर्ट में कोचिंग डिपो निर्माण की मांग तेजमंडला संसदीय...
21/03/2026

मंडला व्यापारी संघ की पहल, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, मंडला फोर्ट में कोचिंग डिपो निर्माण की मांग तेज

मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कोचिंग डिपो, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

सांसद कुलस्ते जी ने अपने पत्र में बताया कि जिला मण्डला के अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ द्वारा मंडला फोर्ट स्टेशन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मांगें की गई हैं। मंडला फोर्ट एक टर्मिनल स्टेशन होने के कारण भविष्य में यहां से नई ट्रेनों के संचालन और रेल सेवाओं के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि संभावित नई ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए कोचिंग डिपो, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। मंडला फोर्ट स्टेशन पर रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और यह मुख्य लाइन से अलग होने के कारण यहां शंटिंग और मेंटेनेंस कार्य करने से मुख्य रेल यातायात प्रभावित नहीं होगा।

सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि मंडला क्षेत्र में मां नर्मदा सहित पर्याप्त जल स्रोत उपलब्ध हैं, जिससे वर्षभर कोच वॉशिंग और वाटरिंग जैसी तकनीकी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से हो सकती है। इसके साथ ही मंडला सड़क मार्ग से जबलपुर (लगभग 90 किमी), रायपुर, नागपुर और बिलासपुर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति भी सरल रहेगी।

कुलस्ते जी ने पत्र में यह भी बताया कि वर्तमान में पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन नैनपुर जंक्शन में प्रस्तावित है, जबकि वहां प्लेटफॉर्म और लाइनों की संख्या सीमित है। भविष्य में बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए नैनपुर जंक्शन को पूर्ण विकसित जंक्शन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिसके अंतर्गत कम से कम 4–5 अतिरिक्त लूप लाइनों का निर्माण और प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 8 करने का सुझाव भी दिया गया है।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सांसद ने कहा कि मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कोचिंग डिपो, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन की स्थापना परिचालन की दृष्टि से अधिक व्यावहारिक, सुगम और दीर्घकालिक समाधान साबित होगी।

अंत में सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि व्यापारिक संगठनों और नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर इन अधोसंरचनाओं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
Ashwini Vaishnaw Narendra Modi Faggan Singh Kulaste Ministry of Railways, Government of India Sampatiya Uikey South East Central Railway, Bilaspur South East Central Railway, Nagpur PMO India Prafull Mishra

मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन मे कोचिंग डिपो बनाने की मांग तेज, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिया आश्वासनआज मंडला अनाज, दलहन ए...
19/03/2026

मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन मे कोचिंग डिपो बनाने की मांग तेज, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिया आश्वासन

आज मंडला अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी से उनके मंडला स्थित सांसद कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान व्यापारी संघ ने अपनी प्रमुख एक मांग रखते हुए कहा कि मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे मंडला से लंबी दूरी की ट्रेनें बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि नागपुर कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है कि पिट लाइन एवं स्टेबलिंग लाइन नैनपुर जंक्शन में प्रस्तावित हैं, जिससे मंडला फोर्ट में इन सुविधाओं की आवश्यकता नहीं बताई जा रही है। इस पर व्यापारी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि कोचिंग डिपो नैनपुर में बनाया जाता हैं, तो इसमें मंडला फोर्ट का नुकसान होगा, क्युकी सभी ट्रेन नैनपुर से बनकर चलेगी इसमें केवल मंडला फोर्ट का ही नुकसान होगा अगर कोचिंग डिपो मंडला फोर्ट में बनाया जाएगा तो इसमें किसी का भी नुकसान नहीं होगा क्योंकि सब ट्रेन को नैनपुर होकर ही जाना पड़ेगा।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि उन्हें पहले भो प्राप्त पत्र एवं आज की चर्चा के आधार पर उन्होंने रेलवे बोर्ड को पत्र लिख दिया है। साथ ही उन्होंने स्वयं भी इस विषय को रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाकर मंडला में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और यह आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

व्यापारी संघ ने सांसद महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी एकमात्र मांग मंडला में कोचिंग डिपो की स्थापना है, जिससे क्षेत्र के व्यापार एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष हीरा समतानी जी, अजय गुरवानी जी, अभिजीत सोनवानी जी, प्रियांशु जोशी जी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Ashwini Vaishnaw South East Central Railway, Bilaspur Ministry of Railways, Government of India South East Central Railway, Nagpur Faggan Singh Kulaste Sampatiya Uikey PMO India

Address

Maharajpur
Mandla
481665

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mandla Fort Railway Station posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share