International Airport kushinagar

International Airport kushinagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from International Airport kushinagar, Airport, Kushinagar Uttar Pradesh India, Kushinagar.
(1)

Kushinagar International Airport
17/03/2026

Kushinagar International Airport

16/03/2026

Kushinagar airport per jaldi udan shuru hone wala hai

11/02/2026

एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एवं एरोड्रम कमेटी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया संयुक्त निरीक्षणकुशीनगर।एय...
30/12/2025

एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एवं एरोड्रम कमेटी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया संयुक्त निरीक्षण
कुशीनगर।
एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी द्वारा आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कसया) का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार भी उपस्थित रहे।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों ने हवाई अड्डे के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का गहन अवलोकन किया। इसमें रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), सुरक्षा व्यवस्थाएं, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपाय, अग्निशमन सुविधाएं, सीमा सुरक्षा एवं अन्य परिचालन व्यवस्थाएं शामिल रहीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने एयरपोर्ट प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से—
उड़ान सुरक्षा में बाधक तत्वों (जैसे ऊँचे टावर, पेड़-पौधे आदि) का शीघ्र निराकरण
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कूड़ा-कचरा प्रबंधन एवं हरित क्षेत्रों का विस्तार
यात्री सुविधाओं में सुधार, आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करना एवं सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती
विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना, ताकि हवाई अड्डा बौद्ध पर्यटन एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का एक आदर्श केंद्र बन सके
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कमेटी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का शीघ्र और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

12/04/2025

26/03/2025

22/03/2025

Rajyasabha MP R.P.N Singh ji Ne Sadan mein uthai Kushinagar antarrashtriya hawai adde ke liye awaaz

मेरे साथ पढ़ने वाला एक मित्र अचानक से दुबई चला गया और लौट के आया 5 साल बाद हालाकि फेसबुक पर लगभग रोज बात होती रहती थी फि...
06/03/2024

मेरे साथ पढ़ने वाला एक मित्र अचानक से दुबई चला गया और लौट के आया 5 साल बाद हालाकि फेसबुक पर लगभग रोज बात होती रहती थी
फिर भी 5 साल बाद जब वह वापस आया तो हम सभी मित्र मंडली ने उससे पूछा
और बताओ कैसी है अरब की जिंदगी, उसने जो जवाब दिया उसी के भाषा और लहजे में आपके सामने रख रहा हूं

पांच साल हो गये थे सऊदी में काम करते हुए पहला एक साल कर्ज़ उतारना दूसरा तीसरे साल की कमाई बहनों की शादियों की भेंट चढ़ गया । चौथे साल कुछ बचत करके आने की सोचा तो अब्बा की तबियत खराब हो गई फिर नहीं आ सका और अब्बा गुज़र भी गये बूढ़ी अम्मा घर पर अकेली थी लेकिन कोई बचत नहीं तो हिम्मत भी नहीं पड़ रही थी ।

पांच साल सऊदी में रहने के बाद खाली हाथ घर जाऊं लेकिन अम्मा की ज़िद और बहनों ने भी कहा भैया आ जाओ हमें कुछ नहीं चाइये बस आ जाओ.

कहा तो हिम्मत बढ़ी।कुछ उधार बारी करके टिकट लेके वापस आगया की कोई बड़ी ज़िम्मेदारी तो है नहीं अब यहीं कुछ कर लेंगे ।

आने के दूसरे दिन बहन से मिलने गया बहन भी अब बच्चों वाली हो चुकी थी आते वक्त भांजों के हाथ पर सौ रूपया रख कर वापस हुवा ।

दूसरी बहन के यहाँ पहुंचने पर पास के पैसे भी खत्म हो चुके थे लेकिन उसे ये उम्मीद थी ये बहन जो कुछ ज़्यादा नज़दीक है कुछ नहीं बोलेगी ।

वहां से वापसी होने पर भांजे के हाथ पर कुछ नहीं रख पाया घर पहुंचने पर अम्मा ने बताया की इक बहन का फोन आया था बोली भाई पांच साल बाद सऊदी से आया था मेरे बच्चों के हाथों पर सौ रूपल्ली रख के गया इतना तो हम फकीरों को दे देते हैं।

दूसरी बहन बोली की पांच साल बाद सऊदी से आया था अगर बच्चों के हाथ पर 10 रुपये भी रख देता तो बच्चें कहते मामू आये थे.

लेकिन मेरी नाक कटा दी ससुराल में खाली हाथ चले गये। मैं अब वहां खड़ा अपने पिछले 5 सालों की कमाई का हिसाब लगा रहा था।
ये सिर्फ एक आदमी की बात नही है बल्कि पैसे कमाने वाले ज्यादातर आदमियों का यही हाल है
आप पैसे कमा रहे हो तो आप को सब कुछ मिलेगा मान सम्मान लेकिन किसी कारण वश आज आप नही कमा रहे तो अब किया मिट्टी में मिल जाता है

25/01/2024
09/01/2024

Address

Kushinagar Uttar Pradesh India
Kushinagar
274403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Airport kushinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category