खगड़िया जंक्शन

खगड़िया जंक्शन Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from खगड़िया जंक्शन, Railway Station, Khagaria.
(5)

• Khagaria District Rail Fan Community
• खगड़िया, पूर्व मध्य रेल एवं बिहार की रेल न्यूज के लिए फॉलो करें
• Follow only for Rail News ✓

✅ हमारा इसके अलावा अन्य कोई भी पेज नहीं है।
One and only : खगड़िया जंक्शन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अफसर द्वारा स्टॉल का निरीक्षण
25/08/2026

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अफसर द्वारा स्टॉल का निरीक्षण

कटिहार से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा औंड़िहार जौनपुर अयोध्या...
25/08/2026

कटिहार से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा औंड़िहार जौनपुर अयोध्या कैंट बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या धनबाद फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस में 3 वेंडरों को पकड़ लिया गया।बत...
25/08/2026

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या धनबाद फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस में 3 वेंडरों को पकड़ लिया गया।

बताया कि इनके पास लाइसेंस नहीं था।

हावड़ा से खातीपुरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ग्रैंड कोर्ड लाइन से
25/08/2026

हावड़ा से खातीपुरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ग्रैंड कोर्ड लाइन से

एक ट्रेन के स्लीपर कोच में यूपी पुलिस के एक दरोगा जी और उसकी टीम यात्रा कर रहे थे। टिकट चेकिंग के दौरान जब टीटीई ने उन स...
25/08/2026

एक ट्रेन के स्लीपर कोच में यूपी पुलिस के एक दरोगा जी और उसकी टीम यात्रा कर रहे थे। टिकट चेकिंग के दौरान जब टीटीई ने उन सभी से टिकट मांगा तो हमलोगों के पास टिकट नहीं है।

और वे लोग दूसरे यात्रियों की सीट पर बड़े मजे से बैठे हुए थे। यात्रियों ने वर्दी देखकर ज्यादा परेशान नहीं किया और चुपचाप बैठने दिया।

टीटीई ने रेलवे नियमों के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना भरने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और हाथापाई जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति बिगड़ती देख टीटीई ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी।

सूचना मिलने पर आरपीएफ ने हस्तक्षेप किया और सब-इंस्पेक्टर सहित उनकी टीम को ट्रेन से उतारकर रेलवे थाने ले गई, जहां मामले की आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई की गई।

🚆⚖️

हावड़ा से राजगीर जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब कहलगांव स्टेशन पर भी रुकेगी
25/08/2026

हावड़ा से राजगीर जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब कहलगांव स्टेशन पर भी रुकेगी

एक यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान उसने प्यास लगने पर ₹14 कीमत वाली रेल नीर की बोतल खरीदी, लेकिन आरोप है...
25/08/2026

एक यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान उसने प्यास लगने पर ₹14 कीमत वाली रेल नीर की बोतल खरीदी, लेकिन आरोप है कि वेंडर ने उससे ₹20 वसूल लिए।

कुछ देर बाद यात्री ने ₹80 कीमत वाला भोजन मांगा। इस बार भी उससे ₹100 लिए गए। जब यात्री ने भुगतान के बाद बिल मांगा तो वेंडर ने साफ कह दिया कि कोई बिल नहीं मिलेगा।

यात्री ने जब अधिक पैसे वसूलने और बिल न देने पर आपत्ति जताई तो मामला और गरमा गया। वेंडर ने दबंग अंदाज में कहा, "मैं यहां का दादा हूं, जो करना है कर लीजिए।"

यात्री ने जवाब दिया कि वह रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत करेगा और नियमों के तहत कार्रवाई कराएगा। इस पर वेंडर ने कहा, "सबको पैसा देता हूं, इतनी आसानी से थोड़ी जेल चला जाऊंगा!"

यदि ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ ओवरचार्जिंग का मामला नहीं बल्कि रेलवे की खानपान व्यवस्था और यात्रियों के अधिकारों पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

रेलवे के नियमों के अनुसार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलना और बिल देने से इनकार करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

25/08/2026

हावड़ा से खातीपुरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार मुंगेर और बेगूसर...
25/08/2026

बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार मुंगेर और बेगूसराय होते हुए गांधीधाम (गुजरात) तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड ने सिद्धांततः सहमति दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान में भागलपुर–वाराणसी–गांधीधाम के बीच संचालित विशेष ट्रेन संख्या 09451/09452 को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस में परिवर्तित किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन को नए रूट पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस बनने के बाद यह ट्रेन छपरा वाराणसी प्रयागराज कानपुर के बजाय मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, कोटा और अहमदाबाद होते हुए गांधीधाम तक पहुंचेगी।

इससे उत्तर बिहार और अंग क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के लिए बेहतर और सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से एक बार में 1600 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। प्रस्तावित रेक में कुल 22 कोच लगाए जाने की योजना है, जिससे यात्रियों को पर्याप्त सीट क्षमता उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे ने 19423/19424 भागलपुर–अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा की है, जिसका परिचालन 26 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा भागलपुर होकर मालदा–गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन को भी मंजूरी मिल चुकी है। जिसका परिचालन पिछले साल शुरू किया गया था।

सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड आने वाले समय में 24 नई अमृत भारत ट्रेनों को और शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनमें से कई ट्रेनों का संचालन बिहार के विभिन्न रेल मार्गों से किए जाने की संभावना है, जिससे राज्य के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में नई सुविधाएं मिल सकेंगी।

25/08/2026

कहलगांव स्टेशन पर मिली हावड़ा नटेसर स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मंजूरी!! 😍

Address

Khagaria
851205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खगड़िया जंक्शन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to खगड़िया जंक्शन:

Shortcuts

Share