12/01/2026
════ ❖ ════
स्वामी विवेकानंद जी के 163वें जन्मदिवस के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2026) श्री राम कृष्ण मठ लखनऊ तथा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा रामकृष्ण मठ सभागार, निराला नगर, लखनऊ में एक भव्य, अनुशासित और वैचारिक रूप से समृद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अत्यंत गरिमा, अनुशासन, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि
डॉ. प्रो. विक्रम सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त)
(प्रो-चांसलर, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक)
तथा
विशेष अतिथि
डॉ. विवेक तंगरी
(समग्र विचारक एवं अध्यक्ष, लेटे हुए हनुमानजी मंदिर, लखनऊ)
की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैचारिक ऊँचाइयों और प्रेरणादायी आयामों से समृद्ध किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी, राष्ट्रनिर्माणकारी एवं कालजयी विचारों के माध्यम से युवाओं में चरित्र-निर्माण, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, सेवा-भाव, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना का जागरण करना था। आयोजन ने अपने उद्देश्यों की पूर्ति में पूर्ण सफलता प्राप्त की और प्रत्येक क्षण ने वैचारिक जागरण, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के संन्यासियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ किया ।
डॉ. इंदु सुभाष, संस्थापक एवं निदेशक, GUIDE, लखनऊ
श्री सत्य प्रकाश रायब, पूर्व अतिरिक्त निदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार; अध्यक्ष, UPSIFS; पूर्व डीन, विधि अध्ययन विद्यालय एवं Patron, Guide Samaj Kalyan Sansthan, लखनऊ
विशेष अतिथि डॉ. विवेक तंगरी ने भारतीय दर्शन, सेवा-भाव और सामाजिक समरसता पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
मुख्य अतिथि का संबोधन मे डॉ. प्रो. विक्रम सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन और युवा नेतृत्व से जोड़ते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान की।
स्वामी मुक्तिनाथानंद ने अपने आशीर्वचन में जीवन-दर्शन और कर्मपथ पर अनुसरण का आह्वान किया।
कर्यक्रम् के समापन में श्री राजेश वर्मा, राष्ट्रीय कॉउन्सिल सदस्य, YHAI द्वारा धन्यवाद ज्ञापन, समापन भजन एवं राष्ट्रगान।
विशेष आकर्षण: स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों एवं चित्रों के साथ सभी उपस्थित 350 लोगों को जलपान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं समेट लखनऊ इकाई सभपति श्री राजेश मिश्रा सचिव श्री पंकज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष श्री महेश कुमार
सदस्य: श्री दीपक वर्मा, श्री हरिओम, श्री प्रहलाद सिंह, श्री राहुल बोस, श्री विकास पटेल
प्रांतीय सचिव: श्री विजय कुमार जायसवाल
सभी पदाधिकारी, साधु-संन्यासी, सम्मानित अतिथि, वक्ता, आयोजक, स्वयंसेवक एवं प्रतिभागी।
मुख्य संदेश
“स्वामी विवेकानंद के विचार — युवा चेतना के शाश्वत पथप्रदर्शक और सशक्त राष्ट्र-निर्माण की अमिट प्रेरणा।”