Prince Travels

Prince Travels Prince Travels is a smart travel company providing information, pricing, availability and booking facility for All travel Needs.

Prince Travels is a smart travel company providing information, pricing, availability and booking facility for air travel, hotels, buses and car rentals across cities and small rural areas around India and around MP & INDORE. As an online travel company, we acts as a complete tour planner for travelers and is a one-stop shop for every travel need.

हर साल तिरुपति जाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव से मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूँ, बिना किसी पूर्व बुकिंग के स...
11/08/2026

हर साल तिरुपति जाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव से मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूँ, बिना किसी पूर्व बुकिंग के सिर्फ यह सोचकर तिरुपति न जाएँ कि वहाँ पहुँचकर सीधे दर्शन हो जाएँगे। ऐसा बहुत कम होता है । सामान्यतः बिना पूर्व दर्शन बुकिंग के तिरुपति जाना आपका अनुभव ख़राब कर सकता है। बहुत से लोग बिना किसी प्रबंध के चले जाते हैं। तिरुपति में बिना टिकट के 'सर्वदर्शन' में 12 से 24 घंटे या उससे भी अधिक का समय लग सकता है। इसलिए यदि आप समय बचाना चाहते हैं और सुकून से दर्शन करना चाहते हैं, तो यह विस्तृत गाइड आपके बहुत काम आएगी।

🚩 तिरुपति बालाजी दर्शन: यात्रा, टिकट, रुकने और खान-पान की संपूर्ण मास्टर-गाइड 🚩

तिरुपति और तिरुमला का अंतर समझें
सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि तिरुपति मुख्य शहर है, जहाँ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट स्थित हैं। जैसे देहरादून । वहीं तिरुमला वह पवित्र पहाड़ी है जहाँ मुख्य श्री वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर है। जैसे मसूरी । तिरुपति शहर से तिरुमला पहाड़ी की दूरी घाट रोड के ज़रिए लगभग 35 से 40 मिनट की है। पूरा तिरुमला क्षेत्र TTD (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) बोर्ड द्वारा ही बेहद व्यवस्थित तरीके से मैनेज किया जाता है।कुछ भी प्राइवेट नहीं हैं।

दर्शन टिकट की व्यवस्था (सबसे महत्वपूर्ण)
ऑनलाइन ₹300 स्पेशल एंट्री दर्शन:
यात्रा की योजना बनाते समय सबसे पहला प्रयास TTD की आधिकारिक वेबसाइट से ₹300 वाला स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट बुक करने का होना चाहिए। इसके ऑनलाइन स्लॉट हर महीने खुलते हैं और रेलवे के तत्काल टिकट की तरह कुछ ही मिनटों में फुल हो जाते हैं। यदि आपको यह टिकट मिल जाता है, तो अपने निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम पर पहुँचने पर आप मात्र 2 से 3 घंटे के अंदर बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन करके बाहर आ जाते हैं।

यदि ऑनलाइन टिकट न मिले तो निराश न हों, लेकिन फिर घंटों लाइन में लगने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। तिरुपति शहर में बने काउंटरों (जैसे रेलवे स्टेशन के पास विष्णु निवासम, श्रीनिवासम और अलिपिरी के पास भूदेवी कॉम्प्लेक्स) से फ्री टाइम-स्लॉट (SSD) टोकन दिए जाते हैं। ध्यान रखें कि इन काउंटरों पर सुबह से ही भारी भीड़ होती है और टोकन लेने की लाइन में ही 5 से 7 घंटे लग जाते हैं। अगर कोई भी टिकट या टोकन न हो, तो तिरुमला पहाड़ी पर वैकुंठम क्यू कॉम्प्लेक्स की सीधी सर्वदर्शन लाइन में लगना पड़ता है, जहाँ भीड़ और दिन के अनुसार दर्शन में 15 से 30 घंटे तक का समय लग सकता है। मेरी माने तो अगर आपके पास पहले से ऑनलाइन बुकिंग नहीं है तो वीकेंड पर कतई मत जाइए। पैदल चढ़कर जाने वाले भक्तों के लिए अलिपिरी और श्रीवारी मेट्टू मार्ग पर अलग से सीमित टोकन मिलते हैं।

दर्शन का सबसे सुगम और प्रीमियम माध्यम 'बिगिनिंग ब्रेक दर्शन और ब्रेक दर्शन है, जिसमें मात्र एक-दो घंटे में बिना किसी धक्का-मुक्की के बहुत ही दिव्य दर्शन होते हैं। यह कोटा VVIPs, प्रोटोकॉल और बोर्ड मेंबर्स की सिफारिश से मिलता है। आम भक्त TTD के श्रीवाणी ट्रस्ट (SRIVANI Trust) में ₹10,000 का डोनेशन देकर भी ₹500 का VIP ब्रेक दर्शन टिकट ले सकते हैं। हालांकि कई बार इसके लिए भी सिफारिश चाहिए होती है और इसके लिए तिरुमला में JEO ऑफिस पर लाइन लगानी पड़ती है। सबसे खास बात यह है कि तिरुपति के रेनिगुंटा एयरपोर्ट पर भी TTD का ₹10,000 डोनेशन वाला विशेष काउंटर होता है। यदि आप फ्लाइट से आ रहे हैं और आपकी किस्मत अच्छी है, तो एयरपोर्ट पर उतरते ही सेम-डे डोनेशन देकर VIP दर्शन टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शन टिकट किसी भी क्लास का हो , उसका हार्ड कॉपी प्रिंट जरूर लें क्योकि मोबाइल फ़ोन ले जाना अलाउ नहीं है। मोबाइल या तो लॉकर में जमा करेंगे या कमरे पर छोड़ के जाइए। और हाँ इस बार तो चश्मे भी चेक हो रहे थे कि कहीं कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस तो नहीं है।

भाषा की चुनौती और आपका व्यवहार
उत्तर भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाषा एक बड़ी समस्या बन सकती है। तिरुमला और तिरुपति में मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ भाषाएं बोली जाती हैं। वहाँ के स्थानीय कर्मचारी, पुलिस या दुकानदार अच्छी हिंदी नहीं बोलते हैं। आपको टूटी-फूटी हिंदी या अंग्रेजी में ही काम चलाना पड़ेगा। ऐसे में कई बार संवाद की वजह से परेशानी हो सकती है। मेरी सलाह है कि आप ज़रा भी झुंझलाये नहीं, गुस्सा न करें और न ही ऊँची आवाज़ में बात करें। अपना धैर्य बनाए रखें और बहुत ही शांत और आराम से अपनी बात समझाने की कोशिश करें।

दर्शन के लिए पुरुषों को धोती , कुर्ता पायजामा , और महिलाओं को साड़ी , युवतियों को पारंपरिक परिधान पहनना जरूरी है । घबराइए नहीं अगर आप भूल गए हैं तो भी तिरुमाला के कोने कोने में आपको धोती साड़ी की दुकाने मिल जायेंगी। कमर से नीचे कोई भी वेस्टर्न परिधान अनुमन्य नहीं है। धोती के साथ शर्ट चलेगी। लेकिन अगर पायजामा पहन रहे तो कुर्ता ही पहनियेगा।

तिरुपति आने वाले हर श्रद्धालु के लिए यहाँ का विश्वप्रसिद्ध 'श्रीवारी लड्डू प्रसादम्' अत्यंत पवित्र और विशेष आकर्षण होता है। आपके दर्शन टिकट के साथ मिलने वाला नि:शुल्क लड्डू हो या अतिरिक्त शुल्क देकर लिया जाने वाला लड्डू दोनों ही मंदिर परिसर में स्थित TTD के विशेष लड्डू काउंटरों से मिलते हैं। इन काउंटरों की व्यवस्था राष्ट्रीयकृत बैंकों (Nationalised Banks) द्वारा प्रबंधित की जाती है। ध्यान रखें कि लड्डू प्रसादम् प्राप्त करने के लिए भी काउंटरों पर लाइन लगती है, जहाँ आप अपना टिकट दिखाकर फ्री लड्डू ले सकते हैं और आवश्यक शुल्क देकर अतिरिक्त लड्डू भी प्राप्त कर सकते हैं।अभी छोटा लड्डू ५० रुपये का है।

TTD गेस्ट हाउस और रुकने के नियम
तिरुमला पहाड़ी पर TTD के एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के गेस्ट हाउस और कॉटेज उपलब्ध हैं। जिनके पास ऑनलाइन दर्शन टिकट होता है उन्ही को कमरे मिलते हैं। सर्वदर्शन की तरह बिना बुकिंग के भी लाइन में लगकर कमरे मिलते है। कमरे साफ-सुथरे और अच्छे स्टैंडर्ड के होते हैं, लेकिन उन्हें किसी 3-Star या 5-Star होटल की तरह ट्रीट न करें, बल्कि एक अच्छी धर्मशाला व्यवस्था मानकर चलें। सबसे ज़रूरी टिप यह है कि गेस्ट हाउस में तौलिया, साबुन या टॉयलेट किट नहीं मिलती, इसलिए अपना टॉयलेट किट और टॉवल अपने साथ लेकर ही जाएँ। रूम बुक करते समय रेंट के साथ सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी लिया जाता है, जो कमरा खाली करते ही सीधे आपके बैंक खाते में रिफंड आ जाता है।अगर कमरा नहीं मिलता तो लोग तिरुपति शहर से ही आकर दर्शन करते हैं।

तिरुपति बालाजी में मनौतियाँ पूरी होने पर भगवान वेंकटेश्वर को बाल अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसके लिए तिरुमला में मुख्य 'कल्याण कट्टम ' (Kalyan Kattanam) बना हुआ है, जहाँ चौबीसों घंटे मुंडन की नि:शुल्क व्यवस्था रहती है। यदि आपने TTD के गेस्ट हाउस/कॉटेज की बुकिंग पहले से करा रखी है, तो आपको मुख्य कल्याण कट्टा की लंबी लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं पड़ती; कई बड़े गेस्ट हाउस परिसरों में ही विशेष काउंटर बने होते हैं, जहाँ अपनी रूम बुकिंग दिखाकर आप बिना किसी भीड़-भाड़ के आसानी से बाल दान कर सकते हैं।

पहचान पत्र की सख्त अनिवार्यता
तिरुपति और तिरुमला की पूरी व्यवस्था आधार से कनेक्टेड और बेहद पारदर्शी है। आप चाहे कितने भी बड़े VIP हों या आम भक्त दर्शन टिकट लेने, रूम अलॉटमेंट कराने या सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपना मूल आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य है। वहाँ आपका लाइव फोटो और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है, उसी के आधार पर आपको एंट्री और रूम अलॉट किया जाता है।

खान-पान: केवल साउथ इंडियन स्वाद का ही आनंद लें
तिरुमला में TTD द्वारा लीज़ पर दिए गए कई बड़े रेस्टोरेंट्स हैं। उत्तर भारतीय यात्रियों के लिए खास सलाह यह है कि नार्थ इंडियन स्वाद ढूँढने के चक्कर में परेशान होने से बेहतर है कि आप वहाँ के ऑथेंटिक साउथ इंडियन भोजन का आनंद लें। वहाँ ताज़ा, गर्म और स्वादिष्ट इडली, डोसा, वड़ा, पोंगल और वैराइटी राइस हर जगह आसानी से उपलब्ध रहते हैं। वैसे भी साउथ इंडियन फ़ूड बहुत रिच होता है । वहाँ की फ़िल्टर कॉफ़ी शानदार होती है। तिरुमला में स्थित 'अन्नप्रसादम भवन' में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध, सात्विक दक्षिण भारतीय भोजन (चावल, सांबर, रसम, चटनी, छाछ) नि:शुल्क परोसा जाता है।

कैसे पहुँचें और आसपास की दर्शनीय जगहें:

तिरुपति का अपना रेनिगुंटा एयरपोर्ट है, जो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सीधी व कनेक्टिंग फ्लाइट्स से जुड़ा है। ट्रेन और रोड कनेक्टिविटी भी बहुत शानदार है; चेन्नई से बाय-रोड यह मात्र 3-4 घंटे की दूरी पर है। तिरुपति आने पर मुख्य मंदिर के अलावा आसपास के अन्य पावन स्थानों के दर्शन भी ज़रूर करें जैसे तिरुपति में तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती ( लक्ष्मी) अम्मवारी मंदिर, राहु-केतु पूजा के लिए प्रसिद्ध शिव मंदिर श्री कालहस्ती मंदिर (~35 किमी) यहाँ भगवान भोलेनाथ का वायुलिंग है, श्री गोविंदराज स्वामी मंदिर, कपिला तीर्थम और तिरुमला पहाड़ी पर स्थित अद्भुत प्राकृतिक चट्टान 'शिलातोरण' व श्रीवारी पादालु।

तिरुपति यात्रा की सफलता केवल आपकी दर्शन टिकट की पूर्व प्लानिंग पर निर्भर करती है। कोशिश करें कि ऑनलाइन टिकट बुक करके ही जाएँ। यदि ऑफलाइन जाना पड़े तो 5-7 घंटे लाइन में लगने और संवाद में धैर्य बनाए रखें। सही जानकारी के साथ यात्रा करेंगे तो आपकी तिरुपति यात्रा बेहद सुखद और भक्तिमय रहेगी।

भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें! प्रिंस शर्मा
🙏 गोविंदा-गोविंदा! 🙏

Himachal का पहला स्पेस-थीम लक्ज़री स्टे—नग्गर से सिर्फ़ 3 किमी दूर! 🚀🌌**अगर आपने कभी सोचा है कि “क्यों न एक रात तारों के...
25/11/2025

Himachal का पहला स्पेस-थीम लक्ज़री स्टे—नग्गर से सिर्फ़ 3 किमी दूर! 🚀🌌**

अगर आपने कभी सोचा है कि “क्यों न एक रात तारों के बीच, किसी दूसरे ग्रह पर रहने जैसा अनुभव मिले?” — तो Interstellar Deluxe Suites, Manali आपका यह सपना सच कर देगा।

मानाली के पास नग्गर की शांत पहाड़ियों में बसे ये दो स्पेस-थीम्ड कॉटेज आपको बिल्कुल एक sci-fi movie में ले जाते हैं। यहाँ के geodesic domes न सिर्फ़ देखने में अनोखे हैं, बल्कि इनके अंदर बने प्राइवेट heated pools इस अनुभव को 5-स्टार से भी ऊपर ले जाते हैं।

यह उन यात्रियों के लिए है जो luxury, privacy, nature और unique experiences का परफेक्ट blend चाहते हैं।

✨ मेरा अनुभव — जैसे आसमान में अपना घर हो

जब मैं पहली बार इस जगह पर पहुँची, तो सबसे पहले जो दिखा वह था—बर्फीली पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में चमकते futuristic domes।

अंदर कदम रखते ही महसूस होता है कि यह कोई आम स्टे नहीं है।
गोलाकार कांच के पैनल,
ambient galaxy lighting,
और private heated pool…

सब मिलकर ऐसा एहसास देते हैं जैसे आप Milky Way में अपना छोटा सा स्पेस पॉड लेकर रह रहे हों।

रात में माहौल और जादुई हो जाता है—आसमान में फैले अनगिनत तारे, डोम के भीतर हल्की मद्धम रोशनी… और आप गर्म पानी के पूल में रिलैक्स कर रहे हों—यह उन अनुभवों में से है जो जिंदगी भर याद रहते हैं।

🌲 आसपास क्या-क्या है? (3 किमी के भीतर)

यह सिर्फ़ रहने की जगह नहीं, बल्कि पूरा एक अनुभव है।
नग्गर से नज़दीक होने की वजह से आप आसपास यह सब कर सकते हैं—

नग्गर कैसल की विज़िट

रूसी चित्रकार रोरिक आर्ट गैलरी

स्टाइलिश कैफे और रिवरसाइड वॉक

छोटे-छोटे जंगल ट्रेल्स और गांवों की सैर

Paragliding & Shooting point

फैमिली पिकनिक spots

चाहे फैमिली हो, कपल्स हों या solo travellers — हर किसी के लिए यह एक perfect getaway है।

🔥 क्यों है Interstellar इतना खास?

स्पेस-थीम्ड अनुभव

Heated Private Pool

ग्लास डोम से 360° Himalayan views

Absolute privacy

Luxury interiors

Manali की भीड़ से दूर, लेकिन पास

Perfect for celebrations & photoshoots

📍 Address

Interstellar ~ Deluxe Suites
Near Naggar, Manali
Himachal Pradesh – 175130

(Exact location Google Maps पर आसानी से मिल जाती है)

💰 Price

इस तरह के यूनिक स्टे की कीमत सीजन के हिसाब से बदलती रहती है, लेकिन आमतौर पर: Starts
₹7,500 per night (approx.)
(प्राइवेट heated pool और dome experience की वजह से प्रीमियम रेंज में आता है)

Pic credit Saffron Stays

एक होम स्टे ऐसा भी "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये........1400/- में,.इस गॉव में यह होम स्टे आपके जीवन ...
25/11/2025

एक होम स्टे ऐसा भी "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये........1400/- में,.इस गॉव में यह होम स्टे आपके जीवन के नजरियो में बदलाव लाएगा,आपको लगेगा ही नहीं की आप किसी अन्य जगह हो बल्कि आपको लगेगा की आपके आस पास आपके खुद के परिवारों का समूह है.. यहाँ आपको उस सुकून का एहसाह होगा जो किसी 5 स्टार होटल में भी नही हो सकता। सोचिये ज़रा गॉव में टहलते हुए कोई आपको चाय के लिए बुला ले या कहदे के "बीबी जी भैया जी" आओ आपको अपनी गाय का दूध पिलाये...और अगले ही पल आप चलते हुए या तो नदी पर आजयेंगे या घने जंगल में... नदी पर आए तो नहा लीजियेगा जंगल में पहुँचे तो गाइड हमारा ट्रैकिंग करवा देगा! सिर्फ एक बार आईये और गॉव के10 परिवारों के खुशी का कारण बनिये

इस मकान के मालिक सामाजिक कार्य व खेती से जुड़े है 🙏🏻

Rs 1400 Per Night per room for 2 or Adult

Inclusion 👇
Night stay in Village theme local house
River walk
Village house visit with social cause or work
Tea @ river side with desi chuhlla

Breakfast @150/- Homely Food
Lunch @250/- Homely Food
Dinner @250/- Homely Food

Location 👇🏻
Village Okhaldunga
Sitabani Betalghat road, Ramnagar, Nearest station Ramnagar, Uttarakhand ( Near jim Corbett )

Plz note - Image may different due to weather timings

Contact number for booking 👇🏻
Mentioned Number ( Home stay owner )
Mr Girish Tiwari +91 63959 16413

DONT COPY CONTENT, JIM Corbett National Park Travel With Khaas copyright

National Park Travel With Khaas






अगर आप उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए Gujarati Samaj ...
24/11/2025

अगर आप उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।

उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए Gujarati Samaj Dharamshala एक किफायती और साफ जगह है जहाँ परिवार, ग्रुप और अकेले यात्री आराम से ठहर सकते हैं। यहाँ 2 बेड और 4 बेड दोनों तरह के AC और नॉन AC कमरे मिलते हैं।

2 बेड नॉन AC कमरा उन यात्रियों के लिए ठीक है जो बजट में रहना चाहते हैं। डबल बेड बाथरूम के साथ मिलता है। कमरे की शुरुआती कीमत 700 रुपये है।

अगर आप थोड़ी अधिक सुविधा चाहते हैं तो 2 बेड AC रूम है। इसमें डबल बेड के साथ टीवी मिलती है। इस कमरे की शुरुआत 1000 रुपये से होती है।

परिवार या ग्रुप के लिए 4 बेड नॉन AC कमरा काफ़ी अच्छा रहता है। इस कमरे में 2 डबल बेड, बाथरूम के साथ मिलता है।
यह कमरा 4 लोगों के लिए आरामदायक होता है और इसकी शुरुआती कीमत 950 रुपये है।

अगर आप पूरे परिवार के साथ अधिक आराम चाहते हैं तो 4 बेड AC कमरा सबसे अच्छा है। इसमें 2 डबल बेड, टीवी की सुविधा मिलती है। इस कमरे की कीमत 1800 रुपये से शुरू होती है। सभी कमरे ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर उपलब्ध हैं।

धर्मशाला में भोजन की सुविधा, गर्म पानी, सीसीटीवी सुरक्षा, साफ पीने का पानी, लिफ्ट, जुड़ा हुआ शौचालय और जरूरत होने पर अतिरिक्त गद्दा भी मिलता है। चेक इन सुबह 9 बजे होता है और चेक आउट सुबह 8 बजे, जो यात्रियों के समय के अनुसार सुविधाजनक रहता है।

धर्मशाला उज्जैन बस स्टैंड से 1.9 किमी, उज्जैन रेलवे स्टेशन से 1.1 किमी हैं।
आसपास घूमने की मुख्य जगहों में श्री महाकालेश्वर मंदिर 1 किमी, राम घाट 1.3 किमी, हड़सिद्धि माता मंदिर 1.6 किमी, जंतर मंतर 2.6 किमी, मंगलनाथ मंदिर 3.4 किमी और काल भैरव मंदिर 4.2 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

पता- Gujarati Society, Tilak Marg, New Road District Cooperative Central Bank के सामने
उज्जैन।
धर्मशाला की बुकिंग आप yatradham Prince Travels की वेबसाइट से कर सकते हैं।

04/10/2025
Monsoon Magic in Matheran – महाराष्ट्र का एक गाड़ी-मुक्त हिल स्टेशन।बारिश की हल्की बूंदें, बादलों की चादर और हरियाली से ...
30/06/2025

Monsoon Magic in Matheran – महाराष्ट्र का एक गाड़ी-मुक्त हिल स्टेशन।

बारिश की हल्की बूंदें, बादलों की चादर और हरियाली से ढकी वादियाँ... माथेरान मानसून में किसी सपने जैसी लगती है!

🚆 कैसे पहुंचे?

👉 नजदीकी रेलवे स्टेशन:
नेरल (Neral)

👉 नेरल से माथेरान तक की 8 किमी की यात्रा आप टॉय ट्रेन से या फिर टैक्सी और ट्रैकिंग करके तय कर सकते हैं।

👉 माथेरान में गाड़ियों की अनुमति नहीं है। – यहां पैदल, घोड़े या हाथ खींचने वाली गाड़ियों से ही घूमा जाता है।

🌿 क्या-क्या देखें मानसून में?

✅ लुइसा पॉइंट –
बादलों में खो जाने वाला नज़ारा

✅ एको पॉइंट –
गूंजती हुई आवाज़ और गहरी घाटियाँ

✅ चरणी रोड –
झरनों और जंगलों से भरा शांत रास्ता

✅ पनोरमा पॉइंट –
सनराइज़ और बादलों के दृश्य के लिए बेस्ट

✅ पिसरनाथ मंदिर –
एक प्राचीन धार्मिक स्थान

🏡 रुकने की जगह:

माथेरान में कई बजट और मिड-रेंज होटल, रिसॉर्ट और ब्रिटिश-स्टाइल कॉटेज उपलब्ध हैं।
मानसून ऑफ-सीजन होने के कारण रेट भी सस्ते मिलते हैं।

📅 Best Time:

जून से सितंबर तक –
जब हरियाली सबसे घनी होती है और झरने पूरे जोश में बहते हैं।

📵 नो व्हीकल ज़ोन:

यहां किसी भी तरह की मोटर गाड़ी नहीं चलती इसलिए हवा एकदम साफ और शांति भरपूर होती है।

Monsoon में एक ऐसी ट्रिप चाहिए जहाँ शांति, हरियाली और रोमांच तीनों मिले तो माथेरान आपका जवाब है!

अगर आप बुकिंग करना चाहते है इस बेहतरीन हिल स्टेशन की तो दिए हुए नंबर पर कॉल करे
9977003311

Address

306 Hindustan Hose , Gold Coin Plaza
Indore
452001

Telephone

9977003311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prince Travels posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prince Travels:

Shortcuts

Share