16/08/2026
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी अपने आप में राजनीति के विश्वविद्यालय, एक किंवदंति ।
राजनीति के अजात शत्रु कहे जाने वाले कवि हृदय, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल जी कि आज 16.08.2026 को पुण्यतिथी है ।
▪️अटल जी कि घोषणाएं और वर्तमान सरकार कि गंभीरता:-
#हनुमानगढ़_सरदारशहर
वर्ष 1998 में चुनाव थे , प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी स्वयं प्रचार करने निकले थे और एक चुनावी रैली को संबोधित करने हनुमानगढ़ आए , तत्कालीन राजस्थान सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉक्टर रामप्रताप, हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रो. गणेशीलाल कि मंच पर मौजूदगी में अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हनुमानगढ़ सरदारशहर ब्रॉड गेज रेल परियोजना कि घोषणा कि।
स्वर्गीय श्री अटल बिहारी जी कि घोषणा को 28 साल बीत चुके हैं लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेसी सरकारों ने सर्वे करवाकर इतिश्री कर ली और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी कि सरकार जो श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी पार्टी का भगवान मानती है उन्हें पूज्य मानती है लेकिन श्री अटल जी कि घोषणा पर गंभीर नहीं है, उनके द्वारा कि गई #हनुमानगढ़_सरदारशहर रेल परियोजना को धरातल पर लाना ही नहीं चाहती है
यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि वर्तमान भाजपा सरकार श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी कि जयंती और पुण्यतिथि मनाने, उन्हें परम श्रद्धेय मानने का दिखावा तो करती है लेकिन उनकी घोषणाओं को कोई महत्व नहीं देती ।
स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 8 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
Ministry of Railways, Government of India
Ashwini Vaishnaw
Narendra Modi MyGovIndia
Bharatiya Janata Party (BJP)