14/07/2026
मेवात के छात्रों और अभिभावकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सूचना
हर साल मेवात से बड़ी संख्या में छात्र MBBS की पढ़ाई के लिए किर्गिज़स्तान (Kyrgyzstan) जाते हैं। ऐसे सभी छात्र और उनके परिवार इस सूचना को ध्यान से पढ़ें।
भारत के दूतावास ने 13 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कुछ मेडिकल विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से बचें, क्योंकि वे या तो राज्य मान्यता (State Accreditation) प्राप्त नहीं कर सके हैं या उन्हें सिर्फ एक वर्ष की मान्यता मिली है, जबकि MBBS का कोर्स लगभग 5 वर्ष का होता है।
किन विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं लेना चाहिए?
1. वे विश्वविद्यालय जो State Accreditation में पास नहीं हुए हैं, जैसे:
* Avicenna International Medical University
* ADAM University
* Royal Metropolitan University (RMU)
* International Medical University (IMU)
* Bishkek International Medical Institute (BIMI)
* Osh International Medical University (OIMU)
* तथा एडवाइजरी में सूचीबद्ध अन्य विश्वविद्यालय।
2. वे विश्वविद्यालय जिन्हें केवल 1 वर्ष की मान्यता मिली है, जैसे:
* Kyrgyz National University
* Jalal-Abad State University
* Issyk-Kul State University
* University of South Asia (Tokmok)
* International European University आदि।
यदि किसी विश्वविद्यालय की मान्यता (Accreditation) बीच में समाप्त हो जाती है या वह मान्यता प्राप्त नहीं है, तो भविष्य में छात्रों को:
* डिग्री की मान्यता,
* भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन,
* NMC के नियमों का पालन,
* तथा डॉक्टर के रूप में लाइसेंस प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
हमारी सलाह
👉 किसी भी एजेंट या कंसल्टेंट की बात पर भरोसा करने से पहले स्वयं विश्वविद्यालय की मान्यता की जांच करें।
👉 प्रवेश लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय पूरे MBBS कोर्स की अवधि के लिए मान्यता प्राप्त है और वह भारत के NMC नियमों का पालन करता है।
कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि मेवात का कोई भी छात्र अधूरी या गलत जानकारी के कारण अपने भविष्य के साथ जोखिम न उठाए।