Ranjeet Yadav Ghazipur

Ranjeet Yadav Ghazipur Ghazipur blogs
(1)

बुढ़ापा, जीवन की यात्रा का अंतिम और सबसे शांतिपूर्ण पड़ाव हो सकता है, यदि जवानी में सही कर्म किए गए हों।आपका आज का कर्म ...
08/11/2025

बुढ़ापा, जीवन की यात्रा का अंतिम और सबसे शांतिपूर्ण पड़ाव हो सकता है, यदि जवानी में सही कर्म किए गए हों।

आपका आज का कर्म ही आपके कल के बुढ़ापे का निर्माण करेगा। इसलिए, जागिए, संकल्प लीजिए, और अपने जीवन को सार्थक बनाइए।

भारतीय मिट्टी में सनी हुई जर्सी में आईसीसी वनडे पुरुष और महिला विश्वकप के नॉकआउट मुकाबले में खेली गई ये उन दो भारतीय महि...
31/10/2025

भारतीय मिट्टी में सनी हुई जर्सी में आईसीसी वनडे पुरुष और महिला विश्वकप के नॉकआउट मुकाबले में खेली गई ये उन दो भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं जिनकी वजह से करोड़ों भारतीय आज गर्व महसूस कर रहे हैं। यह दोनों तस्वीरें अब सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो जाएंगी।

साल 2011 वनडे विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मिट्टी में सनी हुई जर्सी के साथ गौतम गंभीर की 97 रनों की निर्णायक पारी के बाद अब भारतीय महिला टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने भी उनकी ही तरह की एक निर्णायक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम को जीत दिलाकर आईसीसी महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया है।

जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय महिला टीम की तरफ से 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 134 गेंदों पर 14 चौकों की सहायता से यह नाबाद 127 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारतीय महिला क्रिकेट में अपना नाम हमेशा के लिए यादगार बना चुकी हैं। जब सभी की उम्मीदें टूट चुकी थीं तो भी जेमिमा रोड्रिग्स लगातार विकेट पर टिकी हुईं थी और कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी करते हुए भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम अब फाइनल मुकाबले में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को हराकर इतिहास लिखेगी। जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी इस ऐतिहासिक पारी के लिए और पूरी भारतीय महिला टीम और सपोर्ट स्टॉफ को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम पर इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएं और फाइनल जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

नैनीताल घूमने का मज़ा उसकी झील की सुंदरता, शांत वातावरण और रोमांचक नज़ारों में है। यह परिवार और दोस्तों के साथ एक यादगार...
27/10/2025

नैनीताल घूमने का मज़ा उसकी झील की सुंदरता, शांत वातावरण और रोमांचक नज़ारों में है। यह परिवार और दोस्तों के साथ एक यादगार छुट्टी बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Address

Ghazipur

Telephone

+918423998090

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranjeet Yadav Ghazipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ranjeet Yadav Ghazipur:

Share