Rail Fans

Rail Fans RAIL FANS में आपका स्वागत है🙏🙏
रेलवे की सारी जानकारी के लिए हमारे पेज को ज्यादा से ज्यादा फॉलो करें

गाजीपुर में रेल समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा मांग पत्र
24/03/2026

गाजीपुर में रेल समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा मांग पत्र

रेल यात्रियों की सुविधा हेतु01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज (ट)-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज (ट) विशेष गाड़ी का संचलन...
22/03/2026

रेल यात्रियों की सुविधा हेतु

01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज (ट)-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज (ट) विशेष गाड़ी का संचलन

➡️ छत्रपति शिवाजी महाराज (ट) से 01 से 30 अप्रैल,2026 तक प्रतिदिन तथा

➡️गोरखपुर से 03 अप्रैल से 02 मई,2026 तक प्रतिदिन किया जायेगा।

गाड़ी संख्या – 15658🚆 ब्रह्मपुत्र मेल 🇮🇳👉 रूट (Route Highlight):कामाख्या ➝ रंगिया ➝ नलबाड़ी ➝ बरपेटा रोड ➝ न्यू बोंगाईगा...
22/03/2026

गाड़ी संख्या – 15658
🚆 ब्रह्मपुत्र मेल 🇮🇳
👉 रूट (Route Highlight):
कामाख्या ➝ रंगिया ➝ नलबाड़ी ➝ बरपेटा रोड ➝ न्यू बोंगाईगांव ➝ कोकराझार ➝ फकीराग्राम ➝ गोसाईगांव ➝ अलीपुरद्वार ➝ न्यू कूच बिहार ➝ फलकता ➝ धूपगुड़ी ➝ जलपाईगुड़ी रोड ➝ न्यू जलपाईगुड़ी ➝ किशनगंज ➝ बरसोई ➝ समसी ➝ मालदा टाउन ➝ फरक्का ➝ बरहरवा ➝ साहिबगंज ➝ कहलगांव ➝ भागलपुर ➝ सुल्तानगंज ➝ जमालपुर ➝ अभयपुर ➝ किऊल ➝ मोकामा ➝ पटना ➝ आरा ➝ बक्सर ➝ दिलदारनगर ➝ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन ➝ मिर्जापुर ➝ प्रयागराज ➝ कानपुर सेंट्रल ➝ शिकोहाबाद ➝ टूंडला ➝ अलीगढ़ ➝ गाजियाबाद ➝ पुरानी दिल्ली
✨ पूर्वोत्तर से राजधानी दिल्ली तक जोड़ने वाली शानदार ट्रेन!
💯 लंबा रूट – बेहतरीन कनेक्टिविटी

🚆 ट्रेन से 1 करोड़ के 88 कछुआ जब्त, यूपी के पांच तस्कर गिरफ्तारफरक्का एक्सप्रेस में पटना जंक्शन रेल थाने की पुलिस ने की ...
21/03/2026

🚆 ट्रेन से 1 करोड़ के 88 कछुआ जब्त, यूपी के पांच तस्कर गिरफ्तार
फरक्का एक्सप्रेस में पटना जंक्शन रेल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
(क्राइम रिपोर्टर | पटना)
पटना जंक्शन रेल थाने की पुलिस ने फरक्का एक्सप्रेस से 1 करोड़ के 88 कछुए जब्त किए। साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यूपी के सुल्तानपुर के कोतवाली देहात के पकड़ी गांव के पप्पू कुमार, आकाश कुमार और गीता कुमारी, महेश्वर गांव के रजत कुमार और अक्षय कुमार बैग में भरकर कछुओं को ले जा रहे थे। कछुओं का वजन 20 से 25 किलो के बीच है।
रेल एसपी अनंत राय को सूचना मिलने पर यह कार्रवाई हुई। रेल डीएसपी भारती रंजन ने कहा कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। वन विभाग की टीम को भी इसकी जानकारी दी गई है। तस्करों ने बताया कि वाराणसी के एक तस्कर से कछुए खरीदे थे, जिन्हें फरक्का ले जाना था। फरक्का में एक व्यक्ति रिसीव करता और वहां से कछुओं को कोलकाता ले जाया जाता, जहां होटलों में सप्लाई होती है।
बांग्लादेश तक होती है सप्लाई
फरक्का एक्सप्रेस में पहले भी कछुओं के साथ तस्कर पकड़े जा चुके हैं। नवंबर 2025 में पटना जंक्शन रेल थाने की पुलिस ने कुछ तस्करों को 40 कछुओं के साथ पकड़ा था। वहीं बक्सर स्टेशन पर करीब 27 कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हुए थे। पहले के मामलों की जांच में यह बात सामने आई है कि कछुओं को कोलकाता होते हुए बांग्लादेश और म्यांमार तक भेजा जाता है।

करहिया हाल्ट के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सीमा विवाद में रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा शव...गाजीपुर। जनपद में मानवता को श...
19/03/2026

करहिया हाल्ट के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सीमा विवाद में रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा शव...

गाजीपुर। जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। करहिया हाल्ट स्टेशन के पास मंगलवार रात एक करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना 22971 पटना–मुंबई बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। शव को कब्जे में लेने को लेकर स्थानीय थाना पुलिस और जीआरपी के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर देर रात तक खींचतान चलती रही। दोनों ही पक्ष जिम्मेदारी लेने से बचते रहे, जिसके चलते युवक का शव घंटों तक डाउन लाइन के बीच ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरती रहीं।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने प्रशासन की इस लापरवाही को अमानवीय बताते हुए कहा कि क्षेत्राधिकार के विवाद से पहले इंसानियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शव आउटर सिग्नल के बाहर मिला, इसलिए यह मामला स्थानीय थाना क्षेत्र का है। वहीं गहमर थाना पुलिस का कहना था कि घटना रेलवे ट्रैक के बीच हाल्ट स्टेशन के पास हुई है, इसलिए कार्रवाई जीआरपी को करनी चाहिए।

करीब पूरी रात चले इस विवाद के बाद उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित समर स्पेशल ट्रेन शुरू किया जाना चाहिए ✓ उधना मालदा टाउन ✓ उ...
18/03/2026

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित समर स्पेशल ट्रेन शुरू किया जाना चाहिए

✓ उधना मालदा टाउन
✓ उधना पटना
✓ वलसाड दानापुर
✓ राजकोट बरौनी
✓ उधना धनबाद
✓ उधना से मानसी (09031 विस्तार)
✓ मुम्बई सेंट्रल कटिहार
✓ कोल्हापुर से कटिहार
✓ अहमदाबाद से पटना
✓ उधना सूबेदारगंज
✓ उधना रक्सौल
✓ लोकमान्य तिलक रक्सौल
✓ सहरसा से बेंगलुरु
✓ सहरसा लोकमान्य तिलक
✓ दानापुर से बेंगलुरु
✓ ललितग्राम सुपौल नई दिल्ली
✓ मानसी अमृतसर
✓ हसनपुर रोड नई दिल्ली मानसी से
✓ गुवाहाटी श्री गंगानगर
✓ लोकमान्य तिलक अयोध्या
✓ वाराणसी मुंबई सेंट्रल
✓ लोकमान्य तिलक वाराणसी
✓ सुल्तानपुर लोकमान्य तिलक
✓ मुजफ्फरपुर वास्को डी गामा
✓ मुजफ्फरपुर हुबली
✓ रक्सौल चर्लपल्ली
✓ दरभंगा से डिब्रूगढ़

प्रयागराज से पटना के लिए चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन :-👇💯✅ 🚇 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन गाड़ी संख्या 04112 प...
18/03/2026

प्रयागराज से पटना के लिए चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन :-👇💯✅

🚇 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन गाड़ी संख्या 04112 प्रयागराज-पटना स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान कर रात्रि 09:15 (21:15) बजे पटना जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

🚇 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन गाड़ी संख्या 04111 पटना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रात्रि 09:50 (21:50) बजे बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

🚇 ठहराव स्टेशन:- नैनी जं, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार जं, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, दिलदारनगर जं, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा जंक्शन और दानापुर स्टेशन।

🚂 यह ट्रेन मेमू रेक से चलेगी, जिसमें सिर्फ जनरल कोच होगा।

आनंद विहार टर्मिनल से नेपाल बॉर्डर (जोगबनी) तक जाने वाली सबसे तेज और बढ़िया ट्रेन सीमांचल एक्सप्रेस! जिसको पहली बार 14 ज...
14/03/2026

आनंद विहार टर्मिनल से नेपाल बॉर्डर (जोगबनी) तक जाने वाली सबसे तेज और बढ़िया ट्रेन सीमांचल एक्सप्रेस! जिसको पहली बार 14 जनवरी 2009 में चलाया गया था और आज 27 साल हो गए इस ट्रेन को चलते चलते! वैसे तो इस ट्रेन में टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि एक मात्र यह ट्रेन दिल्ली से जोगबनी जाने के लिए! और यह ट्रेन दिल्ली से जोगबनी के बीच 1380 किलोमीटर को लगभग 23 घंटे में पूरा करती है!
क्या आप कभी इस ट्रेन में सफ़र किए है!!

ये है हमारी भारतीय रेल, कुछ कहना चाहेंगे।जबकि 140k/hr से ऊपर चलने की स्पीड वाले ट्रैक ही नहीं हैं।
14/03/2026

ये है हमारी भारतीय रेल, कुछ कहना चाहेंगे।
जबकि 140k/hr से ऊपर चलने की स्पीड वाले ट्रैक ही नहीं हैं।

12559 - Shiv Ganga Exp, सप्ताह के 7 दिन BNRS (बनारस) से NDLS (नई दिल्ली) तक चलती है। 12559 mail express ट्रेन, बनारस से ...
12/03/2026

12559 - Shiv Ganga Exp, सप्ताह के 7 दिन BNRS (बनारस) से NDLS (नई दिल्ली) तक चलती है। 12559 mail express ट्रेन, बनारस से 10:15 बजे निकलती है और 08:30 बजे नई दिल्ली पहुँचती है। 12559 ट्रेन, कुल -13hr 45min में यह सफ़र तय करती है एवं यात्रा के दौरान 5 स्टेशनों पर रुकती है। Prayagraj Jn.,Kanpur Central पर यह ट्रेन सबसे लंबे समय, अधिकतम 5min, तक रुकती है। इस मार्ग पर 1A,2A,3A,3E,SL श्रेणी की सीटें उपलब्ध हैं और टिकट बुकिंग निम्नलिखित कोटा का उपयोग करके की जा सकती है: GN,TQ,SS,LD ixigo पर, Shiv Ganga Exp - 12559 का शेड्यूल, सीट की उपलब्धता, समय सारिणी और किराये के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस फर्स्ट एसी कोच के बिना ही रवाना हो गई। बाद में बांदा जिले के अतर्रा स्टेशन पर इंजन बदलते स...
11/03/2026

यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस फर्स्ट एसी कोच के बिना ही रवाना हो गई। बाद में बांदा जिले के अतर्रा स्टेशन पर इंजन बदलते समय एसी कोच जोड़ा गया, तब ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। 🚆

पुरुलिया — आनंद विहार टर्मिनल एक नई ट्रेन का होगा जल्द ही शुभारंभ। आने वाले 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार टर्मिनल (...
11/03/2026

पुरुलिया — आनंद विहार टर्मिनल एक नई ट्रेन का होगा जल्द ही शुभारंभ।
आने वाले 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच एक और नई ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

14021/22 के रूप आनंद विहार से पुरुलिया और पुरुलिया से आनंद विहार के बीच यह ट्रेन सफ्ताह में एक दिन चलेगी। इससे पहले भी पुरुलिया से दिल्ली के बीच कुल 4 ट्रेनें चलती थी जिसमें से एक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी थी जो रोजाना चलती थी और बाकी जो 3 ट्रेन थी उनमें से एक तेजस राजधानी थी और 2 साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस थी। अब उन 4 गाड़ियों में एक और गाड़ी का नाम जुड़ जाएगा मतलब अब पुरुलिया से आनंद विहार के बीच कुल 5 गाड़ियां चलेगी।

इस गाड़ी का रूट थोड़ा सा लग दिया गया है:
पुरुलिया → मुरी → रांची → तातीसिलवे → टोरी → लातेहार → बरवाडीह जंक्शन → डाल्टनगंज → गढ़वा रोड जंक्शन → जपला → डेहरी-ऑन-सोन → सासाराम → भभुआ रोड → पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन → वाराणसी जंक्शन → अयोध्या कैंट → लखनऊ जंक्शन → बरेली जंक्शन → मुरादाबाद → आनंद विहार टर्मिनल

बाकी जो ट्रेन थी वह एक ही रूट पर जा रही थी लेकिन इस ट्रेन को दूसरे रूट से पुरुलिया से आनंद विहार तक चलाया जा रहा है

Address

Ghazipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rail Fans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share