23/10/2025
बड़ी खबर
IRCTC ने शताब्दी, राजधानी और दुरंतो में यात्रियों के लिए NO FOOD OPTION को बंद कर दिया है। अब यात्रियों को टिकट बुक करते वक्त यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है। मतलब अब न चाहते हुए भी यात्रियों को नाश्ता और खाना शताब्दी, राजधानी और दुरंतो में लेना ही पड़ेगा। खास बात यह है कि न तो IRCTC और न ही रेल मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। इस सुविधा के बंद होने से अब न चाहते हुए भी यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाले बेकार स्वाद वाले नाश्ते खाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 2017 में रेलवे ने नो ऑप्शन को लागू किया था। Indian Railway Catering & Tourist Corp Ltd vaishnav