09/05/2026
https://www.youtube.com/live/2-wEAi2DIr4?si=b7Zs36QzjkeiyIfy
CM SUVENDU ADHIKARI
सोनार बांग्ला का सूर्योदय | भयमुक्त बंगाल की नई भोर
आज पश्चिम बंगाल की पावन भूमि पर Bharatiya Janata Party (BJP) की सरकार शपथ ले रही है। इस ऐतिहासिक क्षण पर मन आनंद और उत्साह से भर गया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि पर कमल खिलने का यह क्षण पूरे भारत के लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है।
बंगाल विजय, भारत की विजय है।
यह विजय विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए अध्याय की शुरुआत है। बंगाल विजय का अर्थ है — घुसपैठ मुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बंगाल। एक ऐसा बंगाल जहां उद्योग और निवेश फलें-फूलें, किसान समृद्ध हों, युवाओं को पर्याप्त अवसर मिलें, महिलाएं सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें तथा राजनीति का आधार भय नहीं, बल्कि विकास और विश्वास हो।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह सूर्योदय पूरे राष्ट्र के लिए आशा और नवचेतना का संदेश लेकर आया है।
मैं Suvendu Adhikari जी और उनकी पूरी टीम को आज शपथ ग्रहण के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। सुबेंदु अधिकारी जी एक मंझे हुए राजनेता, दूरदर्शी नेता और सशक्त प्रशासक हैं। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय, उन्होंने वामपंथी दबदबे के खिलाफ संघर्ष किया, भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में तृणमूल कांग्रेस में भी मंत्री के रूप में काम किया। अपनी सरल, स्पष्ट और ग्रामीण बंगाली भाषा शैली के कारण उन्होंने पूरे बंगाल में व्यापक जनसमर्थन बनाया है।
उनकी जमीनी समझ, साहस और स्पष्ट नेतृत्व क्षमता बंगाल की मौजूदा चुनौतियों — खासकर कानून व्यवस्था, राजनीतिक अपराध नेटवर्क और आर्थिक पुनरुत्थान — से निपटने के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
Narendra Modi -Amit Shah जी के नेतृत्व में यह दूरदर्शी निर्णय बंगाल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई सुबह लाएगा।
जय बंगला। जय हिंद।
🔴 Welcome to One Digital Bharat News LIVEToday we discuss the biggest question in West Bengal politics —Can Suvendu Adhikari become the next Chief Minister ...