Uttarakhand group

Uttarakhand group uttarakhand visit

24/08/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से मैं 8 नंबर गली दयालपुर (करावलनगर विधानसभा) दिल्ली मैं सभी लोगों को बोलना चाहता हूँ कि यहां के विधायक और दिल्ली मैं कैबिनेट मंत्री के पद पर बैठे कपिल मिश्रा जी ने यहां की गलियों का हाल देखे क्या कर रखा है यहां लगभग 2 महीने होने वाले है यहां हालात लोगो के लिए नर्क जैसे बने है सभी लोगों को आने जाने मैं बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और तो ओर अगर सड़क बन रही है तो वो इतनी ज्यादा उठा रहे है कि आम जनता के मकान सड़क से नीचे जा रहे है कपिल मिश्रा गली ऐसे बना रहे है जैसे कि जनता से दुश्मनी निकाल रहे है ऐसे किसी भी नेता का बहिष्कार करो जो वोट जीतने के बाद गलियों मैं झांकने तक नहीं आता

UDB

17/08/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी उत्तराखंडवासियो को उत्तराखंड के लोकपर्व घी संक्रांत की हार्दिक शुभकामनाएं
UDB

15/08/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी भारतीय देशवासियों को 80वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
UDB

10/08/2026
28/07/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि
दोस्तो ये वीडियो करावलनगर विधानसभा दिल्ली के दयालपुर 8 नंबर ट्रांसफार्मर वाली गली का सुंदर स्विमिंग पूल वाला नजारा कही बाहर देश का नहीं बल्कि दिल्ली का है यहां के विधायक कपिल मिश्रा है और दिल्ली मैं मंत्री के पद पर भी बैठे होने के बावजूद यहां के लोगों को यहां के नाली वाले स्विमिंग पूल से होकर जाना पड़ता है दोस्तो यहां वीडियो के माध्यम से आप खुद देख सकते है एक गली मैं नाली का कार्य शुरू किया है तो दूसरी गली जो कि दिल्ली पुलिस मैन रोड़ जो कि बाहर देहरादून हाईवे को जाती है उस साइड वाले रास्ते को सीवर कार्य के लिए बंद कर दिया गया है और साथ ही बड़े बड़े गड्ढे खोद दिये है उसी से थोड़ा आगे गली के सामने गैस पाइप लाइन के काम के लिए बड़े बड़े गड्ढे खोद दिये गये है जिस कारण यहां के आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे कि स्कूल मैं छोटे छोटे बच्चे जाते है तो बच्चे गिर जाते है ऑफिस वाले भी कीचड़ वाले पानी से होकर गुजरते है और तो ओर आदमी बाइक कार से तो छोड़ो पैदल भी नहीं जा सकता । ऐसे काम करने वाले सभी नेताओं की वीडियो को फैलाये ताकि ये नेता कामचोरी ना करें

23/07/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से मैं भारतवासियों को बोलना चाहता हूं कि जो छात्र दिल्ली संसद भवन, ओर जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे है उन सभी को सपोर्ट करने ज्यादा से ज्यादा संख्या मैं वहां जाये । ताकि उन लोगों की बातचीत बहरी सरकार के कानों तक जाये। ताकि सरकार शिक्षा मंत्री की बातों को आम पब्लिक तक मीडिया के माध्यम से टीवी , सोशल मीडिया तक पहुंचाए ताकि पब्लिक को भी पता चले कि सरकार और शिक्षा मंत्री मैं क्या बात हुई है अगर सोशल मीडिया से आम लोगों को शिक्षा मंत्री की गलती मिलती है जैसे कि पेपर बार बार लीक क्यों होते जा रहे है तो उसका जवाब खुद शिक्षा मंत्री मीडिया के द्वारा जनता को देंगे या तो शिक्षा मंत्री सीधे जनता से सामने आकर बात करे बात करने के बाद अगर जनता को उनकी गलती लगती है तो सरकार को शिक्षा मंत्री का स्तीफा मांगना चाहिए

गलत के विरुद्ध आवाज आम जनता को उठानी होगी चाहे कोई भी बड़ा नेता , मंत्री, आम आदमी, ईत्यादि
UDB

21/07/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से मैं सभी भारतवासियों को बोलना चाहता हूं कि भारत देश मैं नेता को वहां की जनता द्वारा चुनकर उस नेता को उस पद तक पहुंचाया जाता है जहां जाकर वो नेता जनता के हित मैं बात कर सके ।
लेकिन भारत मैं नेता अच्छे पद पर पहुंचने के बाद जनता को भूल जाते है ये मैं इसलिए बोल रहा हु क्योंकि आज भी दिल्ली के संसद भवन के आसपास छात्रों छात्राओं ने नीट के पेपर लीक के मामले मैं सरकार का घेराव किया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
संसद भवन के आसपास छात्र छात्राएं ओर उन छात्र के सपोर्ट मैं आए बहुत सारी जनता वहां पर धरना दे रहे थे तो पुलिस वाले ओर अन्य पैरामिलिट्री फोर्स जनता पर लाठी चार्ज ओर उनको वहां से खदेड़ रहे थे ।ओर भारत की पुलिस ओर पैरामिलिट्री फोर्स ऐसे उन लोगों पर ऐसे अत्याचार कर रही थी जैसे कि आम जनता ने प्रोटेस्ट करके बहुत बढ़ा अपराध किया हो अपराध तो जनता पर सरकार और पुलिस पैरामिलिटी फोर्स लाठी डंडे बरसा के कर रही थी ।पर ये अत्याचार पुलिस ओर पैरामिलिट्री फोर्स सरकार के दबाव मैं आकर कर रही थी क्योंकि अगर वो अपनी ड्यूटी सही से नहीं करते तो सरकार के नेता को स्तीफा नहीं देना पड़ता बल्कि जनता की सेवा कर रहे कर्मचारी पुलिस पैरामिलिटी को देना पड़ता।अगर भारत मैं अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाना गुनाह है तो ऐसे गुनाह करते रहना चाहिए ताकि कोई नेता चैन से ना रहे सके और ना ही कोई भी नेता बनने की सोचेगा

मोदी जी अगर आप उन तमाम छात्र छात्राओं की हक की लड़ाई की बात को ध्यान से सुनते तो आपको संसद भवन से बाहर चुपचाप चोरो की तरह नहीं जाना पड़ता चोरों की तरह वही जाता है जो जनता के हित मैं खड़ा नहीं होता जो जनता का सपोर्ट नहीं करता उस नेता को जनता उसके पद से नीचे भी गिरा सकती है

जो नेता बनने की सोचेगा वो जनता का सच्चा सेवक होगा जो दिन रात धूप छाँव आंधी तूफान ऐसे समय मैं भी आम आदमी की तरह आम जनता के साथ हमेशा खड़ा हो
UDB

16/07/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी भारतवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं
UDB

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी उत्तराखंडवासियों को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं UDB
16/07/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी उत्तराखंडवासियों को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं

UDB

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी दिल्ली वालों को बोलना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार फ्री पानी के नाम पर जनता को नाले ओर की...
19/06/2026

जय उत्तराखंड देवभूमि कि ओर से सभी दिल्ली वालों को बोलना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार फ्री पानी के नाम पर जनता को नाले ओर कीचड़ का पानी दे रही है जिस पानी का उपयोग कर के जनता को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है
मैं कुछ पानी से भरे हुए दो अलग अलग टंकी की तस्वीर शेयर करता हु जो तस्वीर मैं शेयर करूंगा ये दिल्ली का करावलनगर विधानसभा क्षेत्र की है जहाँ फिलहाल अभी के विधायक कपिल मिश्रा और दिल्ली मैं मंत्री है और इससे पहले कई वर्षों से यहां के विधायक सिंह बिष्ट थे फिलहाल मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद के विधायक है और दिल्ली मैं डिप्टी स्पीकर भी है कपिल मिश्रा वोट मांगने गलियों मैं कई बार आये लेकिन अब वो गलियों को देखने भी नहीं आते यहां के लोग अपनी शिकायत कई बार लेकर कपिल मिश्रा के ऑफिस गए लेकिन कोई समाधान नहीं निकाल सके
ऐसे कीचड़ के पानी आने से कई बार आम जनता मोटर चला कर पानी बार बार चेक करते है और मोटर चला कर कीचड़ का पानी का साफ होने का इंतजार करते है और कई घंटों मोटर चलाकर लोगो को कीचड़ वाले पानी का मोटा बिल ओर साथ मैं लाइट का बिल भी आता है

नेता लोगों को जनता से मतलब होता है तो वोट के समय वोट के बाद उनको जनता से कोई मतलब नहीं होता
कृपया ये सभी जनता को भारत सरकार तक शेयर करे ताकि इन नेता लोगों की नाकामियों का पता चले

Address

Delhi
110094

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand group:

Shortcuts

Share