10/06/2023
बेशक माँ तो माँ होती है माँ की मोहब्बत का मुकाबला पूरी कायनात मिलकर भी पूरी नहीं कर सकती
लेकिन बहनो की मोहब्बत भी माँ से काम नहीं 22 December 2013 को मेरी माँ की वफ़ात हो गयी
जो मेरे लिए काफी कठिन वक़्त था मै कुछ दिन इसी सोच में बैठा रहता था की माँ तो चली गयी अब मेरा ख्याल कौन रखेगा मेरे नखरे कौन उठाएंगे मुझे वक़्त पर खाना कौन देगी मेरे बुरे वक़्त में मेरे बताये बगैर मेरे चेहरे से ही मेरी परेशानी को कौन पहचान पायेगी
लेकिन अल्लाह का बेहद कर्म है की अल्लाह ने मुझे नेकदिल तीन बहने अता किया और अम्मी के वफ़ात के बाद मेरी बहने मेरी माँ जैसी बन गयी और मेरे हर काम हो मेरे मुताबिक करती रही जैसे मेरी माँ करती थी तीन बहनो में से एक बहन मेरी बहुत ख्याल रखा करती थी
अब उनकी शादी हो चुकी है और मै फिर से तनहा हो गया हु अल्लाह मेरी बहन को हमेशा खुश व् तंदुरुस्त रखे
Miss uh sister 🥹