Devbhoomi Uttarakhand

Devbhoomi Uttarakhand Devbhoomi Uttarakhand

मैं टिहरी हूँ!आज मेरा कोई अस्तित्व नही,पर मैं अभी भी तुम्हारी यादों में बसता हूँ, तुम्हारी स्मृति में बसता हूँ। तुम जहाँ...
16/04/2026

मैं टिहरी हूँ!
आज मेरा कोई अस्तित्व नही,
पर मैं अभी भी तुम्हारी यादों में बसता हूँ, तुम्हारी स्मृति में बसता हूँ।
तुम जहाँ कहीं भी रहो, मुझे अपने हृदय से, अपनी यादों से कभी विस्मृत ना करना क्यों कि तुम्हारी यादों और समय-समय पर मेरा जिक्र करना ही अब मेरा अस्तित्व है। जब-जब तुम मुझे स्मरण करोगे मैं जिंदा हो जाऊँगा, तुम्हारे मानस पटल पर और तुम आनंदित हो जाओगे, एक असीम सा सुख प्राप्त करोगे और एहसास करोगे मेरे होने का...
और मैं तो सदा से ही विराजमान हूँ तुम्हारे भीतर... तुम्हारा टिहरी।

हमारे यहां कॉकटेल की व्यवस्था नहीं है। ✅फिजूल खर्च भी नहीं होगा सम्मान भी बढ़ेगा। सराहनीय कदम।✅उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत...
16/04/2026

हमारे यहां कॉकटेल की व्यवस्था नहीं है। ✅
फिजूल खर्च भी नहीं होगा सम्मान भी बढ़ेगा। सराहनीय कदम।✅
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में शराब मुक्त विवाह ।✅
सामाजिक कार्यों में नशे की नो एंट्री।✅
सामाजिक कार्यों में अब मांस, मदिरा ( शराब ) नशे का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी के चलते एक और शराब / नशामुक्त विवाह...
सकारात्मक संदेश से समाज की सोच बदलती है।।

16/04/2026
देवभूमि में ‘टशन’ पड़ा भारी, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मुकदमा दर्जदेहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित एक सांस्कृत...
13/04/2026

देवभूमि में ‘टशन’ पड़ा भारी, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की कथित अभद्रता अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी करती नजर आ रही हैं।

राजधानी देहरादून स्थित DAV PG College में आयोजित छात्र संघ समारोह के दौरान लाइव परफॉर्मेंस के बीच सिंगर पर मंच से आपत्तिजनक भाषा और गाली-गलौज करने के आरोप लगे। कार्यक्रम के दौरान ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और वहां मौजूद छात्रों में आक्रोश फैल गया।

इस मामले में छात्र प्रांजल नोनी की तहरीर पर Dehradun Police ने सिंगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351, 352 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी सिंगर के खिलाफ शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो सिंगर की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और कार्यक्रम के वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

लागू धाराएं क्या कहती हैं:
धारा 296 – सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत या अभद्र आचरण करना, जिससे लोगों को असुविधा या आपत्ति हो।
धारा 351(3) – आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधान, जिसमें किसी को डराने या धमकाने का आरोप शामिल होता है।
धारा 352 – बिना गंभीर उकसावे के हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना।
धारा 79 – ऐसे कृत्य जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो (सामान्य दायित्व से जुड़ा प्रावधान)।

उत्तराखंड के चमोली जिले में गजब! 😳🍾सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए चमोली में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। वित्ती...
12/04/2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में गजब! 😳🍾

सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए चमोली में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 92.84 करोड़ रुपये की शराब बिक गई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

आबकारी विभाग इस बढ़ती आय से खुश है और आने वाले सालों के लिए और बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं—
👉 2026-27: 99 करोड़ रुपये
👉 2027-28: 103 करोड़ रुपये

लेकिन इस आंकड़े का दूसरा पहलू भी चिंता बढ़ाने वाला है ⚠️
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती शराब खपत से पहाड़ी क्षेत्रों का सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो सकता है। खासकर युवाओं और महिलाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

कभी सादगी और शांत जीवन के लिए पहचाना जाने वाला चमोली अब बदलते दौर की झलक दिखा रहा है।

यह रिकॉर्ड सिर्फ राजस्व बढ़ने की खबर नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर संकेत भी है।

उत्तराखंड की दो तस्वीरें: एक तरफ मनोरंजन की चकाचौंध, दूसरी तरफ संघर्ष की बेड़ियां!देवभूमि उत्तराखंड आज दो अलग-अलग रास्तों...
11/04/2026

उत्तराखंड की दो तस्वीरें: एक तरफ मनोरंजन की चकाचौंध, दूसरी तरफ संघर्ष की बेड़ियां!

देवभूमि उत्तराखंड आज दो अलग-अलग रास्तों पर चलने वाली शख्सियतों के बीच खड़ा है। एक तरफ सौरभ जोशी हैं, जो कुमाऊं की वादियों से उठकर आज देश के सबसे बड़े व्लॉगर बन चुके हैं। उनकी सफलता, उनकी लग्जरी कारें और उनका पारिवारिक चित्रण करोड़ों लोगों को लुभाता है। वे उत्तराखंड का नाम मनोरंजन की दुनिया में चमका रहे हैं, लेकिन जनहित के मुद्दों और पहाड़ की समस्याओं पर उनकी चुप्पी अक्सर सवाल खड़े करती है।
वहीं दूसरी ओर बिरजू मयाल जैसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जवानी और शरीर पहाड़ के हक-हकूक की लड़ाई में झोंक दिया। बिरजू ने कभी कैमरे के पीछे छिपकर व्यूज नहीं बटोरे, बल्कि धरातल पर उतरकर अधिकारियों से दो-दो हाथ किए।
बिरजू मयाल: जनता के लिए लड़ी गई एक अकेली लड़ाई
बिरजू मयाल का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है:
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने से लेकर जंगलों को भू-माफियाओं से बचाने तक, वे हर मोर्चे पर खड़े रहे।
स्कूल, अस्पताल और सड़कों की बदहाली पर उन्होंने सिस्टम को आईना दिखाया।
नतीजतन, आज वे दर्जनों मुकदमों के बोझ तले दबे हैं और शारीरिक रूप से भी टूट चुके हैं।
कहाँ है समाज और मीडिया?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बिरजू जैसे लोग जनता के लिए अपना सिर फुड़वा रहे थे, तब मीडिया उनके पीछे भागता था। लेकिन आज, जब उन्हें मदद और समर्थन की जरूरत है, तो न सरकार साथ है और न ही वह जनता जिसके लिए उन्होंने लाठियां खाईं।
यह समाज की विडंबना ही है कि जो हमें मनोरंजन देता है, उसे हम सिर-आंखों पर बैठाते हैं, लेकिन जो हमारे अस्तित्व और अधिकारों के लिए लड़ता है, उसे हम अकेला छोड़ देते हैं। उत्तराखंड को तय करना होगा कि उसके असली नायक कौन हैं—वे जो कैमरे पर मुस्कराते हैं, या वे जो अपनों के लिए सिस्टम से टकराते हैं।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आए तो शेयर करना बिल्कुल न भूले👏




















Big thanks to Pankaj Mingwal, LI Jai Prakash, Raghuraj Singh Singh, Sakshi Bhandarifor all of your support! Congrats for...
09/04/2026

Big thanks to Pankaj Mingwal, LI Jai Prakash, Raghuraj Singh Singh, Sakshi Bhandari

for all of your support! Congrats for being top fans on a streak 🔥!

05/04/2026

नेपाल में आज से प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं, अब नेपाल के सरकारी स्कूल में प्रधानमंत्री से लेकर ऑफिसर तक के बच्चे एक ही स्कूल में पढेंगे!!
नेपाल प्रधानमंत्री! 🙏💐🙏

"Breaking News 🚨MS Dhoni  has officially retired from IPL 💔".
03/04/2026

"Breaking News 🚨MS Dhoni has officially retired from IPL 💔
".

31/03/2026

ऐसी कौन सी चीज है जो INDIA में सबसे ज्यादा फ्री में मिलती है..?? 😄😂

बिग ब्रेकिंग: देहरादून में हुए गोलीकांड में आया बड़ा अपडेट। देश के हीरो ब्रिगेडियर, बदमाशों की गोली का हुए शिकार।      #...
31/03/2026

बिग ब्रेकिंग: देहरादून में हुए गोलीकांड में आया बड़ा अपडेट। देश के हीरो ब्रिगेडियर, बदमाशों की गोली का हुए शिकार।
#गोलीकांड #रोडरेज
ब्रिगेडियर जोशी हत्या मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि यह GENZ क्लब में हुई झड़प का मामला है। आरोप है सुबह तक क्ल्ब खुलता है। सारे नियमों को ताक पर रख कर क्लब चल रहा है। अब आबकारी विभाग ने इस क्लब को नोटिस जारी किया है! क्या देहरादून में तमंचे पर डिस्को चलता रहेगा और लोग जान खोते रहेंगे?

देहरादून गोलीकांड में नया मोड़: ओवरटेक नहीं, क्लब के बिल से शुरू हुआ विवाद; ‘जेन जी क्लब’ सील

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत से हड़कंप, पुलिस ने लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की; आरोपी फरार

देहरादून, 30 मार्च।
राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर इसे रोड रेज का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ मसूरी रोड स्थित ‘जेन जी क्लब’ में बिल को लेकर हुआ झगड़ा था।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 29 मार्च की रात आरोपी युवक ‘जेन जी क्लब’ में मौजूद थे, जहां उनका क्लब स्टाफ से बिल को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सोमवार सुबह क्लब बंद कर लौट रहे संचालकों का इन युवकों ने पीछा किया।

जोहरी गांव के पास यह विवाद और बढ़ गया, जहां दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गोली का शिकार हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ‘जेन जी क्लब’ को सील कर दिया है और उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को सिफारिश भेजी है।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो में सवार युवक अभी फरार हैं, जबकि फॉर्च्यूनर कार में सवार कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो द्वारा तेज रफ्तार में फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए और गोली चलने की घटना कैद हुई है।

एसएसपी डोबाल ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक मामूली बिल विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें देश की सेवा कर चुके एक पूर्व सैन्य अधिकारी की जान चली गई। घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devbhoomi Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Devbhoomi Uttarakhand:

Share