21/04/2023
Heavy Snowfall In Kedarnath: केदारनाथ यात्रा 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, 25 अप्रैल 2023 को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। अब तक केवल केदारनाथ यात्रा के लिए लगभग 5 लाख रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। जहाँ इस यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं से बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं लोगों के मन के केदारनाथ में ख़राब मौसम (Heavy Snowfall In Kedarnath) के चलते यात्रियों, सरकार और स्थानीय व्यवसाइयों में डर का माहौल बना हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फ़बारी (Heavy Snowfall In Kedarnath) देखने को मिली है। जिससे यात्रा की तैयारियों में बहुत सारी बाधाओं का सामना करना पढ़ रहा है, कर्मचारी बर्फ को निरंतर साफ करने पर लगे हुए हैं। केदारनाथ धाम में अभी भी 4-5 फीट बर्फ है।