Darbhanga Junction - Pride Of Mithila

Darbhanga Junction - Pride Of Mithila Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Darbhanga Junction - Pride Of Mithila, Station Road, Darbhanga.

यात्रीगण कृपया ध्यान देब, दरभंगा जंक्शन कऽ पेज पर अहाँ सभ के स्वागत अइछ 🙏
दरभंगा जंक्शन के पेज पर आप सभी का स्वागत है, दरभंगा एवं मिथिला से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें एवं पेज के चैनल से जुड़े The Darbhanga Junction railway station is connected to most of the major cities in India by the railway network.Darbhanga has trains running frequently to Delhi,Kolkata,Pune,Puri,Bangalore,Mysore,Chennai,Mumbai,Ahmedabad,Ajmer,Amritsar,Hyderbad Etc

दरभंगा राज किला की ओर जाने वाली राज मैदान रोड की हालत देखिए, कितना फर्क आया है 10 साल में, जहां 2016 में यह सड़क अच्छी स...
23/05/2026

दरभंगा राज किला की ओर जाने वाली राज मैदान रोड की हालत देखिए, कितना फर्क आया है 10 साल में, जहां 2016 में यह सड़क अच्छी स्थिति में थी, वहीं बढ़ते हुए समय के साथ तरक्की करने की जगह दरभंगा पीछे जा रहा, वर्तमान में सड़क की स्थिति बहुत खराब है, यह सड़क ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बगल से गुजरती है, यहीं राज मैदान में चुनावी सभा की जाती है लेकिन इस सड़क की हालत पर किसी का ध्यान नहीं जाता, बताइए इसका जिम्मेदार कौन ??

जयनगर के नेपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचती हुई कुर्था जनकपुर धाम जयनगर यात्री ट्रेन !!
23/05/2026

जयनगर के नेपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचती हुई कुर्था जनकपुर धाम जयनगर यात्री ट्रेन !!

दरभंगा AIIMS की घोषणा 2015 में हुई थी और 2020 में इसकी मंजूरी मिली थी, इसके बाद भी और 4 साल लग गए इसकी आधारशिला रखने में...
22/05/2026

दरभंगा AIIMS की घोषणा 2015 में हुई थी और 2020 में इसकी मंजूरी मिली थी, इसके बाद भी और 4 साल लग गए इसकी आधारशिला रखने में, साल 2024 में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी और आखिरकार दरभंगा AIIMS का काम शुरू हुआ, लेकिन लगभग दो साल गुजर जाने के बाद भी काम के नाम पर अबतक सिर्फ मेन गेट तैयार हो पाया है, वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में देवघर के निमार्ण की शुरुआत 2018 में हुई थी और मात्र 4 साल में इसे तैयार कर आम लोगों के लिए खोल दिया गया, वहीं दरभंगा में 187 एकड़ जमीन पर चारदीवारी का काम अभी बाकी ही है जिसे देखकर एक सवाल उठ रहा है कि क्या अगले इलेक्शन यानी 2029 तक भी यह AIIMS बन बन पाए या नहीं ??

#दरभंगा #बिहारसमाचार #आमसदरभंगा #बिहार #मिथिला #दरभंगाएम्स #देवघर #झारखंड

दरभंगा से न‌‌ई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन हमसफर स्पेशल के परिचालन में सुधार नहीं आ रहा है, ठंड का मौसम गुजरने के बाद ...
22/05/2026

दरभंगा से न‌‌ई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन हमसफर स्पेशल के परिचालन में सुधार नहीं आ रहा है, ठंड का मौसम गुजरने के बाद भी लगातार देरी से चल रही है,‌ जहां 02569 दरभंगा से नई दिल्ली की ओर जाने वाली हमसफर दरभंगा से समय पर रवाना होने के बाद भी न‌ई दिल्ली 5-6 घंटे की देरी से पहुंच रही है,‌ वहीं वापसी में 02570 न‌ई दिल्ली-दरभंगा हमसफर दरभंगा 7-8 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं, अगर 3-4 घंटे की देरी से पहुंच जाए तो लोगों को चमत्कार जैसा लगता है, इस ट्रेन में बिहार संपर्क क्रांति के मुकाबले अधिक किराया लगता है लेकिन बदले में यात्रियों को असुविधा और तकलीफे मिलती हैं, ना तो इसे नियमित किया जा रहा ना परिचालन को सुधारा जा रहा ।।
शायद यही मतलब है भारतीय रेल के मिशन रफ्तार का

देश के बाकी शहरों में हवाई सेवा को बढ़ाया जाता है, जबकि दरभंगा में उल्टा हो रहा है, यहां विमानों की संख्या को घटाया जा र...
21/05/2026

देश के बाकी शहरों में हवाई सेवा को बढ़ाया जाता है, जबकि दरभंगा में उल्टा हो रहा है, यहां विमानों की संख्या को घटाया जा रहा है, 2021 में 8 शहरों के लिए था डायरेक्ट हवाई सेवा, अब मात्र 4 शहरों के लिए ।।

16 जून से कोलकाता दरभंगा विमान सेवा बंद हो जाएगी, वहीं हैदराबाद के लिए दैनिक विमान सेवा सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही उड़ान भरेगी, विंटर शेड्यूल में हैदराबाद बैंगलोर इत्यादि शहरों के लिए न‌ई विमान सेवा की घोषणा हुई थी जो दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधा के अभाव के कारण शुरू नहीं हो पाया, अब मौजूदा विमान सेवा भी बंद होने जा रही है ।।

जब बंगलौर के लिये इसी साल अप्रैल में हवाई सेवा शुरू हुई तो क्रेडिट लेने आगे आ ग‌एं, अब जो विमान बंद हो रही तो इसका क्रेडिट किसको दूं, इसका क्रेडिट कौन लेगा Gopal Jee Thakur

दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता हवाई सेवा ✈️ बंद

दरभंगा हैदराबाद हवाई सेवा ✈️ भी अब सप्ताह में 3 दिन

21/05/2026

समस्तीपुर जंक्शन पर रेल अनाउंसमेंट, 94803 जयनगर-पटना नमो नमो भारत रैपिड वंदे मेट्रो के लिए, साथ प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंचती हुई वंदे मेट्रो ट्रेन !!

#दरभंगा #बिहार #बिहारी #मिथिला #मधुबनी #जयनगर #पवन‌‌एक्सप्रेस #दरभंगाएयरपोर्ट #झंझारपुर #बागमती #दरभंगारेलवेस्टेशन #दरभंगाजंक्शन #मैथिली #समस्तीपुर #रेलवेस्टेशन

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में बन रहा दुनिया का आठवां अजूबा, जी हां पिछले 6 साल से दरभंगा जंक्शन पर प्लेटफार्म संख...
21/05/2026

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में बन रहा दुनिया का आठवां अजूबा, जी हां पिछले 6 साल से दरभंगा जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 6 का निर्माण चल रहा जिसमें अभी और 2 साल लगेंगे, वहीं दूसरी तरफ नरकटियागंज जंक्शन पर पिछले 7 साल से प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा जिसमें अभी और समय लगेगा, पूर्व मध्य रेल का सारा ध्यान पटना पर रहता है खासकर दक्षिण बिहार के स्टेशनों पर, उत्तर बिहार के स्टेशनों के विकास के नाम पर सिर्फ मुजफ्फरपुर पर थोड़ा बहुत ध्यान दिया जा रहा है बाकी उन स्टेशनों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा !!

म‌ई 2018, जब दरभंगा से जालंधर के लिए सज-धजकर रवाना हुई थी अंत्योदय एक्सप्रेस, यह दरभंगा से बनकर रवाना होने वाली की दूसरी...
20/05/2026

म‌ई 2018, जब दरभंगा से जालंधर के लिए सज-धजकर रवाना हुई थी अंत्योदय एक्सप्रेस, यह दरभंगा से बनकर रवाना होने वाली की दूसरी अंत्योदय एक्सप्रेस एवं पहली सुपरफास्ट अंत्योदय बनी, इस ट्रेन का उद्घाटन कुछ खास था, क्योंकि आखिरी बार कोई ट्रेन सुंदर तरीके से सज-धजकर दरभंगा जंक्शन से रवाना हुई थी, आजकल तो बस नाम मात्र की सजावट होती है !!

यह आखिरी नियमित ट्रेन चली थी दरभंगा से पंजाब के लिए !!

दरभंगा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने के लिए काम जारी है, जहां जहां से यह एलिवेटेड रोड ग...
19/05/2026

दरभंगा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने के लिए काम जारी है, जहां जहां से यह एलिवेटेड रोड गुजरेगी वहां मिट्टी की जांच हो चुकी है, लगभग 13 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड रोड दरभंगा के‌ सबसे ज्यादा जाम ग्रस्त रहने वाले बेंता चौक से भी गुजरेगी, तस्वीर में बेंता का दुर्गा मंदिर नजर‌ आ रहा है जिसके ऊपर से एलिवेटेड रोड गुजर रही है, साथ यहां से एक ब्रीज आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे की ओर भी जाएगा जो दरभंगा शहर, DMCH इत्यादि को सीधे बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा, आने वाले समय में दरभंगा की तस्वीर बदल देगी यह परियोजना !!

दरभंगा में बेला कंगवा रेल गुमती पर बन रहे रोड ओवरब्रिज का निर्माण सुस्त गति से, एकदम आराम से किया रहा है, इस ओवरब्रिज के...
19/05/2026

दरभंगा में बेला कंगवा रेल गुमती पर बन रहे रोड ओवरब्रिज का निर्माण सुस्त गति से, एकदम आराम से किया रहा है, इस ओवरब्रिज के निमार्ण कार्य के कारण बेला मोड़ से दरभंगा-सकरी रेलखंड पर स्थित दरभंगा सकरी पुरानी सड़क बर्बाद हो चुकी है, अत्यधिक धूल मिट्टी से प्रदूषण फैल रहा, बता दें कि इस रोड पर दो रेल फाटक हैं और रोड ओवरब्रिज बनने से लोगों को आने जाने में सहुलियत होती लेकिन ऐसा लग रहा कि इसका काम अगर दो साल में भी पूरा नहीं हो पाएगा, ऐसे में जनता को सिर्फ तकलीफ़ होगी !!
इसका कम कब पूरा होगा इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है

दरभंगा जंक्शन, उत्तर बिहार का सबसे पुराना जंक्शन, देश के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों की लिस्ट में शामिल लेकिन सबसे पिछड़ा ह...
18/05/2026

दरभंगा जंक्शन, उत्तर बिहार का सबसे पुराना जंक्शन, देश के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों की लिस्ट में शामिल लेकिन सबसे पिछड़ा हुआ रेलवे जंक्शन, यहां से सिर्फ एक लंबी दूरी की ट्रेन गुजरती है जो साप्ताहिक है, पुणे बैंगलोर के लिए साप्ताहिक ट्रेन है, देश के क‌ई महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए ट्रेन नहीं है, बिहार के गया के लिए ट्रेन नहीं है, ना कोई प्रीमियम ट्रेन है, ना राजधानी, ना दूरंतो या हमसफर एक्सप्रेस और ना ही वंदे भारत एक्सप्रेस,‌ बिहार के लगभग हर छोटे-बड़े स्टेशनों से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरती हैं लेकिन दरभंगा के पास वो भी नहीं है, दरभंगा महाराज ने देश के लिए क्या नहीं किया लेकिन उसी देश ने बदले में दरभंगा को बस नजरंदाज किया है !!

Address

Station Road
Darbhanga
846004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbhanga Junction - Pride Of Mithila posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share