Palamu Railway Development Association

Palamu Railway Development Association Helpful Association for Railway Staffs & Railway Passengers

भोपाल - धनबाद - भोपाल एक्सप्रेस
25/02/2026

भोपाल - धनबाद - भोपाल एक्सप्रेस

03/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 3 सिम्बर 2025

आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द होने से संबंधित एक अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

श्री राम ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि ठंढ के मौसम में इस ट्रेन का परिचालन रद्द करने की एक परंपरा सी बन गयी है। पिछले वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर उक्त ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया था, परन्तु माननीय रेल मंत्री जी से जनता को आवगमन की कठिनाईयों से अवगत कराने पर उन्होंने उक्त ट्रेन को बंद करने के निर्णय को रद्द कर दिया था तथा ट्रेन का परिचालन जारी रहा था। परंतु इस वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर दिनांक 1 दिसम्बर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक बंद करने का निर्णय लिया है। विदित है कि उक्त ट्रेन से सर्वाधिक लाभ पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढवा के लोगों को मिलता है। देश की राजधानी से कनेक्ट होने और दिल्ली में उच्चतर चिकित्सा संस्थान में इलाज हेतु आने जाने के लिए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सर्वोत्तम साधन है। पलामू, गढ़वा, लातेहार (झारखंड) एवं सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल हैं। उपरोक्त जिले के छात्र/छात्राओं, व्यवसायियों एवं मरीजों के आवागमन के साधन को बढ़ाने के बजाय तीन माह के लिए कम करना उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उक्त संबंध में माननीय सांसद ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार जी को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से मांग करता हॅू कि उक्त निर्णय को निरस्त करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन प्रारम्भ करायी जाय।

अलख दुबे
निजी सचिव
माननीय सांसद पलामू

धनबाद  से नासिक रोड के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन |धनबाद : 18.12.24यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेत...
18/12/2024

धनबाद से नासिक रोड के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन |

धनबाद : 18.12.24

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद और नासिक रोड के मध्य एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है जिनका विवरण इस प्रकार है –

1. गाड़ी संख्या 03397, धनबाद- नासिक रोड स्पेशल ( कतरासगढ़- चन्द्रपुरा- बोकारो थर्मल- गोमिया- रांची रोड- बरकाकाना- पतरातू- खलारी- टोरी- लातेहार- बरवाडीह- डाल्टनगंज- गढ़वा रोड- रेणुकुट- चोपन- सिंगरौली के रास्ते ) - दिनांक 20.12.24 से 31.12.24 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर गुरुवार एवं रविवार को 09.00 बजे नासिक रोड पहुंचेगी |
2. गाड़ी संख्या 03398, नासिक रोड- धनबाद स्पेशल ( सिंगरौली- चोपन- रेणुकुट- गढ़वा रोड- डाल्टनगंज- बरवाडीह- लातेहार- टोरी- खलारी- पतरातू- बरकाकाना- रांची रोड- गोमिया- बोकारो थर्मल- चन्द्रपुरा- कतरासगढ़ के रास्ते ) - दिनांक 22.12.24 से 02.01.25 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को नासिक रोड से 11.00 बजे खुलकर शुक्रवार एवं सोमवार को 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी |
यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है एवं इससे लोगों को किफयिती सफ़र करने का मौका मिलेगा | इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई है | यह गाड़ी देश के विभिन्न राज्यों ( जैसे झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ) को जोड़ती है तथा विभिन्न मुख्य शहरों ( जैसे- धनबाद, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नासिक रोड) में रूकती है | इससे न केवल लोगों को आवागमन की सुविधा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। इस मार्ग से लोग को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों जैसे त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में भी सुविधा होगी |

प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 02पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन परअप दिशा की कुछ ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी र...
19/06/2023

प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 02

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन पर
अप दिशा की कुछ ट्रेनों के ठहराव को
अस्थायी रूप से वापस लिया जा रहा है

हाजीपुर: 18.06.2023

आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर दिनांक 20.06.23 से 25.07.23 तक पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले मोहम्मदगंज के निकटस्थ स्टेशन - कोसीआरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है -

1. गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 02.34-02.36 बजे है, वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 02.41-02.43 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
2. गाड़ी सं. 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.04-04.06 बजे है, वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11-04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
3. गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.04-04.06 बजे है, वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11-04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
4. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 22.27-22.29 बजे है, वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 22.34-22.36 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
5. गाड़ी सं. 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 00.12-00.14 बजे है, वापस लिया जा रहा है तथा इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 00.19-00.21 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

इसके साथ ही दिनांक 20.06.23 से 25.07.23 तक 04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का भी मोहम्मदगंज स्टेशन पर से ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है -

1. गाड़ी सं. 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल
2. गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल
3. गाड़ी सं. 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल
4. गाड़ी सं. 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल

30/07/2022

1. 18009 अप संतरागाच्छी - अजमेर साप्ताहिक (वाया टाटा-डालटनगंज-सिंगरौली-कोटा) दिनांक 05.08.2022 शुक्रवार से पुनर्चालन प्रारंभ होगा।
18010 डाउन साप्ताहिक (अजमेर-संतरागाच्छी) दिनांक 09.08.2022 मंगलवार से पुनर्चालन प्रारंभ होगा।
2. 18613 अप (रांची - चोपन) एक्सप्रेस (वाया बरकाकाना) दिनांक 04.08.2022 से पुनः प्रारंभ (सोमवार/वृहस्पतिवार/शनिवार)
18614 डाउन (चोपन - रांची) एक्सप्रेस (वाया बरकाकाना) दिनांक 05.08.2022 से पुनः प्रारंभ (बुधवार/शुक्रवार/ रविवार)
3. 18611 अप (रांची - वाराणसी) एक्सप्रेस दिनांक 21.08.2022 से पुनः प्रारंभ (मंगलवार/बुधवार/ शुक्रवार/ शनिवार/रविवार) होगा।
18612 डाउन (वाराणसी- रांची) एक्सप्रेस भी दिनांक 21.08.2022 से (मंगलवार/बुधवार/शुक्रवार/शनिवार/रविवार) पुनः प्रारंभ होगा।

01/03/2022 से बरककाना वाराणसी बरकाकना मेमू (बिडीएम) का परिचालन प्रारंभ
28/02/2022

01/03/2022 से बरककाना वाराणसी बरकाकना मेमू (बिडीएम) का परिचालन प्रारंभ

बरकाकाना- वाराणसी ट्रेन (बीडीएम) 10 नवंबर से 17 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने पहले वाले समयानुसार ...
08/11/2021

बरकाकाना- वाराणसी ट्रेन (बीडीएम) 10 नवंबर से 17 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने पहले वाले समयानुसार 10 नवंबर को बरकाकाना से खुलेगी।

25/10/2021

26.10.2021 से 03347/48 एवं 03349/50 के साधारण श्रेणी में यात्रा के लिए आरक्षित टिकट लेने की बाध्यता समाप्त

Address

Sarvodya Nagar, Jailhata
Daltonganj
822101

Telephone

+91 94311 38333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palamu Railway Development Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Palamu Railway Development Association:

Share

Category