25/07/2026
जलप्रपात रिफ्रेशर ईकोपर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम - सुरक्षा एवं प्रबंधन
मध्यप्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड द्वारा 12 ईकोपर्यटन गंतव्य स्थलों (गांगुलपारा जलाशय, दक्षिण बालाघाट, मगरपाठ जलाशय सीहोर, रानेहफाल जलप्रपात पन्ना टाइगर रिजर्व, देवखो जलप्रपात कूनो राष्ट्रीय उद्यान, गोराखाल जलप्रपात हरदा, सतधारा जलप्रपात सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, तिन्छा जलप्रपात इंदौर, निदान जलप्रपात जबलपुर, पावन घीनौची धाम रीवा, राहतगढ़ जलप्रपात दक्षिण सागर, शंभुधारा जलप्रपात अनुपपुर एवं घोंघरा जलप्रपात पश्चिम मंडला) से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए कुल 32 प्रतिभागियों को जलप्रपात ईकोपर्यटन के दौरान सुरक्षा एवं प्रबंधन कार्यों के संबंध में दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस दिनांक 23 जुलाई 2026 को मगरपाठ ईकोपर्यटन स्थल, सीहोर एवं द्वितीय दिवस दिनांक 24 जुलाई 2026 को वन परिक्षेत्र वीरपुर अंतर्गत बाघनेर जलप्राप्त पर संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस समितियों द्वारा अपने-अपने जलप्रपात के ऊपर 12 मिनट का प्रस्तुतिकरण दिया गया, आतिथ्य प्रबंधन (पर्यटक प्रबंधन, महिला पर्यटक प्रोटोकॉल, ब्रीफिंग एवं निर्देश) एवं प्रतिभागियों को जल आधारित सुरक्षा उपायों, खोज और बचाव, वन नियमों और दिशानिर्देशों, डूबते हुए को कैसे बचाया जाये एवं अन्य जानकारियों के संबंध में प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर श्री क्षितिज कुमार, वन संरक्षक, वन वृत भोपाल, श्री संदेश माहेश्वरी, सहायक महाप्रबंधक, ईकोपर्यटन विकास बोर्ड, श्री राजेश शर्मा, उप वनमंडलाधिकारी सीहोर, श्री सुनील पंन्द्रे, सहायक महाप्रबंधक एवं प्रबंधक, ईकोपर्यटन विकास बोर्ड प्रशिक्षण मे उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस जंगल में प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर, जंगल ट्रैकिंग और संवहनीय पर्यटन की अवधारणाओं की मूल बातें सीखी गई । प्रतिभागियों को फर्स्ट-एड, सर्प के काटने पर क्या करे, सीपीआर के मूलभूत प्रक्रिया, फ्रेक्चर होने पर क्या करे, अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर नोबल अस्पताल से आए डॉक्टरों द्वारा प्रकाश डाला गया । जुनून एडवेंचर एंड ईको टूर्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्जीक्युटिव कमिटी मेम्बर, ए.टी.ओ.ए.आई द्वारा प्रतिभागियों को जलप्रपात पर लगने वाली महत्वपूर्ण सुविधाओ की जानकारी, रेस्क्यू सामग्री की जानकारी, आदि जानकारियां बताई गयी ।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र श्री संदेश माहेश्वरी, सहायक महाप्रबंधक, ईकोपर्यटन विकास बोर्ड द्वारा प्रदाय किया गया ।