Bettiah Live

Bettiah Live It's for BETTIAH railway news Update.

चंपारण के लाखों रेल यात्रियों की मांग है SHC,JYG,SPJ,MFP  एवं अन्य क्षेत्रों से चलने वाली नई और स्पेशल ट्रेनों का परिचाल...
06/06/2026

चंपारण के लाखों रेल यात्रियों की मांग है SHC,JYG,SPJ,MFP एवं अन्य क्षेत्रों से चलने वाली नई और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन वाया BMKI–BTH किया जाए MFP–NKE–GKPका दोहरीकरण भी अंतिम चरण में है, फिर भी इस महत्वपूर्ण मार्ग की लगातार उपेक्षा हो रही है
East Central Railway Drm चंपारण के लाखों रेल यात्रियों की मांग है SHC,JYG,SPJ,MFP एवं अन्य क्षेत्रों से चलने वाली नई और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन वाया BMKI–BTH किया जाए MFP–NKE–GKPका दोहरीकरण भी अंतिम चरण में है, फिर भी इस महत्वपूर्ण मार्ग की लगातार उपेक्षा हो रही है
East Central Railway Satish Chandra Dubey Drm Samastipur Champaran Live Narkatiaganj Bettiah Rail Info

15201/02 बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी को 16 कोच के साथ चलाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन कुछ ट्रिप बाद फिर 12 कोच कर दिया गया...
06/06/2026

15201/02 बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी को 16 कोच के साथ चलाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन कुछ ट्रिप बाद फिर 12 कोच कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन से अनुरोध है कि अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार पुनः 16 कोच लगाए जाएँ।
Satish Chandra Dubey East Central Railway Drm Samastipur

🚆 सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री कार की आवश्यकता?🍽️📍 रक्सौल – नरकटियागंज – आनंद विहार टर्मिनल🚉 सत्याग्रह एक्सप्रेस (152...
05/06/2026

🚆 सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री कार की आवश्यकता?🍽️

📍 रक्सौल – नरकटियागंज – आनंद विहार टर्मिनल
🚉 सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273/15274)

यह ट्रेन बिहार और दिल्ली के बीच हजारों यात्रियों को प्रतिदिन सेवा प्रदान करती है। रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा में 24 घंटे से अधिक समय लगता है।

❓❓ क्या इतनी लंबी दूरी की इस ट्रेन में पैंट्री कार (हॉट बुफे कार) की व्यवस्था होनी चाहिए?❓❓

यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर भोजन एवं पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं लंबी दूरी के यात्रियों के लिए ताज़ा और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

🍛 पैंट्री कार से मिलने वाले लाभ:
✅ ताज़ा एवं गर्म भोजन की सुविधा
✅ स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा में सुधार
✅ यात्रियों को स्टेशनों पर भोजन के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
✅ लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी

📢 आपकी क्या राय है?
क्या सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री कार (Hot Buffet Car) की सुविधा शुरू की जानी चाहिए?

✍️ अपनी राय कमेंट में अवश्य दें और इस मांग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

🚨 सीतामढ़ी–रक्सौल रेल दोहरीकरण परियोजना में KCC Buildcon सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषितउत्तर बिहार की महत्वपूर्ण रेल अवसंरच...
05/06/2026

🚨 सीतामढ़ी–रक्सौल रेल दोहरीकरण परियोजना में KCC Buildcon सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषित

उत्तर बिहार की महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल सीतामढ़ी–रक्सौल रेलखंड दोहरीकरण के 39 किलोमीटर लंबे खंड के लिए टेंडर प्रक्रिया में KCC Buildcon सबसे कम बोलीदाता (L1) बनकर उभरी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹671.47 करोड़ है, जबकि KCC Buildcon ने ₹558.02 करोड़ की बोली लगाई है।

यह परियोजना केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत नरकटियागंज–रक्सौल–सीतामढ़ी–दरभंगा एवं सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर रेल दोहरीकरण योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उत्तर बिहार, नेपाल सीमा क्षेत्र तथा पूर्वोत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

प्रमुख बोलीदाता

* L1: KCC Buildcon – ₹558.02 करोड़
* L2: Ravi Infrabuild – ₹563.75 करोड़
* L3: Konkan Railway – ₹570.20 करोड़
* L4: SEPL–MRIDC JV – ₹579.88 करोड़
* L5: Dhariwal Buildtech – ₹580.46 करोड़
* L6: JPW–ALTIS JV – ₹642.44 करोड़

रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने और अनुबंध आवंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना की निर्धारित पूर्णता अवधि 3 वर्ष रखी गई है। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, समयपालन में सुधार होगा तथा यात्री एवं मालगाड़ियों के संचालन को गति मिलेगी।

चंपारण, सीतामढ़ी और रक्सौल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए यह परियोजना भविष्य में बेहतर रेल सेवाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। 🚆

सीतामढ़ी - अयोध्या धाम के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए फिजीबिलिटी जांच करने का आदेश दिया गया है राजमंत्री जी द्वारा।राज्यसभ...
04/06/2026

सीतामढ़ी - अयोध्या धाम के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए फिजीबिलिटी जांच करने का आदेश दिया गया है राजमंत्री जी द्वारा।

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जी को पत्र के माध्यम से रेलमंत्री जी ने अवगत कराया है।
Sanjay Kumar Jha Ashwini Vaishnaw

🚆 भारत-नेपाल रेल संपर्क को मिलेगी नई रफ्तार, अयोध्या-जनकपुर के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी 🔥भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्...
04/06/2026

🚆 भारत-नेपाल रेल संपर्क को मिलेगी नई रफ्तार, अयोध्या-जनकपुर के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी 🔥

भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। नेपाल रेलवे के नवपदस्थापित महाप्रबंधक परिवेश प्राजुली ने मंगलवार को जनकपुर (नेपाल) – जयनगर (भारत) रेलखंड का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं के साथ-साथ नई रेल सेवाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जनकपुर और अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर भारत और नेपाल के बीच उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है। दोनों देशों के बीच सहमति बनने के बाद इस महत्वाकांक्षी रेल सेवा का संचालन संभव हो सकेगा।

महाप्रबंधक ने यह भी जानकारी दी कि जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) परिचालन शुरू करने की दिशा में भी नेपाल रेलवे गंभीरता से कार्य कर रहा है और जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यदि जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा शुरू होती है, तो इससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच सीधा रेल संपर्क दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है।

शाम को नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के लिए नई ट्रेन चलने की जरूरत है यह मांग चम्पारण रेल बिकास मंच के सदस्यों के द्वारा बार ...
04/06/2026

शाम को नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के लिए नई ट्रेन चलने की जरूरत है यह मांग चम्पारण रेल बिकास मंच के सदस्यों के द्वारा बार बार किया जा रहा है

रेलवे को इसपर ध्यान देने की जरूरत है

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के तहत बेतिया से मझौलिया स्टेशन के बीच नए रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है...
03/06/2026

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के तहत बेतिया से मझौलिया स्टेशन के बीच नए रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
पटरी बिछाने से लेकर इस रूट पर आवश्यक सभी तकनीकी कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब इस नवनिर्मित रेलखंड पर ट्रेनों के कमर्शियल परिचालन को शुरू करने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) के अंतिम निरीक्षण और औपचारिक उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है।
रेलवे के टीआई विनोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा मानकों को जांचने के लिए जल्द ही बेतिया-मझौलिया रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनों के दौड़ने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो जाएगा।

हालांकि, रेलवे की ओर से अभी तक निरीक्षण की किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उच्च स्तर से हरी झंडी मिलते ही आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। नए ट्रैक के तैयार होने से चंपारण के स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में भारी उत्साह है।
बेतिया-मझौलिया रेल ट्रैक पर हाल ही में हुए दोहरीकरण (डबलिंग) और विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) के पूरी तरह चालू हो जाने से चंपारण और उत्तर बिहार के लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। इससे होने वाले मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
1.ट्रेनों की रफ्तार में बढ़ोतरी और समय की बचत
2.नई ट्रेनों और वंदे भारत का रास्ता साफ
3. मझौलिया चीनी मिल और उद्योगों को रफ्तार
4. प्रदूषण मुक्त सफर और कम खर्च

🚆 चम्पारण की जनता की एक ही पुकार — लखनऊ तक हो सीधी और सुलभ रेल सेवा का अधिकार! 🚆नरकटियागंज/बेतिया से लखनऊ के लिए एक नई इ...
03/06/2026

🚆 चम्पारण की जनता की एक ही पुकार — लखनऊ तक हो सीधी और सुलभ रेल सेवा का अधिकार! 🚆

नरकटियागंज/बेतिया से लखनऊ के लिए एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस की आवश्यकता आज समय की मांग बन चुकी है।
हर दिन हजारों छात्र, मरीज, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और श्रद्धालु लखनऊ की यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी और सुविधाजनक ट्रेन सेवा के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

✍️ माननीय रेल मंत्री जी एवं क्षेत्र के आदरणीय सांसद महोदय से विनम्र आग्रह है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नरकटियागंज/बेतिया से लखनऊ तक एक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की पहल करें।
✅ छात्रों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा
✅ मरीजों को उपचार हेतु आसान यात्रा
✅ व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा
✅ पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण की जनता को होगा सीधा लाभ

"रेल केवल सफर का साधन नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार है।
चम्पारण को लखनऊ से जोड़ना, क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम होगा।"

📢 जनहित में एक आवाज़ —
नरकटियागंज/बेतिया से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द शुरू हो!






 #🚆 4 बोगी बढ़ी, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई!बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी में रोज़ाना हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन स्थिति आज...
02/06/2026

#🚆 4 बोगी बढ़ी, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई!
बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी में रोज़ाना हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन स्थिति आज भी चिंताजनक बनी हुई है। सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती।
क्या अब समय नहीं आ गया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक दूसरी इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए?
अगर आप भी इस मांग का समर्थन करते हैं तो पोस्ट को शेयर करें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।

Address

Bettiah

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bettiah Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share