Agra Metro

Agra Metro The Taj City Agra have soon own Metro Rail Network and we are working on it

05/04/2025
आगरा में परिवहन का नया साधन बनी है आगरा मेट्रो. पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर तक छह स्टेशनों के बीच इस समय ...
20/01/2025

आगरा में परिवहन का नया साधन बनी है आगरा मेट्रो. पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर तक छह स्टेशनों के बीच इस समय मेट्रो चल रही है. इनमें तीन स्टेशन एलिवेटेड हैं तो वहीं तीन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. आगरावासी इस समय फतेहाबाद रोड पर मेट्रो की सवारी कर रहे हैं. इसी कॉरिडोर के आगे के स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस पर सुरंग बनाने का काम भी लगभग पूरा होने की ओर है. हाइवे पर खंदारी से आईएसबीटी की ओर भी तेजी से काम चल रहा है.

जल्द एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो का शुरू होगा काम
शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर मेट्रो ऐलिवेटेड चलेगी. आगरा कैंट से इसका काम शुरू कर दिया गया है. दूसरे कॉरिडोर में इसका निर्माण होगा. इस रूट पर कुल 14 ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जाना है. इस कॉरिडोर की मदद से यमुनापार क्षेत्र से लोग आसानी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आ जा सकेंगे.

आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए हाइवे जाकर कालिंदी विहार तक मेट्रो के 14 स्टेशन बनेंगे. एमजी रोड पर बीच में मेट्रो चलेगी और जहां—जहां स्टेशन बनेंगे उसके दोनों ओर स्टेशनों पर जाने के लिए रास्ते होंगे. आगरा कैंट से मेट्रो के बाद सदर स्टेशन बनेगा. इसके बाद एमजी रोड पर मेट्रो आएगी. यहां प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस पर स्टेशन बनेंगे. इसके बाद मेट्रो का एमजी रोड पर आखिरी स्टेशन दीवानी के पास होगा जिसे एमजी रोड नाम दिया जाएगा. यहां से मेट्रो भगवान टाकीज फ्लाईओवर को ऊपर से क्रॉस करते हुए अबुउलाह रोड की तरफ आएगी और आगे जाकर सुल्तानगंज की पुलिया स्टेशन बनेगा. सुल्तानगंज की पुलिया के आगे से मेट्रो लंगडे की चौकी की तरफ क्रॉस करेगी और लंगड़े की चौकी के पास मेट्रो का कमला नगर स्टेशन बनेगा. फिर इसी दिशा में मेट्रो आगे के लिए रवाना होगी और आगे जाकर पहले रामबाग, फिर फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार नाम के मेट्रो स्टेशन बनेंगे.

आगरा कॉलेज पर बनेगा इंटरचेंज
आगरा कॉलेज पर बनने वाला मेट्रो स्टेशन सबसे खास होगा. यहां इंटरचेंज स्टेशन बनेगा. यह स्टेशन दोनों कॉरिडोर को आपस में कनेक्ट करेगा. पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक होगा तो वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा. इन दोनों ही कॉरिडोर का इंटरचेंज स्टेशन आगरा कॉलेज होगा.

इस कॉरिडोर में निम्न मेट्रो स्टेशन होंगे-
आगरा कैंट
सदर बाजार
प्रतापपुरा
कलैक्ट्रेट ( फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क)
आगरा कॉलेज
हरीपर्वत
संजय प्लेस
एमजी रोड
सुल्तानगंज की पुलिया
कमला नगर
रामबाग
फाउंड्री नगर
मंडी समिति

04/09/2023
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाता आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक कार्यालय। :साकारहोतेसपने  विरासत के नए...
20/08/2023

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाता आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक कार्यालय।

:साकारहोतेसपने
विरासत के नए सफर पर

आगरा मेट्रो के स्टेशन हुए तैयारताज नगरी जल्द पकड़ेगी रफ़्तार :साकारहोतेसपने
02/07/2023

आगरा मेट्रो के स्टेशन हुए तैयार
ताज नगरी जल्द पकड़ेगी रफ़्तार

:साकारहोतेसपने

Some paper airtcel for Agra metro      DDB News
30/06/2023

Some paper airtcel for Agra metro

DDB News

Work on progress
14/06/2023

Work on progress

आगरा मेट्रो के निर्माणाधीन ऑटो कोच वॉश प्लांट की खूबियों से संबंधित स्थानी समाचार पत्रों एवं पोर्टल में प्रकाशित खबरें..
14/10/2021

आगरा मेट्रो के निर्माणाधीन ऑटो कोच वॉश प्लांट की खूबियों से संबंधित स्थानी समाचार पत्रों एवं पोर्टल में प्रकाशित खबरें..

Agra का प्रथम स्टेशन 'ताज ईस्ट गेट' लेने लगा है आकारFirst Metro station on Agra City:)
09/07/2021

Agra का प्रथम स्टेशन 'ताज ईस्ट गेट' लेने लगा है आकार
First Metro station on Agra City:)


23/04/2018

Presently, all operational metro rail projects in India barring Delhi Metro are medium metro projects, since their passenger carriage capacity is low,” he informed.

Now, three UP towns have operational metro rail services, including Noida, Agra and Ghaziabad.

LMRC had launched its commercial metro rail services on September 6, a day after Union Home Minister Rajnath Singh and Yogi flagged off the maiden commercial run on the ‘priority’ section of 8.5 km stretching from Lucknow Airport to Charbagh Railway Station of North-South (N-S) Corridor. It was built at a cost of about Rs 2,0000 crore.

Address

Sarai Khawaja
Agra
282001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agra Metro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share