Road Safety Cell Pakur

Road Safety Cell Pakur सड़क सुरक्षा ,जीवन रक्षा I

*दिनांक :-19.08.2023                              v *डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *समाहरणालय स्थित सभागार में ...
19/08/2023

*दिनांक :-19.08.2023 v *डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की*

बैठक में हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिला में देखा जा रहा है कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चालक नहीं कर रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन इजाफा हो रहा है और मृत्यु दर भी बढ़ रही है तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा बाईक एवं अन्य वाहन के विरुद्ध जांच अभियान तेजी से चलाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिया गया। इसके साथ शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग दोनों आपस में समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे और 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित सभी जानकारी देकर जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटना होने के पश्चात पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखने में हो रही देरी का निवारण तुरंत करें ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी तथा सभी आमजनों के गुड समेरीटरनं पॉलिसी के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिसे गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना मे घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई जा सके। साथ ही जिला के सभी कार्यालय में कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मियों को हेलमेट पहनकर ही घर से कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है। इसका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उनके के ऊपर मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत दंड की राशि वसूली की जाएगी और अपने कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर कार्यालय प्रधान के द्वारा निर्देश के साथ **NO HELMET NO ENTRY** जैसा पोस्टर लगाया जाए जिससे कि आमजनों के बीच इसका एक अच्छा मैसेज जाए। साथ ही एवं राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग एवं राजकीय पथ निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया गया कि जितने भी ब्लाइंड कर्व एवं सभी एक्सीडेंट एरियाज को जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर एवं रोड पर पेड़ पौधे झाड़ी आ गई उसे तुरंत कटवाया जाए जिससे कि सड़क दुर्घटना होने की संभावना को भी कम की जाए। साथ ही हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्डों पर लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस कर बताया की जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक 44 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 36 लोगों की मृत्यु हुई। उपायुक्त ने इस मृत्यु दर पर बहुत ही खेद व्यक्त करते हुए इसमें कमी लाने हेतु जिला के सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया ।

*उपायुक्त श्री मृत्युंजय बरनवाल के द्वारा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आपको जो भी सख्ती करनी है वह कीजिए कैसे भी करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाइए*

उपायुक्त ने ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया,तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा।

*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी*

मोटर वाहन जनहित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है इसको लेकर हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत है ।

*मौके पर पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, महेशपुर एसडीपीओ, सभी अंचलाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे*।
************************************
*TeamprdPakur*

14/08/2023
14/08/2023

Safe Drive and Save Life **Happy Independent Day💐

*जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़**दिनांक : 17.07.2023* *********************************** *डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति ...
17/07/2023

*जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़*
*दिनांक : 17.07.2023*
***********************************

*डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*


*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।*

बैठक में हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा बाईक चलाए जाने के विरूद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावे हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया और पुराने जितने भी हिट एंड रन से सम्बंधित मामलो का निपटारा करने को लेकर उपायुक्त पाकुड़ महोदय के द्वारा सड़क सुरक्षा कोषांग के सदस्यों की कार्य के सराहना भी की एवं जिला के सभी थाना एवं अंचल पदाधिकारीयों को निदेश भी दिया की इस तरह के मामलो को तुरंत निष्पादन कराएँगे अनावश्यक विलम्ब ना करें एवं सभी प्रखण्डों और थाना स्तर पर लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने सड़क सुरक्षा के कर्मियों से इस माह की गई कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी ली। जिला सड़क सुरक्षा के कर्मियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस के बारे में बताया कि जनवरी 2023 से जून 2022 तक अब तक 40 सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें से 35 लोगों की मृत्य हुई। जिसमें हिट एंड रन के कुल 04 मामले थे जिसका निष्पादन करा दिया गया है एवं कुल 14 लोगों को मुआवजा राशि देने हेतु जनरल इन्शुरन्स कंपनी को पत्र एवं सभी जरुरी मुआवजा से सम्बंधित दस्तावेज भेज दिया गया है।

*उपायुक्त श्री वरुण रंजन द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारीयों एवं जिला परिवहन कार्यालय को निर्देश दिया गया कि जिला मे स्कूल जाने वाले सभी अंडर ऐज स्टूडेंट जो की मोटर साइकिल का उपयोग कर रहे है उन पर वाहन जांच कर के कार्यवाई करें और स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्कूल के मैनेजमेंट से बात कर के मोटरसाइकिल से स्कूल आने वाले ऐसे स्टूडेंट को स्कूल मे प्रवेश पर रोक लगाए एवं फिर भी इसका अनुपालन नहीं होता है तो ऐसा वाहन चालक का वाहन जप्त करें इसका अनुपालन जल्द से जल्द कराएँगे ।*

उपायुक्त ने ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा साथ मे जागरूकता कार्यक्रम भी कराते रहे ताकि आम लोगो मे जागरूकता आये l

*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित राशि के रूप मे 2000 और 5000/- देगी और इसको लेकर सभी थाना स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी गैर सरकारी हॉस्पिटल को एक दिशा निर्देश जारी करें जिसके की गुड समेरिटन पालिसी का अनुपालन कराने मे तेजी लाया जाए इसको लेकर सिविल सर्जन एवं पुलिस को दिया निर्देश*

**उपायुक्त पाकुड़ ने जिला के DMFT Fund से जिला परिवहन कार्यालय पाकुड़ को सभी जरुरी आवश्यक सड़क सुरक्षा सामग्री क्रय कर हेतु दिया निर्देश जिससे जिला के सभी पुलिस थाना मे सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के सभी जरुरी उपकरण रहे उपलब्ध इसका क्रय तुरंत करने का भी दिया निर्देश **


*मौके पर पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,पाकुड़ एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, रोड इंजीनियर एनालिस्ट,आईटी असिस्टेंट , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे*।
************************************
*TeamprdPakur*

*जिला-पाकुड़**दिनांक 12-05-23* को जिला सड़क सुरक्षा प्रभाग पाकुड़ के रोड इंजीनियर एनालिस्ट एवं सड़क सुरक्षा कोषांग के अन्य ...
12/05/2023

*जिला-पाकुड़*
*दिनांक 12-05-23*
को जिला सड़क सुरक्षा प्रभाग पाकुड़ के रोड इंजीनियर एनालिस्ट एवं सड़क सुरक्षा कोषांग के अन्य सदस्य ने *धनुषपुजा हाई स्कूल, पाकुड़ * में सड़क सुरक्षा एवम् यातायात नियम से संबंधित जागरूक किया । जिसमें *रोड साईनज, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट * का प्रयोग करने पर जोर दिया गया व सड़क दुर्घटना में मृतक एवं घायल के लाभुकों को *हिट एंड रन एवम् गुड सेमेरिटन* से संबंधित जानकारी भी दी गई |

*जिला-पाकुड़**दिनांक 11-05-23* को जिला सड़क सुरक्षा प्रभाग पाकुड़ के रोड इंजीनियर एनालिस्ट ने *आदर्श बिल टू प्राइमरी स्कूल...
11/05/2023

*जिला-पाकुड़*
*दिनांक 11-05-23*
को जिला सड़क सुरक्षा प्रभाग पाकुड़ के रोड इंजीनियर एनालिस्ट ने *आदर्श बिल टू प्राइमरी स्कूल, पाकुड़ * में सड़क सुरक्षा एवम् यातायात नियम से संबंधित जागरूक किया । जिसमें *रोड साईनज, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट * का प्रयोग करने पर जोर दिया गया व सड़क दुर्घटना में मृतक एवं घायल के लाभुकों को *हिट एंड रन एवम् गुड सेमेरिटन* से संबंधित जानकारी भी दी गई |

*जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़**दिनांक : 08.05.2023* *********************************** *डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति ...
08/05/2023

*जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़*
*दिनांक : 08.05.2023*
***********************************

*डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*


*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।*

बैठक में हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा बाईक चलाए जाने के विरूद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावे हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्डों पर लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग से इस माह की गई कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी ली। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस के बारे में बताया कि जनवरी 2022 से दिसम्बर 2022 तक अब तक 90 सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें से 94 लोगों की मृत्य हुई। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 लोगों को मुआवजा राशि दिया गया है। एवं जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक 28 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 23 लोगों की मृत्यु हुई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना को रोकने एवं सड़क दुर्घटना में मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों को एक लाख रुपए सरकारी मुआवजा राशि के भुगतान को लेकर उपायुक्त द्वारा बोला गया कि मुआवजा की राशि एक महीना में मिल जाना मुआवजा राशि के कई आवश्यक निर्देश दिए।

*उपायुक्त श्री वरुण रंजन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुआवजा की राशि एक महीना के अंदर मिल जाना चाहिए।*

उपायुक्त ने ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा।

*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी*

मोटर वाहन जनहित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है।

पाकुड़ जिला के सभी थाना प्रभारियों को गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाने हेतु फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया एवं साथ में ड्रंकन एंड ड्राइव को सख़्ती से का पालन कराने हेतु ड्रंकन एंड ड्राइव मशीन उपकरण उपलब्ध कराया गया।

*मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं आईटी असिस्टेंट अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे*।
************************************
*TeamprdPakur*

Followed traffic rules
04/05/2023

Followed traffic rules

My though.....
30/04/2023

My though.....

24/04/2023


#सड़कसुरक्षा

Address

District Transport Office Road Safety Cell
Pakur
816107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Road Safety Cell Pakur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Road Safety Cell Pakur:

Share