23/05/2026
💖सभी साथियों को नमस्कार 👏
साथियों पिछले तीन दिन से दिल्ली में चल रहे हैं हड़ताल आज समाप्त हो गया। अब आप दिल्ली के किसी भी बॉर्डर से बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश कर सकते हैं और दिल्ली से बाहर भी अपनी गाड़ी को लेकर जा सकते हैं। साथियों यह हड़ताल किसी एक व्यक्ति , ट्रांसपोर्टर या यूनियन के फायदे के लिए नहीं था अपित ये ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े हुए लोगों जैसे की गाड़ी मालिक, ड्राइवर साहब और ट्रांसपोर्टर यह तीनों जब मिलकर आपस में परस्पर सहयोग से काम करते हैं तभी सबका काम ठीक प्रकार से होता है इन तीनों में से कोई भी एक अगर काम ना करें तो काम बिगड़ सकता है। और मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूनियन और ट्रांसपोर्टर भाइयों ने जो यह तीन दिन का हड़ताल किया था इससे सरकार को मैसेज मिल गया है और सरकार भी उचित कदम उठाएगी इस हड़ताल की सफलता के लिए मैं सभी यूनियन और ट्रांसपोर्टर लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं और साथ में प्रसार के माध्यम से लोगों को बताया।