30/05/2026
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम 🌿
विश्व पर्यावरण दिवस–2026 के क्रम में अभियान के अंतर्गत डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग, पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के प्रोत्साहन, डिजिटल एवं पेपरलेस टिकटिंग तथा अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
रेलवे केवल परिवहन का माध्यम ही नहीं, बल्कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहा है।
आप भी सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाकर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं।