ARTO Office Lakhimpur

Website

ARTO Office Lakhimpur लखीमपुर में ट्रांसपोर्ट सेवाएं अब आपके साथ अधिक जानकारी पाने के लिए पेज फ़ॉलो करें।

25/08/2026
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान, 3 वाहनो को किया गया थानो में बंद एवं 15 वाहनो का कि...
11/07/2026

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान, 3 वाहनो को किया गया थानो में बंद एवं 15 वाहनो का किया गया चालान.।
#लखीमपुर खीरी : यात्री एवं माल अधिकारी डा कौशलेन्द्र सिंह ने बताया है कि उचौलिया मैगलगंज क्षेत्र में चेंकिग के दौरान 15 स्कूली वाहनो को चेक किया गया चेंकिग के दौरान अनफिट 02वाहन अनाधिकृत संचालित एवं 3अन्य प्राइवेट वाहनों को बंद किया गया तथा जिसमें 1 स्कूल बस अपंजीकृत वाहन जो स्कूल में संचालित पायी गई जिसे थाने में निरूद्ध किया गया। कार्यालय कर्मचारियो द्वारा विभिन्न विद्यालयो मे जाकर वाहनो का भौतिक निरीक्षण एवं प्रपत्रो की जॉच करते हुये प्रपत्रो को वैध कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/ बीमा/प्रदूषण की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही श्री पांडे ने नन्हे मुन्ने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कृपया प्राइवेट वाहनो /अनफिट वाहनों से अपने बच्चों को कदापि स्कूल न भेजें।

उक्त के अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्या/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये अपने-अपने विद्यालयों/ स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

09/07/2026

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान
09/07/2026

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान

स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान, 10 वाहनो को किया गया थानो में बंद एवं 17 वाहनो का किया गया चालान.। #लखीमपुर खीरी ...
08/07/2026

स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान, 10 वाहनो को किया गया थानो में बंद एवं 17 वाहनो का किया गया चालान.।
#लखीमपुर खीरी : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन शांति भूषण पांडेय ने बताया है कि आज चेंकिग के दौरान 17 स्कूली वाहनो को चेक किया गया चेंकिग के दौरान अनफिट 04 अनाधिकृत संचालित एवं 2 अन्य वाहनो को बंद किया गया तथा जिसमें 4 निजी वाहन जो स्कूल में संचालित पायी गई जिसे थाने में निरूद्ध किया गया। कार्यालय कर्मचारियो द्वारा विभिन्न विद्यालयो मे जाकर वाहनो का भौतिक निरीक्षण एवं प्रपत्रो की जॉच करते हुये प्रपत्रो को वैध कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/ बीमा/प्रदूषण की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही श्री पांडे ने नन्हे मुन्ने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कृपया प्राइवेट वाहनो /अनफिट वाहनों से अपने बच्चों को कदापि स्कूल न भेजें।

उक्त के अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्या/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये अपने-अपने विद्यालयों/ स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं असुविधा से बचा जा सकें।

दिनांक 08 से 15 जुलाई तक पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक एवं सख्त प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की जायेगी और बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण आदि सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर रहे स्कूली वाहनों के विरूद्ध सख्ती से चालान/बंद कर कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही के दौरान, स्कूल स्वामित्व में संचालित असुरक्षित/अनफिट वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के साथ-साथ निजी क्षेत्र के उन वाहनों की भी कड़ी चेंकिग की जायेगी जो बिना बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना प्रदूषण, बिना बीमा या निर्धारित सुरक्षा मानको का उल्लघंन करते हुए स्कूली बच्चो का परिवहन कर रहें है ऐसे वाहनो के विरूद्व निरूद्ध/चालान की कार्यवाही की जायेगी।

हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने के लिए है।हर सफर से पहले हेलमेट पहनना बनाएं अपनी आदत — क्यो...
30/03/2026

हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने के लिए है।
हर सफर से पहले हेलमेट पहनना बनाएं अपनी आदत — क्योंकि ज़िंदगी अनमोल है।

सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
सदैव यातायात नियमों का पालन करें।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh

सीट बेल्ट सिर्फ एक नियम नहीं, आपकी ज़िंदगी की सुरक्षा है।छोटी सी आदत, बड़ा बचाव — हर सफर से पहले सीट बेल्ट जरूर लगाएं।सु...
30/03/2026

सीट बेल्ट सिर्फ एक नियम नहीं, आपकी ज़िंदगी की सुरक्षा है।
छोटी सी आदत, बड़ा बचाव — हर सफर से पहले सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

सुरक्षित रहें, जिम्मेदार बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
सदैव यातायात नियमों का पालन करें।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh

अच्छी मेंटेनेंस न सिर्फ आपकी गाड़ी की उम्र बढ़ाती है, बल्कि सड़क पर आपकी और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। छोटी...
17/03/2026

अच्छी मेंटेनेंस न सिर्फ आपकी गाड़ी की उम्र बढ़ाती है, बल्कि सड़क पर आपकी और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। छोटी-छोटी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है।

✔ समय पर सर्विस कराएं
✔ ब्रेक, टायर और इंजन की जांच करवाएं
✔ सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं

सदैव यातायात नियमों का पालन करें — सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Transport Department Government Of Uttar Pradesh

#सड़कसुरक्षा

16/03/2026

सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मिथक है कि धीमी रफ्तार पर दुर्घटना नहीं होती।
सच्चाई यह है कि दुर्घटना किसी भी गति पर हो सकती है।
धीरे चलना अच्छा है, लेकिन Helmet पहनना, Traffic नियमों का पालन करना और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है। धीमी ही नहीं, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh
#सड़कसुरक्षा

ड्राइविंग करते समय मोबाइल का इस्तेमाल आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना क...
16/03/2026

ड्राइविंग करते समय मोबाइल का इस्तेमाल आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

नजर सड़क पर रखें, मोबाइल से दूरी रखें।
नजर हटी, दुर्घटना घटी।

सुरक्षित रहें, सुरक्षित चलें और सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

Transport Department Government Of Uttar Pradesh

#सड़कसुरक्षा

Address

Village Pahadapur, Bahraich Road
Lakhimpur
261701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARTO Office Lakhimpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share