Suncity EV Motors

Suncity EV Motors Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suncity EV Motors, 1 B, Heavy Industrial Area, Behind New Power House, Opp. Diesel Shed, Jodhpur.

19/08/2024
ब्राह्मण समाज के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि अपनी पढ़ाई और व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित करे .. जय परशुराम
21/03/2021

ब्राह्मण समाज के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि अपनी पढ़ाई और व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित करे .. जय परशुराम

Electric Vehicle Dealership

21/04/2020

दैनिक राशिफल-

आज दिनांक 21 अप्रेल 2020 मंगलवार- वैशाख मास कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि कल सबेरे सूर्योदय पूर्व 05/37 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू होगी- उतराभाद्रपद नक्षत्र दिन में 10/23 बजे तक रहेगा फिर रेवती नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 03/51 बजे से 05/28 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12/11 बजे से 01/03 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दिन में 10/23 बजे तक रहेगा- गंडमूल नक्षत्र दिन में 10/23 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा- पंचक भी आज दिनरात चलते रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 06/09 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 07/05 पर होगा-

आज मासिक शिवरात्रि है |

ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय

मेष- आपके लिए आजका दिन भी वैसा ही रहेगा जैसे पिछले दो दिन बीते है लेकिन आज के दिन में अच्छी बात यह है की आज आपका जो खर्च होगा वह आपके भविष्य के लिए कोई शुभ कार्य में खर्च होगा | आप आज धन को बचाए आज का बचाया धन आपको कल काम आएगा |

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | नौकरी वालो को आज कुछ अच्छा होने वाला है ऐसे संकेत मिल रहे है और जो लोग आर्टिफिशयल ज्वेलरी के काम में जुड़े है उनको भी आज लाभ होगा | बड़े लोगो से सम्पर्क बढेगा जो आपके लिए इस समय में आवश्यक भी है और जरूरत भी है | धनलाभ होगा |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है काम को लेकर आप अगर चिंतित हा तो आज प्रयास करे आपको काम मिल जायेगा और अगर काम का विस्तार करना चाहते है तो भी आज करने का पूरा सहयोग आपको परिवार से और मित्रो आदि से मिल जायेगा | आज स्थान परिवर्तन होने का योग प्रबल बना है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन जिस आप सोच रहे है वैसा बीतना तो मुश्किल है मगर फिर भी अगर आप सोचसमझकर और धेर्य से काम करेगे तो आपको कोई मुश्किल भी नहीं आएगी | मन में कोई अज्ञात भय रहने से बैचेनी रहेगी या कोई काम अपनी ही गलती से उलझ सकता है |

सिंह- आज आपका दिन साधारण ही रहेगा | अपने काम से काम करे अभी कोई जोखिम के काम में हाथ डालना ठीक नहीं है | यदी कोई लाभ का सौदा या फायदे का सौदा सामने से चलकर आपके पास आ जाये तो उसको कर लेना मगर किसी लाभ के पीछे भागना नहीं यह हानिकारक होगा |

कन्या- राशी के लिए दिन अच्छा है | सप्तम जीवनसाथी स्थान का चंद्रमा है यह आपके लिए शुभफल देने वाला है | आपका किसी से प्रेम है और अब रिश्ते में बंधना चाहते है तो आज दोपहर बाद बात को आगे बढाए जल्दी ही आपका काम बन जायेगा | विवाहित लोगो के लिए भी प्रेम भरा दिन है |

तुला- राशि के लिए दिन विशेष अच्छा दिन नहीं है | निश्चित रूप से आज आपका मन इधर उधर के फ़ालतू के विचारों और कामो में भटकेगा | अगर कोई एक काम को ही पूरा करेगे तो वह बन जायेगा लेकिन एक साथ बहुत सारे काम करने पर एक भी पूरा नहीं होगा ऐसा आज का गौचर बना है |

वृश्चिक- राशी के लिए दिन शुभ है आज धनलाभ के प्रबल योग है और बिना किसी ख़ास मेहनत के भी सब काम आसानी से बन जाएगे | बच्चो के संग समय अच्छा बीतेगा आज संतान से भी खुश खबरी मिले या लाभ मिले ऐसे योग बने हुए है | अभी यात्रा के योग बने हुए है अगर आप जाना चाहे |

धनु- आपके लिए आज का दिन ठीक है थोडा थोडा आगे बढे धीरे धीरे आगे बढे तो आज आप अपने काम को पूरा कर पायेगे जल्दी जल्दी में काम करने से आगे इसका असर आपके लिए विपरीत हो सकता है | आज आपको भूमि भवन के काम या नौकर से सम्बंधित कोई बात को पहले निपटाना है |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपमें जोश और उत्साह रहेगा किसी नए विषय में आपकी रूचि बढ़ेगी और उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर सकते है | पारिवारिक रूप से अभी आपका समय अच्छा है लेकिन जीवनसाथी को किसी बात पर बार बार टोकाटोकी करने से माहोल बदल सकता है इसलिए आज ऐसा न करे |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन नीश्चित रूप से आपके मन के अनुकूल सफलता के साथ बीतेगा और आपको कोई शुभसमाचार मिलने से या आर्थिक लाभ मिलने से खुशया जरुर मिलेगी और बढ़ेगी | आज आपके द्वार पर लाभ चलकर आएगा ऐसे शुभ योग बने हुए है | अभी यात्रा को टालना ठीक रहेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ और चौमुखी लाभ देने वाला है इसलिए आज आपको जो काम निपटाना हो वह पहले निपटा ले क्युकी जो सुविधा आपको आज मल रही है हो सकता कल वह आपको न मिले | आज नया काम शरू कर सकते है यात्रा पर जाने का लाभ मिलेगा और मित्र मिलेगे |

जय श्री राम
18/04/2020

जय श्री राम

 #घास_का_तिनका #रामायण_में एक घास के तिनके का भी रहस्य है, जो हर किसी को नहीं मालूम क्योंकि आज तक हमने हमारे ग्रंथो को स...
10/04/2020

#घास_का_तिनका
#रामायण_में एक घास के तिनके का भी रहस्य है, जो हर किसी को नहीं मालूम क्योंकि आज तक हमने हमारे ग्रंथो को
सिर्फ पढ़ा, समझने की कोशिश नहीं की।
रावण ने जब माँ सीता जी का हरण करके लंका ले गया तब लंका मे सीता जी वट वृक्ष के नीचे बैठ कर चिंतन करने लगी। रावण बार बार आकर माँ सीता जी को धमकाता था, लेकिन माँ सीता जी कुछ नहीं बोलती थी। यहाँ तक की रावण ने श्री राम जी के वेश भूषा मे आकर माँ सीता जी को
भ्रमित करने की भी कोशिश की लेकिन फिर भी सफल नहीं हुआ,
रावण थक हार कर जब अपने शयन कक्ष मे गया तो मंदोदरी ने उससे कहा आप तो राम का वेश धर कर गये थे, फिर क्या हुआ?
रावण बोला- जब मैं राम का रूप लेकर सीता के समक्ष गया तो सीता मुझे नजर ही नहीं आ रही थी ।
रावण अपनी समस्त ताकत लगा चुका था लेकिन जिस जगत जननी माँ को आज तक कोई नहीं समझ सका, उन्हें रावण भी कैसे समझ पाता !
रावण एक बार फिर आया और बोला मैं तुमसे सीधे सीधे संवाद करता हूँ लेकिन तुम कैसी नारी हो कि मेरे आते ही घास का तिनका उठाकर उसे ही घूर-घूर कर देखने लगती हो,
क्या घास का तिनका तुम्हें राम से भी ज्यादा प्यारा है?
रावण के इस प्रश्न को सुनकर माँ सीता जी बिलकुल चुप हो गयी और उनकी आँखों से आसुओं की धार बह पड़ी।
इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि
जब श्री राम जी का विवाह माँ सीता जी के साथ हुआ,तब सीता जी का बड़े आदर सत्कार के साथ गृह प्रवेश भी हुआ। बहुत उत्सव मनाया गया। *प्रथानुसार नव वधू विवाह पश्चात जब ससुराल आती है तो उसके हाथ से कुछ मीठा पकवान बनवाया जाता है, ताकि जीवन भर घर में मिठास बनी रहे।*
इसलिए माँ सीता जी ने उस दिन अपने हाथों से घर पर खीर बनाई और समस्त परिवार, राजा दशरथ एवं तीनों रानियों सहित चारों भाईयों और ऋषि संत भी भोजन पर आमंत्रित थे।
माँ सीता ने सभी को खीर परोसना शुरू किया, और भोजन शुरू होने ही वाला था की ज़ोर से एक हवा का झोका आया। सभी ने अपनी अपनी पत्तलें सम्भाली,सीता जी बड़े गौर से सब देख रही थी।
ठीक उसी समय राजा दशरथ जी की खीर पर एक छोटा सा घास का तिनका गिर गया, जिसे माँ सीता जी ने देख लिया। लेकिन अब खीर मे हाथ कैसे डालें? ये प्रश्न आ गया। माँ सीता जी ने दूर से ही उस तिनके को घूर कर देखा वो जल कर राख की एक छोटी सी बिंदु बनकर रह गया। सीता जी ने सोचा 'अच्छा हुआ किसी ने नहीं देखा'।
लेकिन राजा दशरथ माँ सीता जी
के इस चमत्कार को देख रहे थे। फिर भी दशरथ जी चुप रहे और अपने कक्ष पहुचकर माँ सीता जी को बुलवाया ।
फिर उन्होंने सीताजी से कहा कि मैंने आज भोजन के समय आप के चमत्कार को देख लिया था ।
आप साक्षात जगत जननी स्वरूपा हैं, लेकिन एक बात आप मेरी जरूर याद रखना।
आपने जिस नजर से आज उस तिनके को देखा था उस नजर से आप अपने शत्रु को भी कभी मत देखना।
इसीलिए माँ सीता जी के सामने जब भी रावण आता था तो वो उस घास के तिनके को उठाकर राजा दशरथ जी की बात याद कर लेती थी।
*तृण धर ओट कहत वैदेही*
*सुमिरि अवधपति परम् सनेही*

*यही है उस तिनके का रहस्य* !
इसलिये माता सीता जी चाहती तो रावण को उस जगह पर ही राख़ कर
सकती थी, लेकिन राजा दशरथ जी को दिये वचन एवं भगवान श्रीराम को रावण-वध का श्रेय दिलाने हेतु वो शांत रही !
ऐसी विशालहृदया थीं हमारी जानकी माता !
जय हो प्रभु श्री राम जी की

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के समाजसेवी धरणी धर तिवारी के भानेज डॉ. जुबीन पंचारिया पुत्र स्व.चंद्र शेखर जी पंचारिया ( जोधपुर...
04/04/2020

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के समाजसेवी धरणी धर तिवारी के भानेज डॉ. जुबीन पंचारिया पुत्र स्व.चंद्र शेखर जी पंचारिया ( जोधपुर ) ने 21 मार्च से कोरोना संदिग्धों के इलाज के लिए लगाए गए कवारेंटिंन सेंटर करवड़ पर 14 दिन की महत्वपूर्ण सेवाओं के बाद रेस्ट दिया गया। डॉ पंचारिया और नर्सिंग कर्मी को 14 दिन के लिए कवारेंटिंन पर भेजते हुए सीएमएचओ ने कहा कि इस भयावह माहौल में दोनों ने निडर होकर कर्तव्य परायणता निभाई।
डॉ जुबीन की नानी जी का 18 मार्च को उदयपुर में देवलोकगमन हो गया था। अन्तिम संस्कार के बाद उठावने से पूर्व ही उनको कॉल आ गया और वह सभी काम छोड़ कर जोधपुर पहुंचे एवं ड्यूटी शुरू की।

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ जोधपुर संभाग , समाज के होनहार डॉक्टर द्वारा देश सेवा के इस ज्जबे की सराहना करता है और आशा करते हैं कि मानवता को बचाने के इस पुनीत कार्य में निरन्तर अग्रसर रहते हुए अपने जनक और समाज को गौरवानवित करते रहेंगे ।

सदभावी
बजरंग जोशी , मानेवड़ा
संभाग अध्यक्ष
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ
जोधपुर संभाग
9314132121
9214132121

30/03/2020

आदरणीय समाज बंधुओं
सादर जय महर्षि गौतम
बंधुओं कोरोना महामारी के कारण पूरे भारत में लॉक डाउन हैं। ऐसी स्थिति में हम सभी का कर्तव्य बनता हैं कि हमारा कोई बंधु किसी भी प्रकार की परेशानी में हैं तो उसकी मदद की जाय।
मैं सभी प्रांतीय एंव जिला सभाओं के अध्यक्ष गणों से निवेदन करता हूँ कि आप पूरे भारत में प्रत्येक उस बंधु तक समाचार पहुंचाए जो इस समय परेशानी में हैं कि महासभा आपके साथ खड़ी हैं।
अगर किसी बंधु को आर्थिक , चिकित्सकीय या प्रशासकीय सहयोग की जरूरत है तो महासभा के निम्न लिखित पदाधिकारियों को उनके मोबाइल नंबर पर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दे दें ताकि यथा संभव सहयोग या मदद की जा सके। अगर किसी पदाधिकारी को भी ऐसे कोई परेशान परिवार के बारे में जानकारी हो तो भी तुरंत जानकारी दें।
1 जयकिशन पंचारिया 9414474844
2 महेश कुमार जाजड़ा 9829024534
3 प्रधुम्न जोशी 9001399968
4 सूरज प्रकाश जाजड़ा 9784559434
5 राजकमल पंचारिया 9001048081

सत्य प्रकाश जोशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अ. भा. गु. ब्रा महासभा

29/03/2020

*Temperature playing a big role....*

Country temp affected

China. 13℃ 81218

Italy. 10℃ 74386

USA. 9℃ 61081

Spain. 16℃ 47610

Iran. 12℃ 27017

Germany. 7℃ 37098

India. 28℃ 650

इसलिए कष्ट सहन कर लीजिये लेकिन हर हाल में
अपना AC बन्द रखें

दो दिन नींद नहीं आएगी , चलेगा,
तीसरे दिन आ जायेगी

यूँ भी रात दिन का कोई खास फर्क नहीं चल रहा है अभी

जान हैं तो जहांन हैं

Address

1 B, Heavy Industrial Area, Behind New Power House, Opp. Diesel Shed
Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suncity EV Motors posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Suncity EV Motors:

Share