Mukesh Rail Fan

Mukesh Rail Fan Indian Railway Rail Fan Community. In This Page You will Get All Information About ECR Zone & Indian Railway.

  धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि में विस्तार #धनबाद : धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया गया ह...
01/04/2026

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि में विस्तार

#धनबाद : धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जंक्शन से दिल्ली-जंक्शन के लिए 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शनिवार चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-जंक्शन से धनबाद-जंक्शन के लिए 05 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर बुधवार और रविवार चलेगी।

रेलवे अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि 03309 गाड़ी 23 मई को और 03310 गाड़ी 24 मई को रद्द रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा योजना बनाते समय इस सूचना का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें।

धनबाद से चलने वाली निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है...👇🎉✅
31/03/2026

धनबाद से चलने वाली निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है...👇🎉✅

31/03/2026

ट्रेन टिकट कैंसिल पर Indian Railways ने बड़े बदलाव की घोषणा की है…

1. अगर आप गाड़ी छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा!

2. 8 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर 50% पैसा कटेगा, जबकि 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती होगी.

3. 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर पुराने नियम के अनुसार सामान्य रिफंड मिलेगा.

4. अब ऑफलाइन टिकट कहीं से भी कैंसिल कराया जा सकता है. पहले यह सुविधा सिर्फ टर्मिनेट स्टेशन पर होती थी.

5. आप अपनी यात्रा की डिटेल गाड़ी छूटने से 30 मिनट पहले तक अपडेट कर सकते हैं.

ये बदलाव 1 से 15 अप्रैल के बीच से प्रभावी हो जाएंगे.

01 अप्रैल से भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस अब स्थायी ट्रेन नंबर के साथ नियमित रूप से चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट बुकि...
31/03/2026

01 अप्रैल से भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस अब स्थायी ट्रेन नंबर के साथ नियमित रूप से चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी

यह ट्रेन भुवनेश्वर, रांची, संबलपुर होते हुए धनबाद तक का सफर तय करेगी और क्षेत्र के लोगों के लिए एक अहम कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगी

31/03/2026

March Closing Target Dhanbad No 1 Division.Loading And Earning Both

26/03/2026

12324 DN Entering At Dhn Jn.

26/03/2026

ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, कोडरमा स्टेशन से गुजरा स्पीड ट्रायल

कोडरमा।

हावड़ा–नई दिल्ली रेल मार्ग पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी के तहत बुधवार को ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह की मौजूदगी में यह ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) से धनबाद के बीच किया गया। इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन तेज रफ्तार से गुजरी। ट्रायल के दौरान डीडीयू के डीआरएम तथा गया से धनबाद तक डीआरएम अखिलेश मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रैक सुधार और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पहले इसी सेक्शन पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी स्पीड ट्रायल किया जा चुका है।

डीडीयू से धनबाद 404 कि.मी महज 3 घंटे 46 मिनट में, ग्रैंड कॉर्ड पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड।
26/03/2026

डीडीयू से धनबाद 404 कि.मी महज 3 घंटे 46 मिनट में, ग्रैंड कॉर्ड पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड।

रेल मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों को स्थाई करने की मंजूरी दी गई है।
26/03/2026

रेल मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों को स्थाई करने की मंजूरी दी गई है।

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत ग्रैंड कॉर्ड मार्ग के चिचाकी–निमियाघाट रेलखंड (25 किमी) में स्वचालित ब्लॉक सिग...
26/03/2026

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत ग्रैंड कॉर्ड मार्ग के चिचाकी–निमियाघाट रेलखंड (25 किमी) में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (Automatic Block Signaling - ABS) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग दिनांक 24 मार्च 2026 को कर दिया गया है।

इस उपलब्धि के साथ वर्ष 2025-26 में कुल 88 किमी मार्ग पर ABS प्रणाली लागू की जा चुकी है।

इस कार्य के अंतर्गत 4 स्टेशनों पर आवश्यक संशोधन किए गए तथा 3 नए ऑटो हट (Auto Huts) स्थापित किए गए। साथ ही, ABS के लिए आरडीएसओ (RDSO) के संस्करण 3.0 के मानक सर्किट का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन किया गया।

यह उन्नयन रेल परिचालन की क्षमता, सुरक्षा एवं समयबद्धता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

पूर्व मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि: 180 किमी/घंटा रफ्तार से ट्रायल ट्रेन का सफल निरीक्षणपूर्व मध्य रेल ने परिचालन के क्षेत्र...
25/03/2026

पूर्व मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि: 180 किमी/घंटा रफ्तार से ट्रायल ट्रेन का सफल निरीक्षण

पूर्व मध्य रेल ने परिचालन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डीडीयू – गया – प्रधानखांटा रेलखंड पर अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन के माध्यम से उच्च गति परिचालन का सफल निरीक्षण किया जा रहा है। इस ट्रायल के दौरान ट्रेन ने अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की, जो इस रेलखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

इस विशेष अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रायल भविष्य में इस रूट पर तेज गति से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यात्रियों को कम समय में बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन को भी नई गति मिलेगी।


25/03/2026

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज डीडीयू से प्रधानखांटा के बीच स्पेशल ट्रेन द्वारा पहली बार अधिकतम 180KM/H की गति के साथ स्पीड ट्रायल किया जा रहा है।

Address

Dhanbad
826001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mukesh Rail Fan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share