21/02/2020
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा केदार की उत्सव डोली 26 अप्रैल को को ऊखीमठ स्थित पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना होगी। इसी के साथ चारों धामों में से बद्रीनाथ-केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो गई हैं। वही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की घोषणा नवरात्र के दिन होगी, वैसे पारम्परिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।
आज ओंकारेश्वर मंदिर में वेदपाठियों, हकहकूकधारियों, बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन की मौजूदगी में ज्योतिष गणाना के बाद शुभ मुहूर्त निकाला गया। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि 25 अप्रैल को ओंमकारेश्वर मंदिर में सबसे पहले भैरव पूजा होगी, जिसके बाद 26 अप्रैल को बाबा केदार की पंचमुखी डोली ओंमकारेश्वर मंदिर से फाटा रात्री विश्राम के लिए रवाना होगी, 27 को डोली गोरीकुण्ड रात्री प्रवास के बाद 28 की शाम को डोली केदारनाथ धाम पहुचेगी, जिसके बाद 29 अप्रैल को मेष लग्न में प्रात 6 बजकर 10 मिनट बाबा के कपाट 6 महीनों के लिए खोल दिए जायेंगें।
30अप्रैल को खुलने हैं बद्रीनाथ के कपाट-
हिमालय की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 30 अप्रैल को खुलेंगे। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को सुबह चार बजे खोले जाएंगे। जिसके बाद पूजा-अर्चना होगी, फिर सभी श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर सकेंगे। चमोली जिले में 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त हर वर्ष वसंत पंचमी को तय किया जाता है।
Call us at for CHAR DHAM YATRA - 7060732951
OR MAY APPLY ONLINE - http://www.happytoursandtravels.com/