06/03/2024
आगरा मेट्रो 7 मार्च से अपने पहले सफर पर आगरावासियों को लेकर दौड़ेगी. सफर होगा आसान. दावे—आगरा में मेट्रो चलने से ये पांच बड़ी सहूलितें मिलेंगी…आप भी दें अपनी राय
आगरावासी 7 मार्च से मेट्रो में सफर करेंगे. गुरुवार सुबह 6 बजे आगरा मेट्रो अपने पहले सफर पर निकलेगी. इसके जरिए आगरा को परिवहन का नया साधन भी मिल जाएगा. ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो का संचालन होगा. तैयारियां सभी पूरी कर ली गई हैं और कल पीएम मोदी कोलकाता से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. यहां सीएम योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंडी दिखाएंगे.